राजनाथ सिंह ने महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी का ज़िक्र करते हुए कहा- 'हमारे आदर्श इस्लाम विरोधी नहीं थे'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में मुग़ल शासकों का ज़िक्र किया.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान और इफ़्तेख़ार अली

  1. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- अमेरिकी विशेष दूत फैला रहे हैं रूसी नैरेटिव

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ 'रूसी नैरेटिव फैला' रहे हैं.

    हाल ही में फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में विटकॉफ़ ने कहा था कि रूस और यूक्रेन की जंग उन पांच इलाक़ों पर निर्भर है, जिनके अधिकतर हिस्से पर रूस का क़ब्ज़ा है.

    स्टीव विटकॉफ़ ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीब पांच घंटे तक चली बैठक के बाद ये बात कही थी.

    ज़ेलेंस्की ने कहा कि मुझे लगता है कि विटकॉफ़ ने रूसी पक्ष लेने की रणनीति अपना ली है.

    उन्होंने कहा, "यह वास्तव में खतरनाक है, क्योंकि जानबूझकर या अनजाने में वह रूसी नैरेटिव फैला रहे हैं."

    विटकॉफ़ पूर्वी यूक्रेन में स्थित जेपोरिजिया, दोनेत्स्क, खे़रसोन और लुहांस्क की बात कर रहे हैं. इन क्षेत्रों के अधिकतर हिस्सों पर रूस का क़ब्ज़ा है.

    वहीं, पांचवां क्षेत्र क्राइमिया है, जिस पर रूस ने 2014 में क़ब्ज़ा कर लिया था.

  2. अमेरिका और यूरोप के बीच ट्रेड डील के आसार, इटली की पीएम मेलोनी ने की ट्रंप से मुलाक़ात

    इटली की पीएम और अमेरिका के राष्ट्रपति

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि दोनों के बीच कई मुद्दों पर बात हुई है

    अमेरिका के दौरे पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाक़ात की.

    मुलाक़ात के दौरान जियोर्जिया मेलोनी और ट्रंप ने अमेरिका और यूरोप के बीच होने वाली संभावित ट्रेड डील को लेकर बात की.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "100 फ़ीसदी है कि ट्रे़ड डील होगी, लेकिन ये निष्पक्ष समझौता होगा."

    मेलोनी ने कहा, "वो निश्चित है कि हम समझौते तक पहुँच जाएंगे."

    उन्होंने अपना मकसद 'मेक द वेस्ट ग्रेट अगेन' यानी पश्चिम को फिर से महान बनाना बताया.

    टैरिफ़ का एलान

    दो अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत सहित कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ़ लगाया था.

    ट्रंप ने चीन को छोड़कर अन्य देशों को 90 दिनों की अस्थायी छूट देते हुए रेसिप्रोकल टैरिफ़ को घटाकर समान रूप से 10 फ़ीसदी कर दिया है.

    ट्रंप के यूरोपीय संघ से आयात किए जाने वाले सामान पर 20 प्रतिशत टैरिफ़ लगाए जाने और फिर इसे 90 दिनों के लिए रोक दिए जाने के निर्णय के बाद मेलोनी पहली यूरोपीय नेता हैं जो कि अमेरिका के दौरे पर हैं.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज़ की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.