You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

Exit Polls के फ़ाइनल नतीजे आए, देखिए किसकी सरकार बनने का अनुमान

17वीं लोकसभा के लिए कुल 542 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. अब एग्ज़िट पोल के नतीजों के हर अपडेट्स के लिए क्लिक करें.

लाइव कवरेज

  1. दो बजे तक 41.42% मतदान

    किस राज्य कितना फ़ीसदी मतदान- बिहार (36.20), हिमाचल प्रदेश (44.02), मध्य प्रदेश (46.03), पंजाब (37.89), उत्तर प्रदेश (37.00), पश्चिम बंगाल (49.79), झारखंड (52.89), चंडीगढ़ (37.50)

  2. पंजाब के तरन-तारन में हिंसा

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब में कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है. तरन-तारन में हत्या का एक मामला सामने आया है. पंजाब के मुख्यमंत्री का कहना है कि शुरुआती पुलिस रिपोर्ट में इसे निजी रंजिश का मामला बताया गया है. सिंह ने कहा कि क़ानून-व्यवस्था दुरुस्त है और हालात स्थिर हैं. उन्होंने कहा कि अकाली दल को कांग्रेस हराएगी.

  3. दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

    दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र हिमाचल प्रदेश का टशीगंग गाँव है. यह 15,256 फीट की ऊंचाई पर है. रविवार को दो घंटे के भीतर 53 फ़ीसदी मतदान हुए. टशीगंग में कुल 49 मतदाता रजिस्टर्ड हैं. यह लाहौल स्पिति में है. यहां मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ तब तापमान माइनस में था. नौ बजे तक यहां 53 फ़ीसदी मतदान हो चुका था.

  4. तेज प्रताप ने जानवेला हमले का लगाया आरोप

    ''आज मतदान करने के बाद जब मतदान केंद्र से बाहर आ रहा था उस वक़्त मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया. इसमें मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और हमारे ड्राइवर और सुरक्षाकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं.''

  5. तेज प्रताप यादव ने दर्ज कराई एफ़आईआर

    आरजेडी नेता तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि वो मतदान करने गए थे तो उनके ड्राइवर और सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया. इस मामले में तेज प्रताप ने पटना के हवाई अड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

  6. दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, अंतिम चरण के मतदान के दौरान दोपहर 1 बजे तक 39.85% मतदान हुआ. इस दौरान बिहार में 36.20%, हिमाचल प्रदेश में 34.47%, मध्य प्रदेश में 43.89%, पंजाब में 36.66%, उत्तर प्रदेश में 36.37%, पश्चिम बंगाल में 47.55%, झारखंड में 52.89% और चंडीगढ़ में 35.60% मतदान हुआ.

  7. कैमरामैन के साथ मारपीट पर बोले तेज प्रताप यादव, पटना में मतदान के बाद तेज प्रताप यादव के सुरक्षाकर्मियों द्वारा कैमरामैन को पीटने की घटना पर तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने कुछ नहीं किया. तेज प्रताप ने कहा कि वह वोट डालकर निकल रहे थे तभी एक कैमरामैन ने उनके कार के शीशे को तोड़ दिया और उन्होंने इस घटना की एफ़आईआर दर्ज कराई है.

  8. , वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने वाराणसी में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

  9. सिर से जुड़ी बहनों ने किया मतदान

    सिर से जुड़ी बहनों सबा और फ़राह ने पटना के समनपुरा में मतदान किया. बीते साल इन्होंने सिर्फ़ एक वोट डाला था, अबकी बार दोनों का वोटिंग कार्ड अलग-अलग बनाया गया है.

  10. गर्मी, छाता और मतदान

    झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र के देवघर में कड़ी धूप में छाता लेकर मतदान की लाइन में लगी महिलाएँ.

  11. , आज़ाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी ने हिमाचल प्रदेश में अपना वोट डाला. 103 वर्षीय नेगी ने 1951 के पहले आम चुनावों में पहला वोट डाला था.

  12. , पश्चिम बंगाल की जादवपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष, एक ड्राइवर और कार पर हमला करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उन्होंने तीन पोलिंग एजेंट को बचाया है.

  13. सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

  14. झारखण्ड में सुबह 11 बजे तक 30.33% मतदान, राज्य की लोकसभा सीटों राजमहल में 32.22%, दुमका में 28.60% तथा गोड्डा में 30.15 % मतदान.

  15. , पश्चिम बंगाल की जादवपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने एक मतदान केंद्र पर महिला टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा फ़र्ज़ी वोट डालने का आरोप लगया है. उनका कहना है कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति की तो मतदान केंद्र पर हंगामा किया गया.

  16. , बसिरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सायंतन बसु ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लोगों को वोट देने से रोकने का आरोप लगाया है. इसको लेकर कुछ लोगों ने प्रदर्शन भी किया.

  17. , मध्य प्रदेश की खरगोन संसदीय सीट पर चुनाव के दौरान दूल्हा बने दो भाई राकेश छोटू बोरसे और प्रह्लाद छोटू बोरसे ने अपनी बारात जाने से पहले दोन्दवाड़ा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट दिया.

  18. , दुमका में एक मतदान केंद्र का सेल्फ़ी पॉइंट. झारखंड में सभी लोकसभा क्षेत्रों में ऐसे सेल्फ़ी पॉइंट्स बनाए गए हैं.

  19. , बिहार के नालंदा में एक मतदान केंद्र की तस्वीर.

  20. , हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी ज़िले में मतदान किया.