Budget 2019: निर्मला सीतारमण के बजट की पूरी कहानी

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश किया. पढ़िए पल पल का अपडेट

लाइव कवरेज

  1. 'पहली मोदी सरकार प्रदर्शन करने वाली सरकार थी'

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पहली मोदी सरकार को प्रदर्शन करने वाली सरकार बताया है.

    निर्मला सीतारमण

    इमेज स्रोत, LSTV

  2. ‘मज़बूत देश के लिए मज़ूबत नागरिक’

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के हर कोने के आदमी को बदलाव दिख रहा है और उनकी सरकार का उद्देश्य ‘मज़बूत देश के लिए मज़बूत नागरिक’ जारी रहेगा.

  3. बजट 2019, Budget 2019, Nirmala Sitaraman, निर्मला सीतारमण

    इमेज स्रोत, DOORDARSHAN

  4. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पढ़ा शेर

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी पिछली सरकार की तारीफ़ करते हुए लोकसभा में शायर मंज़ूर हाशमी का शेर पढ़ा.

    यक़ीं हो तो कोई रास्ता निकलता है

    हवा की ओट भी लेकर चिराग़ जलता है

  5. 'हालिया चुनाव स्थिर भारत के लिए उम्मीद'

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा हाल ही में हुए चुनाव देश में स्थिर भारत के लिए एक उम्मीद लेकर आया.

  6. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करना शुरू किया

    लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करना शुरू किया.

  7. केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंज़ूरी, लोकसभा में जल्द ही पेश होगा बजट

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आम बजट को मंज़ूरी दी. सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी.

  8. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के माता-पिता संसद पहुंचे

    लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं. उनके माता-पिता भी संसद भवन पहुंचे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. बजट से पहले संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

    लोकसभा में बजट पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं. बजट पेश होने से पहले अभी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक चल रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. संसद भवन पहुंचीं बजट की कॉपियां

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिन में 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी. बजट पेश करने से पहले संसद में बजट की प्रतियां पहुंच चुकी हैं.

    बजट की कॉपी

    इमेज स्रोत, ANI

  11. राष्ट्रपति से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    लोकसभा में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाक़ात.

    रामनाथ कोविंद और निर्मला सीतारमण

    इमेज स्रोत, ANI

  12. ब्रीफ़केस की जगह लाल कपड़े में बजट

    आम बजट को हमेशा ब्रीफ़केस में लाया जाता रहा है लेकिन पहली बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट को लाल कपड़े में लेकर आई हैं. उन्होंने कहा कि बजट को चार लाल कपड़ों में लपेटकर लाया गया है और यह भारतीय संस्कृति है. साथ ही वित्त मंत्री ने इसे पश्चिमी सोच से मुक्ति बताया है.

    निर्मला सीतारमण

    इमेज स्रोत, ANI

  13. बजट पेश करने संसद भवन पहुंचीं वित्त मंत्री

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने संसद भवन पहुंचीं.