You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

Exit Polls के फ़ाइनल नतीजे आए, देखिए किसकी सरकार बनने का अनुमान

17वीं लोकसभा के लिए कुल 542 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. अब एग्ज़िट पोल के नतीजों के हर अपडेट्स के लिए क्लिक करें.

लाइव कवरेज

  1. एग्ज़िट पोल के नतीजे आने शुरू

    एग्ज़िट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. रिपब्लिक/ सी वोटर के अनुसार NDA को 287, UPA को 128 और अन्य को 127 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं टाइम्स नाउ/वीएमआर के अनुसार NDA को 306 UPA को 132 और अन्य 104 सीटों पर जीत मिल सकती है.

  2. मतदान ख़त्म होते ही राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना

    इलेक्टोरल बॉन्ड्स से लेकर ईवीएम तक, चुनावी कार्यक्रम को प्रभावित करने से नमो टीवी तक, मोदी की सेना से केदारनाथ के ड्रामे तक. श्री मोदी और उनके गैंग के सामने चुनाव आयोग का नतमस्तक होना सभी को समझ आ रहा है. चुनाव आयोग का डर और सम्मान था. जो अब नहीं रहा है.

  3. शाम छह बजे तक अंतिम चरण में 60.21 प्रतिशत मतदान

    शाम छह बजे तक अंतिम चरण में 60.21 प्रतिशत मतदान दर्ज़ हुआ. बिहार- 49.92%, हिमाचल प्रदेश- 66.18%, मध्य प्रदेश- 69.38%, पंजाब- 58.81%, उत्तर प्रदेश- 54.37%, पश्चिम बंगाल- 73.05%, झारखंड-70.5%, चंडीगढ़- 63.57% मतदान दर्ज़ हुआ है.

  4. 17वीं लोकसभा का चुनाव संपन्न

    17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में मतदान रविवार को ख़त्म हो गया. लोकसभा की कुल 542 सीटों पर मतदान हुए हैं. कुछ ही देर मेें एग्ज़िट पोल के अनुमान जारी होंगे.

  5. मतदान संपन्न

    चुनाव आयोग: देश भर में 542 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न.

  6. ख़त्म होने की ओर लोकसभा चुनाव

    झारखंडः दुमका में एक पोलिंग बूथ पर वोटिंग समाप्त होने के बाद ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को सील बंद करते हुए चुनाव अधिकारी.

  7. शाम पाँच बजे तक 53.03 फ़ीसदी मतदान

    बिहार- 46.75%, हिमाचल प्रदेश- 57.43%, मध्य प्रदेश- 59.75%, पंजाब- 50.49%, उत्तर प्रदेश- 47.21%, पश्चिम बंगाल- 64.87%, झारखंड- 66.64%, चंडीगढ़- 51.18% मतदान दर्ज हुआ.

  8. पश्चिम बंगाल में हिंसा पर क्या बोलीं मुनमुन सेन

    तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मुनमुन सेन पश्चिम बंगाल में हो रही चुनावी हिंसा को एक छोटी हिंसक घटना बताया है. मुनमुन ने कहा कि बंगाल में पिछले छह साल से ध्रुवीकरण हो रहा है और इसमें बंगाली शामिल नहीं हैं. कई दूसरे राज्यों में छोटी-मोटी हिंसक घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन पिछले पाँच साल में उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा की कोई बात नहीं करता. यह तो हिंसा की एक छोटी सी घटना है.’

  9. सीआरपीएफ़ की तैनाती पर विवाद

    बीजेपी ने मांग की है कि पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक केंद्रीय बलों की तैनाती रखी जाए. दूसरी तरफ़ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि सीआरपीएफ़ को बीजेपी अपने इशारों पर नचा रही है.

  10. बिहार में एक बूथ पर मतदान का बहिष्कार

    बिहार के जहानाबाद में एक मतदान केंद्र पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है. जहानाबाद के चिरियावां गाँव में पोलिंग बूथ नंबर 236 के बाहर ग्रामीण नारे लगा रहे हैं, “रोड नहीं तो वोट नहीं.”ग्रामीणों का कहना है, “हम कई सरकारी कार्यालयों में गए, लेकिन सरकार ने हमें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट नहीं जारी किया. विधायक कहते हैं कि हमारा गांव नक्शे में नहीं है, इसलिए हम वोट क्यों दें.”

  11. पश्चिम बंगाल में कई जगह हिंसक झड़पें

    पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान में भी हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. उत्तर 24 परगना ज़िले के देगंगा और दक्षिण 24 परगना ज़िले के रायदिघी इलाके में बम फेंके जाने की ख़बर है. कई जगहों से ईवीएम मशीनों में गड़बड़ियों की शिकायतें भी आई हैं.

  12. आज़ाद भारत का पहला वोटर

    आज़ाद भारत के पहले वोटर, 102 साल के श्याम सरन नेगी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले के कल्पा में मतदान किया. उन्हें पूरे सम्मान के साथ मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया. इस दौरान परंपरागत लोक संगीत के साथ उनका स्वागत किया गया. उन्होंने पहली बार 1951 आम चुनावों में अपना पहला वोट दिया था.

  13. पंजाब में मतदान केंद्र के बाहर झड़प

    पंजाब में मतदान के दौरान हिंसा की ख़बर है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पंजाब बठिंडा में एक पोलिंग बूथ पर फ़ायरिंग की वजह से कुछ देर के लिए मतदान रोक देना पड़ा. तलवंडी साबो के बूथ नंबर 122 के बाहर दो ग्रुपों में झड़प हो गई. पुलिस ने कहा कि ‘एक व्यक्ति ने गोलबारी की थी. हमने बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है. मतदान फिर से चालू हो गया है.’

  14. तीन बजे तक 51.95 प्रतिशत मतदान

    तीन बजे तक सातवें चरण में सभी सीटों पर 51.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. बिहार- 46.66%, हिमाचल प्रदेश- 49.43%, मध्य प्रदेश- 57.27%, पंजाब- 48.18%, उत्तर प्रदेश- 46.07%, पश्चिम बंगाल- 63.58%, झारखंड- 64.81%, चंडीगढ़- 50.24%.

  15. बिहार में सुरक्षाबलों पर हमला

    बिहार के आरा में फ़र्ज़ी मतदान रोकने के मामले में सुरक्षाबलों पर हमले का आरोप. यह मामला आरा में बूथ संख्या 49 का है. पुलिस का कहना है कि लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की है.

  16. पश्चिम बंगाल में हिंसा

    मतदान के दिन पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर बम फेंकने की ख़बर आ रही है. अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर मतदान हो रहा है. कुछ जगहों से तोड़फोड़ और ईवीएम ख़राबी की ख़बरें भी हैं. जयनगर लोकसभा क्षेत्र में कुलटोली में बीजेपी समर्थकों पर कथित हमले और बीजेपी के कैंप ऑफ़िस में तोड़फोड़ के भी आरोप लगे हैं. बसीरहाट संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार सयांतन बासु ने कई इलाक़ों में मतदान में धांधली का आरोप लगाया है.

  17. पश्चिम बंगाल में सीआरपीएफ़ की तैनाती पर रक्षा मंत्री का बयान

    रक्षा मंत्री निर्मला सितारमण ने पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद भी केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात रखने की मांग की है. समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा, “बंगाल की सीएम शुरू से धमकी देती आ रही हैं, इसलिए हमें डर है कि आज मतदान ख़त्म होने के बाद टीएमसी का नरसंहार उधर शुरू होगा क्या? इसलिए हमारी मांग है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों को उधर तब तक रहने दिया जाए जब तक आचार संहिता ख़त्म न हो.”

  18. शायद सिद्धू सीएम बनना चाहते हैं: अमरिंदर सिंह

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा, “नवज़ोत सिंह सिद्धू के साथ कोई मनमुटाव नहीं है. अगर वो महात्वाकांक्षी हैं तो कोई बात नहीं, लोग महत्वाकांक्षी होते हैं.”उन्होंने कहा, “मैं उन्हें बचपन से जानता हूं, उनके साथ मेरा कोई मतभेद नहीं है. हो सकता है कि मुख्यमंत्री बनना चाहते हों और मुझे हटाना चाहते हों, ये उनका मामला है.”

  19. हिंसा से रुका मतदान

    दो समूहों में झड़प और पत्थरबाजी के बाद पटना के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान बाधा पहुंची है. पटना के पालीगंज गांव करकुना में बूथ नंबर 101 और 102 पर मतदान रोक दिया गया है.

  20. मुनमुन सेन ने बेटी राइमा और रिया संग किया मतदान

    अभिनेत्री से नेता बनीं आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी मुनमुन सेन ने अपनी अभिनेत्री बेटी रिया और राइमा के साथ किया मतदान. मुनमुन सेन आसनसोल से बीजेपी के बाबुल सुप्रियो को चुनौती दे रही हैं.