डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, सोमवार को पुतिन और ज़ेलेंस्की से करेंगे बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के बाद वो यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात करेंगे.

सारांश

लाइव कवरेज

इफ़्तेख़ार अली

  1. यूक्रेन की तरफ़ से लड़ रहे ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को रूस ने जेल में डाला

    रूस और यूक्रेन युद्ध

    इमेज स्रोत, PROSECUTOR'S OFFICE OF THE LUHANSK PEOPLE'S REPUBLIC

    इमेज कैप्शन, रूस और यूक्रेन के बीच फ़रवरी 2022 से जंग जारी है

    रूस के साथ जंग में यूक्रेन की तरफ़ से लड़ रहे एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को रूसी सेनाओं ने पकड़ लिया था.

    रूस की ओर से नियुक्त किए गए अभियोजकों ने बताया है कि उस ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को 13 साल की सज़ा सुनाई गई है. उन्हें रूस के एक कड़ी सुरक्षा वाली जेल में रखा जाएगा.

    33 साल के ऑस्कर जेनकिंस को शुक्रवार को पूर्वी यूक्रेन में रूसी-नियंत्रित अदालत ने 'भाड़े के सैनिक' के रूप में लड़ने का दोषी ठहराया है.

    जेनकिंस मेलबर्न के एक टीचर हैं, जिन्हें पिछले साल दिसंबर में लुहांस्क क्षेत्र से पकड़ा गया था.

    अभियोजकों ने कहा कि ऑस्कर जेनकिंस फ़रवरी 2024 में यूक्रेन पहुंचे थे.

    उन पर यह आरोप लगाया गया कि उन्हें रूसी सैनिकों के ख़िलाफ़ सैन्य अभियानों में भाग लेने के लिए हर महीने 6 लाख से 8 लाख रूबल की राशि दी जा रही थी.

  2. नीरज चोपड़ा ने पहली बार किया ये कारनामा, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, KARIM JAAFAR/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, नीरज चोपड़ा को गोल्डन आर्म वाला जेवेलिन थ्रोअर कहा जाता है

    लगातार दो बार ओलंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर की दूरी पार कर ली है. उन्होंने इस सिरीज़ में 90.23 मीटर का थ्रो किया है.

    लेकिन इसके बावजूद वे पहले स्थान पर नहीं आ सके और जर्मनी के जूलियन वेबर से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहे.

    जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर का थ्रो कर पहले स्थान पर क़ब्ज़ा कर लिया.

    भारतीय एथलीट नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में भाला 90.23 मीटर दूर फेंका. इस शानदार थ्रो के साथ वे उन भाला फेंक खिलाड़ियों की ख़ास सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने 90 मीटर से ज़्यादा दूरी तय की है.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. कल की कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.