एक गुप्त योजना के तहत हज़ारों अफ़गान नागरिकों को ब्रिटेन भेजा गया

एक ब्रिटिश अधिकारी के अनजाने में इन अफ़गान नागरिकों का डेटा लीक कर दिए जाने के बाद ये बात सामने आई.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान, प्रवीण

  1. कनाडा में रथ यात्रा पर अंडे फेंके जाने की घटना पर भारत ने क्या कहा?

    रणधीर जायसवाल

    इमेज स्रोत, MEA

    इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

    कनाडा के टोरंटो शहर में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान अंडे फेंके जाने की ख़बरों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है.

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि टोरंटो में रथ यात्रा के दौरान शरारती तत्वों द्वारा उसमें व्यवधान डाले जाने से जुड़ी रिपोर्ट हमने देखी है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, टोरंटो में आयोजित रथ यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने अंडे फेंके थे.

    विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "ऐसी घृणित हरकतें खेदजनक हैं. ये उस त्योहार की भावना के विरुद्ध हैं, जिसका उद्देश्य एकता, समावेशिता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है."

    भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान

    इमेज स्रोत, MEA

    इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान

    विदेश मंत्रालय ने बताया, "हमने इस मामले को कनाडाई प्राधिकारियों के समक्ष उठाया है ताकि इस कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जा सके."

    उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि कनाडा सरकार लोगों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी."

  2. भुवनेश्वर के एम्स में भर्ती छात्रा की मौत, सीएम ने दोषियों पर सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिया

    छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते था

    इमेज स्रोत, Subrat Kumar Pati

    इमेज कैप्शन, छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे

    भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में भर्ती छात्रा की मौत हो गई है.

    शनिवार को बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज में इस छात्रा ने एक अध्यापक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की कोशिश की थी.

    छात्रा को गंभीर हालत में भुवनेश्वर एम्स में भर्ती करवाया गया था.

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले में सभी दोषियों के ख़िलाफ़ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

    प्रिंसिपल गिरफ्तार

    इससे पहले सोमवार को पुलिस ने प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष को गिरफ्तार किया था. इस केस में मुख्य अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स भुवनेश्वर में छात्रा से मुलाकात की थी. उन्होंने डॉक्टरों और छात्रा के माता-पिता से बातचीत की थी.

    परिवार का आरोप

    छात्रा के परिवार का आरोप है कि बीते कई महीनों से उसके साथ यौन उत्पीड़न हो रहा था और उसने इसके ख़िलाफ़ कॉलेज प्रशासन से शिकायत भी की थी. लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्रा ने ऐसा कदम उठाया.

    परिवार का आरोप था कि प्रिंसिपल ने सही समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया. उनका कहना था कि कॉलेज की आंतरिक जांच कमेटी ने भी अभियुक्त अध्यापक को बचाने की कोशिश की.

    इससे पहले, पुलिस ने इस मामले के मुख्य अभियुक्त विभागाध्यक्ष समीर साहू को गिरफ़्तार कर लिया है.

    (आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 1800 233 3330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)