ब्रेकिंग न्यूज़, महिला टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, भारत ग्रुप स्टेज से बाहर
पाकिस्तान को 54 रन से हराकर न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है.
इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम भी ग्रुप स्टेज से बाहर हो चुकी है. न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान की टीम 56 रन पर सिमट गई.
न्यूज़ीलैंड की ओर से सबसे ज़्यादा रन सूज़ी बैट्स ने बनाए. उन्होंने 29 गेंदों में 28 रन की पारी खेली. वहीं ब्रूक हैलिडे ने 22 और जॉर्जिया प्लिमर ने 17 रन जोड़े.
पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने 15 और फातिमा सना ने 21 रन बनाए. इसके अलावा पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़ा भी पार नहीं कर सका.
ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. वहीं भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका वर्ल्ड कप जीतने की रेस से बाहर हो चुका है.