You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

एससीओ की बैठक के लिए एस जयशंकर पाकिस्तान पहुँचे

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइज़ेशन (एससीओ) की बैठक को लेकर मंगलवार को पाकिस्तान पहुंच गए हैं.

सारांश

  • चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों की घोषणा की
  • जस्टिन ट्रूडो का दावा- निज्जर हत्या मामले की जांच में भारत नहीं कर रहा था सहयोग
  • इसराइल का लेबनान के उत्तरी इलाक़े में हवाई हमला, 21 लोगों की मौत
  • लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा इसराइल के हमलों में 51 लोगों की हुई मौत
  • जम्मू कश्मीर में 16 अक्तूबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण

लाइव कवरेज

दीपक मंडल और अश्वनी पासवान

  1. जस्टिन ट्रूडो का दावा- निज्जर हत्या मामले की जांच में भारत नहीं कर रहा था सहयोग

    कनाडा के छह राजनयिकों को देश से निकालने और भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुलाने के भारत के फ़ैसले के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है.

    राजधानी ओटावा में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ट्रूडो ने दावा किया है कि कनाडा के अधिकारियों ने अपने भारतीय समकक्षों को आपराधिक गतिविधियों के साक्ष्य दिए थे लेकिन भारत सरकार ने सहयोग नहीं किया.

    कनाडा की विदेश मंत्री मेलेनी जोली के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ट्रूडो ने कहा,'' भारत सरकार के एजेंटों के सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर ख़तरे में भूमिका को लेकर सुबूत मौजूद हैं. यह अस्वीकार्य है.''

    उन्होंने कहा, “कनाडा-भारत के लोगों से लोगों के बीच संबंधों, व्यापार और वाणिज्य का एक लंबा इतिहास रहा है. लेकिन हम अभी जो देख रहे हैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का कनाडा पूरी तरह सम्मान करता है और हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार भी कनाडा के लिए वैसा ही करेगी.''

    ट्रूडो ने आरोप लगाया कि जब इंटेलिजेंस ने हरदीप सिंह निज्जर की कनाडाई ज़मीन पर हत्या में भारत की संभावित भागीदारी पर संदेह जताया था तब भारत सरकार के साथ इस मुद्दे पर सहयोग के लिए अपील की गई थी.

  2. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल आप तक आज की ताज़ा ख़बरें लेकर हाज़िर हूं. बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर मौजूद ख़बरों को यहां पढ़ सकते हैं.

    कल के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारी वेबसाइट की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं.

    कनाडा के छह राजनयिकों को भारत ने किया निष्कासित, निज्जर हत्या मामले में चरम पर तनाव.

    जयशंकर के पाकिस्तान जाने पर क्या कह रहे हैं वहाँ के एक्सपर्ट, हीना रब्बानी खर ने कहा- स्मार्ट मूव.

    बहराइचः हिंसा में युवक की मौत के बाद बढ़ा सांप्रदायिक तनाव, कई जगह आगजनी.

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के अभियुक्तों के बारे में क्या-क्या पता है?