ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली: मुस्तफ़ाबाद इलाक़े में इमारत ढहने से चार की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के मुस्तफ़ाबाद इलाक़े में शनिवार की सुबह एक इमारत ढह गई. इसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
उत्तर पूर्वी ज़िले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभी भी आठ से दस लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
वहीं डिविज़नल फ़ायर ऑफ़िसर राजेंद्र अटवाल ने भी बताया कि जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने का प्रयास कर रहे हैं.
राजेंद्र अटवाल ने कहा कि बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ़, फ़ायर सर्विस और पुलिस की टीम मिलकर काम कर रही है.

