You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

परिसीमन के मुद्दे पर स्टालिन के पत्र का सिद्धारमैया ने क्या जवाब दिया?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से पूरी तरह सहमति जताई है कि नई जनसंख्या मानकों के आधार पर संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन (डिलिमिटेशन) एक महत्वपूर्ण मुद्दा है.

सारांश

लाइव कवरेज

चंदन कुमार जजवाड़े और इफ़्तेख़ार अली

  1. बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक- ख़त्म हुआ ऑपरेशन, पाकिस्तानी सेना ने क्या बताया?

    पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि बलूचिस्तान प्रांत में ट्रेन हाईजैक होने के बाद सुरक्षा बलों का अभियान समाप्त हो गया है और इस अभियान में सभी चरमपंथी मारे गए हैं.

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक़ आईएसपीआर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में यह दावा किया है. प्रवक्ता ने कहा है कि इस ऑपरेशन के दौरान किसी यात्री की मौत नहीं हुई है.

    हालांकि प्रवक्ता ने बताया है कि ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही चरमपंथियों ने 21 लोगों की हत्या कर दी थी.

    बीबसी उर्दू के मुताबिक़ पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अत्ता तरार ने बताया है कि ट्रेन में कुल 440 यात्री सवार थे, जिनमें से कई को बंधक बना लिया गया था. इन्हें बचाने का अभियान 36 घंटों तक चला.

    उन्होने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने सावधानी और कुशलता से आपरेशन को अंजाम दिया, जिससे ऑपरेशन के दौरान किसी बंधक को कोई नुक़सान नहीं हुआ.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.