ब्रेकिंग न्यूज़, शिखर धवन का शतक
शिखर धवन ने अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 95 गेंदों पर शतक पूरा किया. 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर धवन जब 99 रन पर खेल रहे थे तो उन्होंने नज़दीकी रन लेने की कोशिश की, जिस पर विराट कोहली रन आउट होते-होते बचे. इस बीच ओवर-थ्रो के चलते दोनों बल्लेबाज़ों ने रन पूरा किया और धवन का शतक पूरा हो गया. भारत का स्कोर 33 ओवर के बाद 190 रन हो गया है.