You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के लिए भारत को मिला 193 रन का टारगेट

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम 192 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. भारत को अब लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के लिए 193 रन चाहिए.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान, सुरभि गुप्ता

  1. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने रूस के विदेश मंत्री से यूक्रेन युद्ध पर यह कहा

    उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के अनुसार, देश के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध में रूस को 'बिना शर्त समर्थन' देने की बात कही है.

    उत्तर कोरिया के दौरे पर पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ चर्चा के दौरान किम जोंग-उन ने उनसे कहा है कि 'यूक्रेनी संकट के मूल कारणों से निपटने के लिए रूस के उठाए गए सभी क़दमों' का वह समर्थन करते हैं.

    पश्चिमी देशों के अधिकारियों का मानना है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ लड़ाई में रूस की मदद के लिए 11,000 सैनिक भेजे हैं.

    रूस ने फ़रवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच जंग जारी है.

    वहीं, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने टेलीग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें लावरोव किम जोंग-उन से हाथ मिलाते हुए और गले लगते हुए दिख रहे हैं.

    ये भी पढ़ें-

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिंदी की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.