You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

वर्ल्ड कप 2019: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया

वर्ल्ड कप 2019 के एक बेहद अहम मैच में रविवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोक दिया. वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत.

लाइव कवरेज

  1. धोनी के दस्ताने देखे क्या?

    पिछले मैच में महेंद्र सिंह धोनी के विकेट कीपिंग दस्तानों पर बने प्रतीक चिह्न की वजह से काफी विवाद हुआ था, इस बार धोनी के दस्तानों पर वह चिह्न नहीं है. आईसीसी ने उस पर रोक लगाई थी. https://bbc.com.im/hindi/sport-48574867%3C/p%3E%3C/div%3E%3C/div%3E%3C/article%3E%3C/li%3E%3Cli class="css-xxlek1">

    पंड्या की नो बॉल पर वार्नर का चौका

    ऑस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने नो बॉल डाली जिस पर डेविड वॉर्नर ने चौका जड़ दिया. इसके बाद अगली गेंद पर वॉर्नर का शॉट सीधे विराट कोहली के हाथों में गया, लेकिन यह गेंद फ़्री हिट थी तो ऑस्ट्रेलिया को कोई नुक़सान नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक एक विकेट पर 75 रन बना लिए हैं. फ़िलहाल ड्रिंक्स ब्रेक हुआ है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, कप्तान आरोन फिंच रन आउट

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोप फिंच 36 रन बनाकर रन आउट हो गए. हार्दिक पंड्या के चौथे ओवर की पहली गेंद पर ही फिंच रन आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया 14वें ओवर में एक विकेट पर 62 बना चुका है.

  3. पंड्या के ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने खोले हाथ

    शुरुआती नौ ओवर तक संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज़ों ने 10वें ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी पर 19 रन बना लिए. इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगा. फ़िंच ने दो छक्के और एक चौका लगाया.

  4. भुवनेश्वर की स्विंग से परेशान ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी

    बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी संभलकर बल्लेबाज़ी कर रही है. 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18 रन है. वार्नर ने 8 रन और फ़िंच ने 9 रन बनाए हैं. भुवनेश्वर की स्विंग गेंदबाज़ी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को थामकर रखा है. उन्होंने तीन ओवर में महज़ छह रन दिए हैं.

  5. स्टंप्स पर लगी गेंद लेकिन वॉर्नर नॉट आउट

    बुमराह के पहले ओवर की पहली गेंद वॉर्नर के बल्ले से लगकर स्टंप्स को छूती हुई निकल गई, लेकिन बेल्स नहीं गिरने की वजह से वॉर्नर आउट नहीं हुए. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने चौका लगाया. ऑस्ट्रेलिया ने दो ओवर में आठ रन बना लिए हैं.

  6. ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी मैदान पर

    353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी डेविड वॉर्नर और एरॉन फ़िंच मैदान पर पहुंच चुके हैं. भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं.

  7. ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज़ महंगे साबित हुए

    ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 74 रन खर्चे और उन्हें सिर्फ़ एक विकेट मिला, इसी तरह पैट कमिंस ने 55 रन देकर एक विकेट लिया, मारकस स्टोयनिस ने सात ओवर में 62 रन दिए और दो विकेट चटकाए.

  8. भारत के लिए किसने कितने रन बनाए

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 352 रन बनाए हैं. भारत के लिए शिखर धवन ने 109 गेंदों पर 117 रन, रोहित शर्मा ने 70 गेंदों पर 57 रन, विराट कोहली ने 77 गेंदों में 82 रन, हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों पर 48 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने 14 गेंदों पर 27 बनाए.

  9. भारत ने बनाया 352 रन का विशाल स्कोर

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 353 रन का लक्ष्य रखा है. अंतिम ओवर में भारत के दो विकेट गिरे जबकि एक छक्का और एक चौका भी लगा. इस तरह भारत ने निर्धारित 50 ओवर समाप्त होने पर 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए.

  10. कोहली 85 रन बनाकर आउट

    अंतिम ओवर की पहली गेंद पर धोनी के आउट होने के बाद के एल राहुल बल्लेबाज़ी के लिए आए और पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. इस ओवर की पांचवी गेंद पर विराट कोहली बड़ा शॉट मारने की कोशिश में 82 रन बनाकर आउट हो गए.

  11. धोनी आउट

    पारी के आख़िरी ओवर की पहली गेंद पर स्टोयनिस ने धोनी को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया. धोनी ने 14 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली.

  12. धोनी ने लगाए छक्के-चौके

    पारी के 49वें ओवर में धोनी ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर शानदार छक्का लगाया और उसकी अगली गेंद पर चौका जड़ा. भारत का स्कोर 338 रन हो गया है.

  13. धोनी ने चौके से की शुरुआत

    हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज़ी के लिए आए हैं. उन्होंने चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की है. दूसरी तरफ़ विराट कोहली भी तेज़ी से रन बना रहे हैं. कोहली ने 73 गेंदों पर 80 रन बना लिए हैं.

  14. भारत का स्कोर 300 पार, पंड्या आउट

    विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की तेज़ बल्लेबाज़ी के दम पर भारत ने 46वें ओवर में 300 का आंकड़ा छू लिया है. इसी ओवर की अंतिम गेंद में पंड्या 48 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली 71 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  15. हार्दिक पंड्या की तेज़ बल्लेबाज़ी

    चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए आए हार्दिक पंड्या उम्मीद के मुताबिक़ बैटिंग कर रहे हैं. पैट कमिंस के ओवर की शुरुआती दो गेंदों में उन्होंने छक्का और चौका लगाया. पंड्या 22 गेंदों पर 41 रन बना चुके हैं. भारत का स्कोर 44 ओवर में 281 रन है. कोहली और पंड्या के बीच अर्ध शतकीय साझेदारी हो चुकी है.

  16. कोहली का अर्धशतक पूरा

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अभी तक उन्होंने तीन चौके लगाए हैं. पारी के 41वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने भी 85 मीटर का शानदार छक्का लगाया. भारत का स्कोर 41 ओवर के बाद 246 रन पहुंच गया है.

  17. हार्दिक पंड्या चौथे नंबर पर आए

    भारत ने अपने बल्लेबाज़ी क्रम में फेरबदल करते हुए हार्दिक पंड्या को चौथे नंबर पर भेजा है. हालांकि पहली गेंद का सामना करते हुए वो आउट होते-होते बचे. 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 225 रन है. विराट कोहली 44 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, शिखर धवन का विकेट गिरा

    शतक पूरा करने के बाद शिखर धवन 117 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. वो तेज़ गति से बल्लेबाज़ी कर रहे थे. पारी के 37वें ओवर में उन्होंने मिचेल स्टार्क पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव के साथ चौका लगाया था. ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में धवन बाउंड्री के नज़दीक नाथन लायन के हाथों लपके गए. भारत का स्कोर दो विकेट पर 220 रन पहुंचा.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत का स्कोर 200 पार पहुंचा

    भारतीय पारी के 35 ओवर पूरे हो चुके हैं. भारत ने अभी तक एक विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं. शिखर धवन 112 जबकि विराट कोहली 32 रन बनाकर खेल रहे हैं.