राहुल गांधी ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से की ये अपील
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संवेदनाएं ज़ाहिर की हैं.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना हृदय विदारक है. यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिवार जो दर्द और चिंता महसूस कर रहे होंगे, वह अकल्पनीय है. इस कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से हरेक के साथ हैं."
उन्होंने लिखा, "प्रशासन की ओर से तुरंत बचाव और राहत प्रयास बेहद ज़रूरी हैं - हर ज़िंदगी कीमती है और हर सेकंड महत्वपूर्ण है."
राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ज़मीनी स्तर पर मदद के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए.
प्रियंका गांधी ने लिखा, "एयर इंडिया के विमान में सवार यात्रियों और क्रू के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है."