You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी हुई 'गंभीर', ग्रैप- 4 लागू किया गया

दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी सिवियर (गंभीर) होने के बाद यहाँ ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है.

सारांश

लाइव कवरेज

सुमंत सिंह और सुरभि गुप्ता

  1. ट्रंप बोले- थाईलैंड और कंबोडिया लड़ाई रोकने के लिए राज़ी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि थाईलैंड और कंबोडिया के प्रधानमंत्री लड़ाई रोकने के लिए राज़ी हो गए हैं. ट्रंप ने यह घोषणा दोनों नेताओं से फ़ोन पर हुई बातचीत के बाद की.

    हाल के दिनों में दोनों देशों की सीमा पर हुईं हिंसक झड़पों में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है और करीब पांच लाख लोग विस्थापित हुए हैं.

    थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल और उनके कंबोडियाई समकक्ष हुन मानेट, दोनों में से किसी ने भी ट्रंप की घोषणा पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

    हालांकि, ट्रंप से बातचीत के बाद चार्नविराकुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीज़फायर तभी होगा जब "कंबोडिया गोलीबारी बंद करेगा, अपने सैनिक हटाएगा, और जो भी बारूदी सुरंगें उसने बिछाई हैं, उन्हें हटाएगा".

    अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं ने "आज (शुक्रवार) शाम से सभी तरह की गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई है, और मेरे साथ किए गए मूल शांति समझौते पर लौटने का फैसला किया है."

    उन्होंने कहा, "दोनों देश शांति के लिए तैयार हैं और अमेरिका के साथ व्यापार जारी रखना चाहते हैं."

  2. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.