ब्रेकिंग न्यूज़, एक, दो, पांच, दस और बीस रुपये के नए सिक्के
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि एक, दो, पांच, दस और बीस रुपये के नए सिक्के आएंगे.
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश किया. पढ़िए पल पल का अपडेट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि एक, दो, पांच, दस और बीस रुपये के नए सिक्के आएंगे.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में एक लाख पांच हज़ार करोड़ रुपये का विनिवेश किया जाएगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि हाउसिंग फ़ाइनेंस कंपनियां आरबीआई की निगरानी में होंगी.
वित्त मंत्री ने बताया है कि बैंको का एनपीए एक लाख करोड़ रुपये कम हुआ और चार साल में चार लाख करोड़ रुपये की वसूली की गई.
क्रेडिट को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 70 हज़ार करोड़ और उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव.
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पूरा भाषण यहां देंखें.
2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि एनआरआई भारतीयों को भी आधार कार्ड मिलेगा और इस साल विदेश में चार नए दूतावास खोले जाएंगे.
2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि जनधन बैंक खाते में महिलाओं को पांच हज़ार रुपये का ओवरड्राफ़्ट मिलेगा.

इमेज स्रोत, DOORDARSHAN
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसा सपना देखा था वैसा ही 2 अक्तूबर 2019 को भारत खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा.
2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2 अक्टूबर को दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा.
2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीण भारत में कचरे के निपटारे के लिए काम किया जाएगा.
2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2024 तक ग्रामीण भारत के हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय सभी राज्यों के साथ मिलकर काम करेगा.

इमेज स्रोत, LSTV
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
2019-20 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए नेशनल रिसर्च फ़ाउंडेशन की स्थापना होगी जिसमें सभी मंत्रालय फ़ंड देंगे.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजटीय भाषण के दौरान शेयर बाज़ार के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 140 अंकों की गिरावट आ गई.

इमेज स्रोत, bseindia
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के 95 फ़ीसदी शहर खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं और एक करोड़ लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान मोबाइल ऐप डाउनलोड किया है.