उद्धव ठाकरे चुने गए तीनों दल के नेता, 28 नवंबर को लेंगे शपथ
मुंबई के ट्राइडेंट होटल में शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस विधायकों ने उद्धव ठाकरे को नेता चुना. 28 नवंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क स्टेडियम में शपथ की तैयारी.
लाइव कवरेज
कल से विधानसभा का सत्र
प्रोटेम स्पीकर ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा की कार्रवाई बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
कपिल सिब्बल ने कहा है कि देश के ऐसे चाणक्य को दाद देता हूं. मैं उन्हें सलाह देता हूं कि आप ऐसे करते जाओगे, जितना करते जाओगे ये साबित हो जाएगा कि आपकी दिलचस्पी केवल सत्ता हासिल करने की है.
कपिल सिब्बल का निशाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर काम कर रहे थे.
बीजेपी विधायक प्रोटेम स्पीकर
बीजेपी एमएलए कालिदास कोलाम्बकर प्रोटेम स्पीकर बने, वे राज भवन में थोड़ी देर में शपथ लेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तीन दिन के मुख्यमंत्री
देखिए दो तस्वीरें | जगह भी वही, लोग भी वही... पर पूरी कहानी बदल गई.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ देवेंद्र फडणवीस
ब्रेकिंग न्यूज़, उद्धव ठाकरे बनेंगे मुख्यमंत्री?
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है, ''हम लोग मांग करते हैं कि उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तत्काल बुलाया जाए.''
इमेज स्रोत, Getty Images
महाराष्ट्र में प्रजातंत्र का तमाशा क्यों बनाया?- कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूरे मामले पर ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.
सूरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है, ''श्री नरेंद्र मोदी और श्री अमित शाह जबाब दें-:
1. महाराष्ट्र में प्रजातंत्र का तमाशा क्यों बनाया?
2. गवर्नर को कठपुतली की तरह इस्तेमाल क्यों किया?
3. राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस क्यों पहुँचाई?
4. देश के मंत्रिमंडल को पंगु क्यों बनाया?
5. दलबदल और खरीद फरोख्त का नंगा तांडव क्यों?
6. एक अल्पमत की सरकार बना इतने दिन तक बहुमत का ड्रामा क्यों?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राजभवन इस्तीफ़ा देने पहुंचे फडणवीस
फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, ''मैं राजभवन इस्तीफ़ा देने जा रहा हूं. जो भी सरकार बनाने जा रहे हैं उन्हें मैं शुभकामनाएं देता हूं. लेकिन जो भी सरकार आएगी वो अस्थिर होगी क्योंकि तीनों पार्टियों में वैचारिक दूरियां हैं.''
इमेज स्रोत, Getty Images
अजित पवार के साथ सरकार बनाने पर फडणवीस की सफ़ाई
अजित पवार के साथ सरकार बनाने पर फडणवीस ने कहा कि सिंचाई घोटाले के साथ कोई समझौता नहीं किया था. उन्होंने कहा कि सिंचाई घोटाले का सारा मामला कोर्ट में है. फडणवीस ने ये भी कहा कि शिव सेना अब उनके साथ नहीं है, अब वो कांग्रेस और एनसीपी के साथ हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
फडणवीस ने सबके प्रति जताया आभार
फडणवीस ने कहा, ''हमने जो पाँच सालों में काम किया वो ईमानदारी से किया है. काम की वजह से ही महाराष्ट्र की जनता ने फिर से सत्ता सौंपी थी. हम माननीय नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं जो चट्टान की तरह महाराष्ट्र के साथ खड़े रहे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
फडणवीस के इस्तीफ़े का विश्लेषण
हमारे पास बहुमत नहीं था- फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए कहा, ''शिव सेना के लोग सोनिया गांधी के चरणों में नतमस्तक हैं. मंगलवार को शिव सेना के नेता सोनिया गांधी के नाम पर शपथ ले रहे थे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस्तीफ़े की घोषणा में फडणवीस ने क्या कहा?
महाराष्ट्र की जनता ने बीजेपी और शिव सेना गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिव सेना ने नंबर देख मोलतोल करना शुरू कर दिया. शिव सेना से मुख्यमंत्री पद बाँटने की कभी बात हुई ही नहीं थी.
जो तय ही नहीं हुआ था उसकी मांग की जा रही थी. वो दूसरी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश करने लगे थे. राज्यपाल ने बड़ी पार्टी होने के नाते हमें पहले सरकार बनाने के लिए बुलाया लेकिन बहुमत नहीं था तो हमने इनकार कर दिया.
शिव सेना के पास भी बहुमत नहीं था. आख़िरकार राष्ट्रपति शासन लागू करना पड़ा. इन तीनों का एक ही एजेंडा था कि बीजेपी को बाहर रखना है.
एनसीपी के विधायक दल के नेता अजित पवार ने हमें समर्थन देने की घोषणा की लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद उन्होंने कहा कि वो साथ नहीं रह पाएंगे.
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रेकिंग न्यूज़, देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया
बहुमत साबित करने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा.
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रेकिंग न्यूज़, हमने सरकार बनाने की कोशिश की- देवेंद्र फडणवीस
ब्रेकिंग न्यूज़, देवेंद्र फडणवीस की लाइव प्रेस कांफ्रेंस
ब्रेकिंग न्यूज़, अजित पवार के इस्तीफ़े पर अलग-अलग बात
एनसीपी के जयंत पाटिल ने कहा है कि उन्हें अजित पवार के इस्तीफ़े की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, ''हम मीडिया से ही सुन रहे हैं कि उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है. हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. हमें जब इसके बारे में पुष्ट जानकारी मिलेगी तभी कोई टिप्पणी करेंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अजित पवार ने इस्तीफ़ा दिया- संजय राउत
शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा है, ''अजित दादा ने उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है और अब वो हमारे साथ हैं. उद्धव ठाकरे अगले पाँच सालों तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहेंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीजेपी और शिव सेना की दोस्ती कैसे टूटी?
बीजेपी और शिव सेना में चुनाव से पहले गठबंधन हुआ था लेकिन चुनाव बाद दोनों पार्टियों में सीएम पद के ढाई-ढाई साल के बँटवारे पर सहमति नहीं बनी और दोनों अलग हो गईं.
इसके बाद शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ आ गईं. सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली घटना शनिवार को हुई. उस दिन अचानक महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन ख़त्म हो गया और देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली.
इसके बाद शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी ने राज्यपाल के फ़ैसले को चुनौती दी और तत्काल बहुमत साबित करने की मांग की.