''कभी हार मत मानो'', हार के बाद अपने पहले भाषण में कमला हैरिस ने क्या-क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है. जानिए हार के बाद अपने पहले भाषण में कमला हैरिस ने क्या-क्या कहा?

सारांश

लाइव कवरेज

शिल्पा ठाकुर और अश्वनी पासवान

  1. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: महिला और पुरुषों में कौन किसे कर रहा सपोर्ट?

    अमेरिका में वोट डालते लोग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, महिला और पुरुष वोटर्स से जुड़ा डाटा सामने आया

    एग्ज़िट पोल डेटा में देखा गया है कि अमेरिका के इस राष्ट्रपति चुनाव में ज़्यादातर महिलाएं और पुरुष किसका समर्थन कर रहे हैं.

    अधिकतर महिलाएं कमला हैरिस के समर्थन में नज़र आईं, जबकि पुरुष डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में.

    डेटा से मालूम होता है कि कमला हैरिस को 54 फीसदी महिलाओं का समर्थन मिला है. जबकि 2020 में जो बाइडन को 57 फीसदी महिलाओं ने अपना समर्थन दिया था.

    एग्ज़िट पोल से केवल चुनाव नतीजों का अनुमान लगाया जा सकता है. ये वास्तविक नतीजे नहीं होते हैं.

    हालांकि डेटा बताता है कि डेमोक्रेटिक पार्टी को मिलने वाला महिलाओं का समर्थन पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुआ है. जो हैरिस की पार्टी के लिए चिंता की बात है.

  2. स्विंग स्टेट मिशिगन में वोटिंग समाप्त, कौन आगे?

    अमेरिकी चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मिशिगन में वोटिंग समाप्त हो गई है

    अमेरिका के स्विंग स्टेट मिशिगन में भी वोटिंग समाप्त हो गई है. यहां से शुरुआती रुझाने आने लगे हैं.

    राज्य में अभी तक 8 फीसदी वोटों की ही गिनती हुई है, जिनमें कमला हैरिस को बढ़त मिलती दिख रही है.

    मिशिगन की वेन काउंटी और वाश्टेनॉव काउंटी में ही अधिकतर वोट गिने गए हैं. ये डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ कहे जाते हैं.

    पिछले चुनाव नतीजों की बात करें तो मिशिगन में 2020 में जो बाइडन एक लाख 50 हज़ार वोट से जीते थे. जबकि 2016 में 10 हज़ार वोट से ट्रंप को जीत मिली थी.

  3. अमेरिकी चुनाव नतीजे 2024: किन राज्यों में ट्रंप से जीत रहीं कमला हैरिस?

    डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के कई राज्यों में वोटों की गिनती जारी

    अमेरिका के कई राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कहीं डोनाल्ड ट्रंप के जीतने की उम्मीद है, तो कहीं कमला हैरिस जीत सकती हैं.

    अब तक जिन राज्यों में ट्रंप की जीत का प्रोजेक्शन है-

    • फ्लोरिडा
    • अल्बामा
    • मिसौरी
    • ओक्लाहोमा
    • टेनेसी
    • लुइसियाना
    • टेक्सास
    • व्योमिंग
    • साउथ डकोटा
    • नॉर्थ डकोटा
    • अर्कांसस
    • साउथ कैरोलाइना

    कमला हैरिस की जीत का प्रोजेक्शन जिन राज्यों में है-

    • न्यूयॉर्क
    • डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया
    • मैरीलैंड
    • मैसाचुसेट्स
    • रोड आइलैंड
    • डेलावेयर

    ये जीत के सारे प्रोजेक्शन उम्मीदों के मुताबिक़ हैं. राज्यों के नतीजे पिछले चुनावों में भी कुछी इसी तरह के रहे हैं.

  4. नॉर्थ कैरलाइना में ट्रंप प्रोजेक्शन में जीत की ओर

    अमेरिका में वोट डालते लोग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, उत्तरी कैरोलिना से रुझान मिलना शुरू

    रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नॉर्थ कैरोलाइना में भी आगे चल रहे हैं.

    अभी तक 26 फीसदी वोटों की ही गिनती हुई है. राज्य में किसकी जीत होगी, इसके लिए अभी और इंतज़ार करना होगा.

    26 फीसदी वोटों की गिनती से पता चलता है कि ट्रंप को 53.7 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को 45.1 फीसदी वोट मिले हैं.

    इसके अलावा, साउथ कैरोलाइना में भी ट्रंप आगे चल रहे हैं.

  5. फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी आगे, 73 फीसदी वोटों की हुई गिनती

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ्लोरिडा में आगे चल रहे ट्रंप

    अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिलने का अनुमान है.

    अभी तक क़रीब 73 फ़ीसदी वोटों की गिनती हो गई है.

    यहां आज से 24 साल पहले कुछ हज़ार वोट से रिपब्लिकन पार्टी के जॉर्ज डब्ल्यू बुश जीते थे. उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अलगोर को हराया था.

    फ्लोरिडा के रुझान हैरान करने वाले नहीं हैं. लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चिंता की बात ये है कि ट्रंप सेंट्रल फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर के पास स्थित ओसिओला काउंटी में बढ़त बनाए हुए हैं.

    85 फीसदी वोटों की गिनती से ये मालूम होता है. वहीं जो बाइडन 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में यहां 14 पॉइंट से जीते थे.

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अहम ख़बर यहां पढ़ें-

  6. अमेरिका से लाइव

    अमेरिकी चुनाव
    इमेज कैप्शन, अमेरिका में क्या है लोगों का कहना

    अमेरिका के चुनावी नतीजे किस ओर बढ़ रहे हैं? वॉशिंगटन डीसी से बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य ताज़ा स्थिति बता रही हैं.

    यहां क्लिक करके देखिए लाइव

  7. अमेरिकी चुनाव नतीजे: जानिए किस स्टेट में कमला हैरिस पर भारी पड़ रहे हैं ट्रंप

    कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप
    इमेज कैप्शन, अमेरिकी चुनाव नतीजों के रुझान आने लगे हैं

    शुरुआती प्रोजेक्शन में रिपबल्किन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने गृह राज्य फ्लोरिडा में जीत गए हैं.

    अब तक जिन राज्यों में ट्रंप की जीत का प्रोजेक्शन है-

    • फ्लोरिडा
    • अल्बामा
    • मिसौरी
    • ओक्लाहोमा
    • टेनसी

    कमला हैरिस की जीत का प्रोजेक्शन जिन राज्यों में है-

    • डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया
    • मैरीलैंड
    • मैसाचुसेट्स

    ये जीत के सारे प्रोजेक्शन उम्मीदों के मुताबिक़ हैं. इन राज्यों के नतीजे पहले के चुनावों में भी ऐसे ही रहे हैं.

  8. नमस्कार

    आज सुबह छह बजे से दोपहर के दो बजे तक बीबीसी संवाददाता शिल्पा ठाकुर आप सभी तक बड़ी ख़बरों को पहुंचाएंगी.

    बीबीसी हिंदी के होम पेज पर जाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    कल के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    इस वक़्त हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें-

    अमेरिकी चुनाव 2024: इस काउंटिंग सेंटर पर दुनिया की नज़र, इतनी हाई सिक्योरिटी की क्या है वजह? यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी ख़बर.

    शारदा सिन्हा: 'बिहार कोकिला' का 72 साल की उम्र में निधन, ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप और कमला हैरिस की वो ख़ूबियां, जिनसे मिल सकती है जीत. इस ख़बर को यहां क्लिक कर पढ़ें.