सात चरणों के मतदान के बाद आ गई फैसले की घड़ी, सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
लोकसभा चुनाव 2024 की छह हफ़्ते लंबी प्रक्रिया के बाद सभी की निगाहें मंगलवार को आने वाले फैसले पर हैं.
सारांश
अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमत, प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाए गए
अखिलेश यादव का तंज- 'आपका स्वास्थ्य बेहतर रहे, इसलिए दूध के दाम बढ़ा दिए गए'
सोनिया गांधी बोलीं- उम्मीद है कि नतीजे एग्ज़िट पोल से बिल्कुल विपरीत होंगे
मेक्सिको में क्लॉडिया शीनबॉम पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं
लाइव कवरेज
विकास
एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत के अनुमान के बाद शेयर बाज़ार रॉकेट की रफ़्तार से चढ़ा
इमेज स्रोत, ANI
शेयर बाज़ार सोमवार सुबह जबरदस्त उछाल के साथ
खुला है.
सेंसेक्स क़रीब दो हज़ार अंकों की बढ़त के साथ
खुला है.
वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग में करीब एक हज़ार अंकों की
बढ़त के साथ खुला.
शेयर बाज़ार में ये तेज़ी एग्ज़िट पोल्स के
सामने आने के बाद देखी जा रही है.
लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल्स में नरेंद्र
मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान लगाया गया है.
हालांकि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ने इन
एग्ज़िट पोल्स को ग़लत बताया है और 295 सीटें जीतने की उम्मीद जताई है.
मालदीव के फ़ैसले से भड़के इसराइली, क्या होगा इसका असर
मध्य प्रदेश: सड़क दुर्घटना में राजस्थान के 13 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
मोहर सिंह मीणा
जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में हुए सड़क हादसे में
रविवार रात को 13 लोगों की मौत हो गई है.
ये 13 लोग राजस्थान के झालावाड़ ज़िले के रहने वाले थे.
ट्रैक्टर काफी तेज़ गति से जा रहा था और अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ. ट्रॉली में बाराती सवार थे, इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई और 40 का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
मध्य प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने इस हादसे की जानकारी देते
हुए सोशल मीडिया पर दुख जताया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर
लिखा, ''मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार
बहुत ही दुखदायी है. अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक
संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती
हूं."
ये हादसा राजगढ़ ज़िले के पीपलोदी रोड पर
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के कारण हुआ है.
घायलों का इलाज राजगढ़ के ज़िला अस्पताल में चल
रहा है. कुछ लोगों को भोपाल में भर्ती करवाया गया है.
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया
पर लिखा, ''कलेक्टर, एसपी मौके पर मौजूद हैं. हम राजस्थान सरकार के संपर्क में
हैं. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में
स्थान दें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थन है.''
राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने लिखा,
''राजस्थान के उच्च अधिकारियों को मध्य प्रदेश के
अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने और
घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.''
चुनावी नतीजों से पहले चुनाव आयोग आज करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
चुनाव आयोग आज यानी तीन जून को प्रेस
कॉन्फ्रेंस करेगा.
चुनाव आयोग की ये कॉन्फ्रेंस दोपहर 12.30 बजे की जाएगी.
कल यानी चार जून को भारत के आम चुनावों के
नतीजे आने हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये संभवत: पहली बार है, जब चुनाव पूरे होने के
बाद आयोग ऐसी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है.
इससे पहले 2019 तक लोकसभा चुनावों में हर चरण के बाद डिप्टी चुनाव आयुक्त
मीडिया ब्रीफिंग किया करते थे. मगर बाद में ये ब्रीफिंग होनी बंद हो गई.
चुनाव आयोग की ये प्रेस कॉन्फ्रेंस उन एग्जिट
पोल्स के बाद हो रही है, जिनमें बीजेपी की
अगुवाई वाले एनडीए के जीतने का अनुमान लगाया गया है.
विपक्ष ने इन एग्ज़िट पोल्स को गलत बताया है और
इंडिया गठबंधन के 295 सीटें जीतने की
उम्मीद जताई है.
विपक्ष के कई नेता चार जून को मतगणना के दौरान
अपने कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंट्स से चौकन्ना रहने की बातें कह चुके हैं.
श्रीलंका: बाढ़, भूस्खलन के कारण कम से कम सात लोगों की मौत
श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम
सात लोगों की मौत हो गई है.
देश के आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से इस बारे
में जानकारी दी गई है.
कोलंबो के बाहर सितावाका में एक ही परिवार के
तीन सदस्यों की जान तब चली गई, जब उनका घर बाढ़ की
चपेट में आ गया.
कई इलाक़ों में बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई
है और सोमवार को स्कूल बंद रखने का एलान किया गया है.
नौ ज़िलों में भूस्खलन से जुड़ी चेतावनी जारी
की गई है.
अमूल ने बढ़ाई दूध की क़ीमतें, आज से इतना महंगा मिलेगा एक लीटर दूध
इमेज स्रोत, Getty Images
गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने
अमूल दूध की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला किया है.
नई कीमतें तीन जून से लागू होंगी.
नई कीमतों के तहत प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाए गए
हैं. आधा लीटर दूध पर एक रुपया बढ़ाया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, कंपनी ने बताया है कि फ़रवरी 2023 के बाद से दूध की कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं.
कंपनी का कहना है कि ये बढ़ोतरी खाने पीने की
चीज़ों से जुड़ी महंगाई के औसत से कम ही है.
ये एलान ऐसे वक़्त में किया गया है, जब हाल ही में अंतिम चरण के चुनाव में मतदान डाले गए हैं. चुनावी नतीजे चार जून को आएंगे.
अमेरिका को इसराइल से उम्मीद लेकिन क्या मानेंगे नेतन्याहू
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी सरकार ने उम्मीद जताई है कि अगर हमास
तैयार हो जाता है तो इसराइल सीज़फ़ायर से जुड़े प्रस्ताव को स्वीकार कर लेगा.
अगर ये समझौता हुआ तो इसके तहत छह हफ़्ते के लिए ग़ज़ा में
युद्ध-विराम लागू हो सकेगा.
इस बारे में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा
परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने जानकारी दी है.
बीते हफ़्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस
बारे में एक प्लान पेश किया था.
इस प्लान के तहत स्थायी तौर पर युद्ध ख़त्म
होने से पहले मानवीय मदद पहुंचाने के साथ-साथ बंधकों की अदला-बदली करने की भी बात
कही गई.
इस प्रस्ताव का इसराइली सरकार के कुछ नेताओं ने
विरोध किया है.
बीते हफ़्ते रफ़ाह के उन शिविरों पर इसराइल ने हमला किया था, जहां अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए फ़लस्तीनी रह रहे थे.
इस हमले को इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने दुखद घटना बताया था. हमले में 45 लोगों की मौत हो गई थी.
इस हमले के बाद इसराइल को दुनिया के कई देशों की ओर से विरोध का सामना करना पड़ा था.
नमस्कार
आपका दिन शुभ हो.
दो जून के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए.