ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों पर स्विट्जरलैंड में क्यों चल रहा है मुकदमा

इस परिवार पर आरोप है कि इन्होंने अपने नौकरों की तुलना में अपने कुत्तों पर ज्यादा पैसे खर्च किए.

सारांश

  • परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकला भारत लेकिन चीन से काफ़ी पीछे- रिपोर्ट
  • ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों पर स्विट्जरलैंड में मुकदमा चल रहा है. इस परिवार पर आरोप है कि इन्होंने अपने नौकरों की तुलना में अपने कुत्तों पर ज्यादा पैसे खर्च किए.
  • इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने छह सदस्यों वाली ग़ज़ा में युद्ध को लेकर बनाई गई वॉर कैबिनेट को भंग कर दिया है. हाल ही में इस कैबिनेट से कई बड़े इस्तीफ़े हुए थे.

लाइव कवरेज

  1. जेडीयू सांसद ने कहा- मुसलमान-यादवों ने वोट नहीं दिया, उनका काम नहीं करूंगा

    नीतीश कुमार के साथ देवेश चंद्र ठाकुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा है कि मुसलमानों और यादवों ने उन्हें वोट नहीं दिया, इसलिए वो उनके लिए कुछ नहीं करेंगे.

    उनके इस बयान की आलोचना हो रही है. ना सिर्फ़ आरजेडी बल्कि उनकी खुद की पार्टी के बांका से सांसद गिरिधारी यादव ने भी उनसे मांफ़ी की मांग की है.

    सीतामढ़ी में हो रहे एक आयोजन में ठाकुर ने कहा, “अब मैं यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करूंगा. क्योंकि उन्होंने मुझे वोट नहीं दिया है. यादव और मुसलमान अगर हमारे यहां आते हैं तो उनका स्वागत है. चाय पीजिए, मिठाई खाइए, लेकिन मैं आपका कोई काम नहीं करूंगा.”

    इस आयोजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा, “मैंने जो कहा है, उस पर अब भी कायम हूं, मैं ये काफ़ी समय से कह रहा हूं. मैंने 25 साल तक लोगों के लिए बिना भेदभाव के काम किया है.”

    हालांकि यादव और मुसलमानों ने उनके लिए वोट नहीं किया वो इस नतीजे पर कैसे पहुंचे इसका कोई तर्क उन्होंने नहीं दिया.

    ठाकुर की बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "हम ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करते हैं. उनकी टिप्पणी अपमानजनक,जातिवादी और धर्म विरोधी है. यह उनके सामंतवादी रवैये को दिखाता है."

    वहीं उनकी पार्टी के ही सांसद गिरिधारी यादव ने कहा है कि वो ठाकुर के बयान की निंदा करते हैं और उन्हें तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है!

    17 जून की ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.