इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने वॉर कैबिनेट को भंग क्यों किया?

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने छह सदस्यों वाली वॉर कैबिनेट को भंग कर दिया है.

सारांश

  • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. राहुल गांधी रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे.
  • सोमवार की सुबह दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई. रेलवे के मुताबिक़ इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 50 लोग अस्पताल में हैं.
  • इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने छह सदस्यों वाली वॉर कैबिनेट को भंग कर दिया है.

लाइव कवरेज

  1. इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने वॉर कैबिनेट को भंग क्यों किया?

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने छह सदस्यों वाली वॉर कैबिनेट को भंग कर दिया है.

    इसराइल सरकार के प्रवक्ता डेविड का कहना है कि नेतन्याहू ने रविवार को ही वॉर कैबिनेट को भंग करने का फैसला ले लिया था.

    नेतन्याहू ने वॉर कैबिनेट में नए सदस्यों को जगह देने की बजाए वॉर कैबिनेट को भंग करने का विकल्प चुना.

    डेविड ने कहा, "वॉर कैबिनेट बेनी गैंट्ज़ के साथ समझौते के तहत बनाई गई थी. बेनी गैंट्ज़ सरकार का साथ छोड़ चुके हैं और इसराइल की सरकार को अतिरिक्त ब्रॉन्च की जरूरत नहीं है."

    उन्होंने कहा, "सिक्योरिटी कैबिनेट को सरकार की ओर से फैसले लेने की अनुमति मिली हुई थी."

    बेनी गैंट्ज़ और गादी इसेनकोट ने करीब हफ्ताभर पहले वॉर कैबिनेट से खुद को अलग कर लिया था. ये दोनों वॉर कैबिनेट के अहम सदस्य रहे हैं.

    कैबिनेट में धुर दक्षिणपंथी सहयोगी ऐसी मांगें रख रहे थे जिनसे नेतन्याहू की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं. इतना ही नहीं उन मांगों की वजह से अमेरिका समेत बाकी अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से भी इसराइल के रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते थे.

    इसराइली सेना का कहना है कि इस फैसले की वजह से उनके अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

    बेनी गैंट्ज़ और गादी इसेनकोट ने यह आरोप लगाते हुए वॉर कैबिनेट से इस्तीफा दिया कि ग़ज़ा में तनाव खत्म होने की स्थिति में नेतन्याहू के पास कोई प्लान नहीं है.

    सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद नेतन्याहू ने वॉर कैबिनेट का गठन किया था. वॉर कैबिनेट में दो पूर्व सेना अध्यक्ष भी सदस्य बने थे.

    सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने इसराइल की सेना में घुसकर हमला किया और इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई.

    हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सात अक्टूबर के बाद से इसराइल के हमलों से 37 हज़ार से ज्यादा फ़लस्तीनियों की मौत हो चुकी है.

  2. हरभजन सिंह ने गैरी कस्टर्न से कहा- 'पाकिस्तानी टीम के साथ वक्त खराब मत करो, इंडिया आओ'

    हरभजन सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हरभजन सिंह

    टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने गैरी कर्स्टन से कहा है कि उन्हें पाकिस्तानी टीम की कोचिंग का जिम्मा छोड़ देना चाहिए.

    हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "गैरी कर्स्टन आप वहां (पाकिस्तान) अपना समय बर्बाद मत करिए. इंडिया वापस आ जाओ और कोचिंग का जिम्मा संभालो"

    उन्होंने लिखा, "गैरी कस्टर्न विरले हैं. एक बेहतरीन कोच और मेंटर हैं. वो 2011 की हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों के दोस्त हैं. गैरी कस्टर्न 2011 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के कोच हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गैरी कस्टर्न अमेरिका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले पाकिस्तान की टीम के कोच बने हैं, लेकिन वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.

    पाकिस्तान ने पहले राउंड में ही अमेरिका और भारत के ख़िलाफ़ अपने मुकाबले गंवा दिए. पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड से ही बाहर हो गया.

    पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि गैरी कस्टर्न पाकिस्तान टीम से नाखुश हैं.

    गैरी कस्टर्न ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम में एकता नहीं है और टीम में कोई भी एक-दूसरे का साथ नहीं देता है.

  3. प्रियंका गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने पर क्या कहा

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रियंका गांधी

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि वो वायनाड के लोगों को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने देंगी.

    हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट के अलावा उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी सांसद चुने गए हैं.

    राहुल गांधी वायनाड से इस्तीफा दे रहे हैं. वे रायबरेली की सीट अपने पास रखेंगे.

    कांग्रेस ने वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी को उम्मीदवार घोषित किया है.

    प्रियंका गांधी ने कहा, "वायनाड का प्रतिनिधित्व करके मुझे बेहद खुशी होगी. मैं वायनाड के लोगों को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने दूंगी."

    उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने कहा है कि वो वायनाड आते रहेंगे. मैं भी सभी को खुश रखने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी."

    प्रियंका गांधी ने कहा, "रायबरेली से तो मेरा पुराना रिश्ता है. 20 साल से मैंने रायबरेली और अमेठी के लिए काम किया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वायनाड सीट खाली करने की जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके लिए यह फैसला लेना बेहद मुश्किल था. राहुल गांधी ने एलान किया कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी.

    इसके साथ ही प्रियंका गांधी चुनावी राजनीति में कदम रखने जा रही हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया था.

    राहुल गांधी 2019 में पहली बार केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद चुने गए थे.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगीं चुनाव, राहुल गांधी रायबरेली सीट रखेंगे अपने पास

    प्रियंका गांधी और राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे और केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे.

    प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात की जानकारी दी.

    खड़गे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "राहुल गांधी दो जगह से चुन कर आए हैं. कानून के तहत उनको एक सीट खाली करना होता है और वह एक सीट पर सांसद रह सकते हैं."

    "कल आखिरी दिन होने की वजह से आज हम ने तय किया है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे, क्योंकि रायबरेली से पहले से भी उनके परिवार के करीब है."

    खड़गे ने कहा, "रायबरेली का गांधी परिवार से जुड़ाव है. वहां के लोगों और पार्टी का मानना है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहें."

    "वायनाड के लोग भी चाहते हैं कि राहुल गांधी उनके सांसद रहें. वायनाड के लोगों का प्यार राहुल गांधी को मिला है. लेकिन कानून राहुल गांधी को एक ही सीट से सांसद रहने की इजाजत देता है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राहुल गांधी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि उनका रायबरेली और वायनाड दोनों ही जगहों से दिल का कनेक्शन है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी.

    राहुल गांधी ने इस बार वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ा था और वह दोनों सीटों से ही चुनाव जीतने में कामयाब रहे.

  5. दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- 'अग्निवीर पर लगे रोक, सेना को शुरू करनी चाहिए स्थायी नियुक्तियां'

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अग्निवीर योजना पर रोक लगाने और सेना में स्थायी नियुक्तियों को शुरू करने की मांग की है.

    उन्होंने इस मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सेना के आंतरिक सर्वे का भी जिक्र किया.

    दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "पिछले 3-4 दिनों से तमाम अखबारों और खबरों में ये आ रहा है कि सेनाओं का आंतरिक सर्वे किया गया है जिसमें अग्निवीर योजना को लेकर हमारे देश की सेनाएं बहुत सी खामियों का सामना कर रही हैं. इन खामियों को किस तरह से ठीक किया जाए इन सभी अटकलों को लेकर सर्वे को अखबारों ने प्रकाशित की है."

    उन्होंने कहा, "कुछ बातें निकलकर आई हैं कि अग्निपथ योजना की जो खामियां हैं उन्हें कैसे दूर किया जाए...उदाहरण के तौर पर कार्यकाल को 4 से बढ़ाकर 7 साल किया जाएगा या 25 फीसदी अग्निवीरों की जगह 60 से 70 फीसदी अग्निवीरों को नौकरी पर रखा जाएगा या ट्रेनिंग का वक्त 24 हफ्ते से बढ़ाकर 37 से 42 हफ्ते तक किया जाएगा."

    दीपेंद्र हुड्डा ने ये भी कहा, "कांग्रेस पहले दिन से कहती आ रही है कि अग्निपथ योजना ना तो देश के हित में है और ना ही फौज के हित में है और ना ही देश की सुरक्षा के हित में है. कांग्रेस की पहले दिन से मांग रही है कि ये योजना रोकी जाए और फौज की पक्की भर्ती शुरू की जाए."

    हुड्डा ने कहा, "अगर ऐसे आंशिक वापसी के सुझाव आ रहे हैं तो हम इसका विरोध करते हैं. सरकार इस योजना की खामियों को स्वीकार करते हुए अपनी खामियों को सुधारे. ये योजना देश की सेना के लिए बड़ी घातक साबित हुई."

  6. दिल्ली जल संकट: संजय सिंह ने हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया, नायब सैनी ने किया पलटवार

    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी

    देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच जल संकट पैदा हो गया है. आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार की वजह से यह जल संकट पैदा हुआ है.

    वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि दिल्ली को उसके हिस्से से ज्यादा पानी दिया जा रहा है.

    नायब सिंह सैनी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा , "हम उनको (दिल्ली को) पूरा पानी दे रहे हैं. परंतु मैं कहना चाहूंगा कि वो (आम आदमी पार्टी) अपने गिरेबान में झांके. जो वादे उन्होंने जनता से किए थे उसकी तरफ तो उनका ध्यान नहीं है."

    सैनी ने कहा, "दिल्ली में जो 10 सालों से काम कर रहे हैं उन्हें सोचना चाहिए था कि पानी का डिस्ट्रीब्यूशन ठीक चला जाए. उल्टा आरोप लगा रहे हैं कि पानी कम दे रहे हैं. परंतु वहां की सरकार ने झूठ बोला और लोगों को सुविधा नहीं दी, सिस्टम को खड़ा नहीं किया, सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं. मैं वहां के लोगों से कहना चाहूंगा कि ऐसे लोगों के चेहरे से नकाब उतारने का काम करें."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, "दिल्ली को जो पानी मिलना चाहिए वो पानी क्यों नहीं दिलवा रहे बीजेपी के लोग? हरियाणा भवन के सामने जाकर प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे? खट्टर के घर के सामने, नायब सिंह सैनी के घर के सामने प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे हैं बीजेपी के लोग?"

    संजय सिंह बोले, "इस तरह से गुंडागर्दी करने से पानी की सप्लाई आएगी क्या? आप जल बोर्ड के कर्मचारियों को डरा कर, उनको घर में बैठाकर, पानी की समस्या घटा रहे हैं या बढ़ा रहे हैं? इसलिए मैं कह रहा हूं कि ये बीजेपी और एलजी के द्वारा प्रायोजित...हरियाणा सरकार द्वारा प्रायोजित पानी का संकट है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. नए आपराधिक कानूनों पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल- 'कानून मंत्री पूरा सच नहीं बता रहे'

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

    1 जुलाई 2024 से देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कोलकाता में कहा कि नए आपराधिक कानून सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर लाए गए थे.

    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री पूरा सच नहीं बता रहे हैं.

    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''अर्जुन राम मेघवाल पूरा सच नहीं बता रहे हैं. तीन नए आपराधिक कानूनों को विपक्षी दलों के 146 सांसदों को सस्पेंड करने के बाद अपनी मर्जी से पास किया गया था.''

    तिवारी ने कहा, ''इसका मतलब है कि ये तीन कानून संसद के एक धड़े का ही पक्ष दिखाते हैं जो संसद की ट्रेजरी बेंच पर बैठते हैं. ये समूचे संसद के सामूहिक ज्ञान को नहीं दर्शाते."

    उन्होंने कहा, "यहां तक कि गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्यों ने जो विपक्ष में विचार रखे थे उन्हें माना भी नहीं गया. 1 जुलाई 2024 से इन तीनों कानूनों का लागू होना भारतीय लीगल सिस्टम में पानी फेंकने के बराबर होगा.''

    मनीष तिवारी का कहना है कि इन कानूनों को लागू होने से तब तक रोका जाना चाहिए जब तक समूची संसद इसपर विचार-विमर्श न कर ले. इन कानूनों के कुछ प्रावधान भारतीय गणराज्य द्वारा दिए गए नागरिक स्वतंत्रताओं पर आघात करते हैं.

    दरअसल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कोलकाता में आयोजित एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम पर आयोजित एक सेमीनार में अपनी बात रखी थी.

    उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने आपराधिक कानूनों को बनाने और संसद में पास करने से पहले सभी राज्यों, भारत के मुख्य न्यायाधीश, 16 उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों, पांच कानून अकादमियों और 22 लॉ यूनिवर्सिटियों से सुझाव मांगे थे.

    मेघवाल ने ये भी कहा कि सभी सांसदों और देशभर के विधायकों से भी सुझाव मांगे गए थे. ये कानून 4 सालों के गहन विचार-विमर्श के बाद तैयार किए थे.

  8. कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसा: घटनास्थल पर पहुंचकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    सोमवार की सुबह दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव राहत बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

    अश्विनी वैष्णव ने कहा, "अभी सारा फोकस राहत और बचाव अभियान पर है. यात्रियों की सुरक्षा पर हमारा फोकस है. पहले हम राहत और बचाव अभियान का पूरा जायजा लेंगे और बाद में इस मामले के बारे में पूरी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी."

    "जायजा लेने के बाद ही हादसे की वजह का पता चलेगा. उससे पहले कुछ भी कहना सही नहीं है."

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हादसे को दुखद बताया है. राहुल गांधी का कहना है कि उनकी पार्टी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी और मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेगी.

    रेलवे के मुताबिक़ इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 50 लोग घायल हुए हैं.

    इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि "मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा और जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे. जिन्हें मामूली चोट आई है उन्हें 50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे."

  9. कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसा: ममता बोलीं- केंद्र सरकार को यात्रियों और कर्मचारियों की परवाह नहीं

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी

    सोमवार की सुबह दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई. इस घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है.

    ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा की परवाह नहीं करता है.

    ममता बनर्जी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "रेलवे विजन लेस हो गया है. रेल मंत्रालय को सिर्फ उद्घाटन के वक्त दिखाई देता है और सुंदरीकरण की बातें होती हैं."

    "लेकिन रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा की परवाह नहीं करता है. उन्हें रेलवे के अधिकारियों, इंजीनियर्स, टेक्निकल स्टाफ और कर्मचारियों की चिंता नहीं है. ये सब लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं."

    ममता बनर्जी ने कहा, "पुरानी पेंशन योजना को वापस ले लिया गया. रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ हूं. वे अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन सरकार को सिर्फ चुनाव की चिंता रहती है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रेलवे के मुताबिक़ इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 50 लोग घायल हुए हैं.

  10. इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने वॉर कैबिनेट भंग की

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने छह सदस्यों वाली वॉर कैबिनेट को भंग कर दिया है.

    बेनी गैंट्ज़ और गादी इसेनकोट ने करीब हफ्ताभर पहले वॉर कैबिनेट से खुद को अलग कर लिया था. ये दोनों वॉर कैबिनेट के अहम सदस्य रहे.

    इन दोनों के वॉर कैबिनेट से अलग होने के करीब हफ्तेभर बाद नेतन्याहू ने वॉर कैबिनेट को भंग कर दिया है.

    इसराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग़ज़ा में हमास के साथ जंग जारी रहने जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अब छोटे मंच पर चर्चा होगी.

    कैबिनेट में धुर दक्षिण पंथी सहयोगी ऐसी मांगें रख रहे थे जिनसे नेतन्याहू की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं. इतना ही नहीं उन मांगों की वजह से अमेरिका समेत बाकी अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से भी इसराइल के रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते थे.

    इसराइली सेना का कहना है कि इस फैसले की वजह से उनके अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

    बेनी गैंट्ज़ और गादी इसेनकोट ने यह आरोप लगाते हुए वॉर कैबिनेट से इस्तीफा दिया कि ग़ज़ा में तनाव खत्म होने की स्थिति में नेतन्याहू के पास कोई प्लान नहीं है.

    सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद नेतन्याहू ने वॉर कैबिनेट का गठन किया था. वॉर कैबिनेट में दो पूर्व सेना अध्यक्ष भी सदस्य बने थे.

    सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने इसराइल की सेना में घुसकर हमला किया और इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई.

    हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सात अक्टूबर के बाद से इसराइल के हमलों से 37 हज़ार से ज्यादा फ़लस्तीनियों की मौत हो चुकी है.

  11. बीजेपी ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए

    शिवराज सिंह चौहान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शिवराज सिंह चौहान

    भारतीय जनता पार्टी ने इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है.

    बीजेपी के एक्स हैंडल से इस बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई.

    बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. सह-प्रभारी का जिम्मा बिप्लब देव के पास रहेगा.

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शिवराज सिंह को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.

    इसके अलावा जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हरियाणा और महाराष्ट्र में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

    वहीं झारखंड में दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं.

  12. कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसा: राहुल गांधी बोले- 'मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे'

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    सोमवार की सुबह दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई. इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है.

    राहुल गांधी ने इस हादसे को दुखद बताया है. राहुल गांधी का कहना है कि उनकी पार्टी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी और मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेगी.

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है."

    "सभी परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं. सरकार को सभी पीड़ितों या उनके परिवारों को तुरंत पूरा मुआवजा देना चाहिए."

    राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें. विगत 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि सीधा-सीधा मोदी सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा है, जिसमें आए दिन यात्रियों के जान-माल का नुकसान होता है."

    उन्होंने कहा, "आज की दुर्घटना इसी वास्तविकता का एक और उदाहरण है. एक ज़िम्मेदार विपक्ष के रूप में हम इस भयावह नजरअंदाजी पर सवाल उठाते रहेंगे और मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रेलवे के मुताबिक़ इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 50 लोग घायल हुए हैं.

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि "मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा और जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे. जिन्हें मामूली चोट आई है उन्हें 50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे."

    रेलवे बोर्ड की सीआईओ जया वर्मा सिन्हा ने बताया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है और अब तक मरने वालों की संख्या आठ है.

  13. कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवज़ा- रेल मंत्री

    रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सोमवार की सुबह दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई. रेलवे के मुताबिक़ इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 50 लोग अस्पताल में हैं.

    रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने एलान किया है कि "मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा, और जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे. जिन्हें मामूली चोट आई है उन्हें 50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे."

    रेलवे बोर्ड की सीआईओ जया वर्मा सिन्हा ने बताया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है और अब तक मरने वालों की संख्या आठ है.

    थोड़ी देर पहले रेलवे बोर्ड की सीईओ जया सिन्हा वर्मा ने मीडिया को बताया,“रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह ख़त्म हो गया है. अब तक हादसे में मारे गए लोगों की संख्या आठ है. घायलों की संख्या 25 बताई गई है लेकिन 50 के आसपास लोग अस्पताल में हैं. सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है. प्रथम दृष्टया ये मामला मानवीय ग़लती का लगता है, मालगाड़ी ने सिग्नल ना मानते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी. लोको पालयट और एक गार्ड की भी मौत हो गई है तो हमें साफ़ तौर पर नहीं पता कि क्या हुआ था, जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.”

    “हमारी कोशिश है कि इस तरह की गलती ना हो इसलिए हमें कवच व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है. इस साल हम 3000 किलोमीटर तक कवच लगा लेंगे.”

    रेलमंत्री अश्नवी वैष्णव दर्जिलिंग के लिए रवाना हो गए हैं.

  14. कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसा: रेलवे बोर्ड की सीईओ ने कहा – रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, अब तक 8 की मौत

    रेलवे बोर्ड की सीआईओ जया वर्मा सिन्हा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, रेलवे बोर्ड की सीआईओ जया वर्मा सिन्हा

    सोमवार की सुबह दार्जिलिंग के न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई.

    रेलवे बोर्ड की सीआईओ जया वर्मा सिन्हा ने बताया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है और अब तक मरने वालों की संख्या आठ है.

    अगरतला से आ रही 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस सियालदह जा रही थी और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी में उससे एक मालगाड़ी टकरा गई.

    रेलवे बोर्ड की सीईओ जया सिन्हा वर्मा ने मीडिया को बताया,“रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह ख़त्म हो गया है. अब तक हादसे में मारे गए लोगों की संख्या आठ है. घायलों की संख्या 25 बताई गई है लेकिन 50 के आसपास लोग अस्पताल में हैं. सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है. प्रथम दृष्टया ये मामला मानवीय ग़लती का लगता है. मालगाड़ी ने सिग्नल ना मानते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी. लोको पायलट और एक गार्ड की भी मौत हो गई है तो हमें साफ़ तौर पर नहीं पता कि क्या हुआ था, जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.”

    “हमारी कोशिश है कि इस तरह की ग़लती ना हो इसलिए हमें कवच व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है. इस साल हम 3000 किलोमीटर तक कवच लगा लेंगे.”

    रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दर्जिलिंग के लिए रवाना हो गए हैं.

    हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और रेलमंत्री ने इस हादसे पर शोक जताया है.

  15. कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसा: मरने वालों की संख्या कम से 8 , रेलमंत्री दार्जिलिंग रवाना

    कंचनजंघा एक्सप्रेस

    दार्जिलिंग के न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई.

    इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है.

    रेलमंत्री अश्नवी वैष्णव दर्जिलिंग के लिए रवाना हो गए हैं.

    नॉर्दन रेलवे ने हेल्पलाइन कई हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं.

    हेल्पलाइन नंबर- लुमडिंग स्टेशन

    03674263958

    03674263831

    03674263120

    03674263126

    03674263858

    हेल्पलाइन नंबर-गुवाहाटी स्टेशन

    03612731621

    03612731622

    03612731623

    हेल्पलाइन नंबर- कटिहार

    09002041952

    9771441956

    दार्जिलिंग के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने थोड़ी देर पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, “कंचनजंघा एक्सप्रेस खड़ी थी और मालगाड़ी ने इसे पीछे से टक्कर मार दी.

    हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और कहा है कि वह “अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति का जायजा लिया है.साथ ही रेल मंत्री घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं”

    रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा है कि युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य किया जा रहा है.

    उन्होंने कहा- “एनएफआर जोन में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है. रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है. रेलवे,एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.”

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एक्स पर लिखा है-“दार्जिलिंग के फांसीदेवा इलाके में कंचनजंघा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है. राहत बचाव काम और लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए डीएम,एसपी,डॉक्टर,एंबुलेंस और आपदा दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.”

  16. कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसा: मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका, पीएम मोदी बोले- मौके पर पहुँच रहे रेलमंत्री

    कंचनजंघा एक्सप्रेस

    दार्जिलिंग के न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई. इस रेल हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. हालांकि मृतकों की संख्या दोहरे अंक में जाने की प्रबल आशंका है.

    पुलिस के मुताबिक 20 से 25 लोग घायल हुए है. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गए हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा है, “पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया उनके प्रति संवेदना. मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. मैंने अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया. प्रभावित लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं."

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एक्स पर लिखा है, “ ट्रेन हादसे में लोगों के जान गंवाने की ख़बर काफ़ी परेशान करने वाली है.पीड़ित परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना और संवेदना है. प्रार्थना करती हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों और रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहे.”

    दार्जिलिंग के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने थोड़ी देर पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, “कंचनजंघा एक्सप्रेस खड़ी थी और मालगाड़ी ने इसे पीछे से टक्कर मार दी. तीन डब्बे पटरी से उतरे हैं. अब तक पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. हमने उन्हें बाहर निकाल लिया गया है. अब तक घायलों की संख्या 25-30 है,उनकी हालत गंभीर नहीं है. हमने उन्हें उनके सामान के साथ बाहर निकाल लिया है,एंबुलेंस आ गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है.”

    रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि ने कहा है है रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है.

    प्रशासन के मुताबिक़ ये हादसा सोमवार की सुबह नौ बजे हुआ.

  17. कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसा: पुलिस ने बताया- अब तक पांच लोगों की मौत, 20 से 25 घायल

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई.

    ये हादसा सोमवार सुबह नौ बजे हुआ. दार्जिलिंग पुलिस के मुताबिक़ अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कम से कम 20-25 लोग घायल हैं.

    दार्जिलिंग के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने मीडिया से बात करते हुए कहा “ कंजनजंघा एक्सप्रेस खड़ी थी और मालगाड़ी ने इसे पीछे से टक्कर मार दी. तीन डब्बे पटरी से उतरे हैं. अब तक पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. हमने उन्हें बाहर निकाल लिया गया है. अब तक घायलों की संख्या 25-30 है, उनकी हालत गंभीर नहीं है. हमने उन्हें उनके सामान के साथ बाहर निकाल लिया है, एंबुलेंस आ गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है.”

    रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा है है एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ एक साथ काम कर रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा “एनएफआर जोन में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है. रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है. रेलवे,एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.”

    इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि दार्जिलिंग के फांसीदेवा इलाके में एक रेल दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुःख हुआ. विस्तृत जानकारी का इंतजार है. बताया जा रहा है कि कंचनजंघा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है. राहत बचाव काम और लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए डीएम,एसपी,डॉक्टर,एंबुलेंस और आपदा दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

  18. दार्जिलिंग में कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, कई लोगों के घायल होने की ख़बर

    रेल हादसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक फ़ोटो

    सामचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई.

    इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा है- “ दार्जिलिंग के फांसीदेवा इलाके में एक रेल दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुःख हुआ. विस्तृत जानकारी का इंतजार है. बताया जा रहा है कि कंचनजंघा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है. राहत बचाव काम और लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है”

    पीटीआई के मुताबिक़ एनएफआर के कटिहार डिविजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर ने बताया कि सुबह क़रीब नौ बजे हुई इस दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की अपुष्ट खबरें हैं.

    उन्होंने बताया कि अगरतला से आ रही 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी में मालगाड़ी से टकरा गई.

  19. सऊदी अरब में 14 हज यात्रियों की तेज़ गर्मी और हीटवेव से मौत

    हज यात्रा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब में हज के दौरान भीषण गर्मी के कारण जॉर्डन के कम से कम 14 नागरिकों की मौत हो गई. जॉर्डन के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है.

    जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके 14 नागरिक "अत्यधिक गर्मी के कारण लू लगने से" मर गए हैं और 17 लोग लापता बताए जा रहे है.”

    अधिकारियों ने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है.

    एएफपी समाचार एजेंसी के अनुसार ईरानी रेड क्रिसेंट ने पुष्टि की है कि पांच ईरानी हज यात्रियों की भी मौत हो गई है,लेकिन ये नहीं बताया कि उनकी मौत कैसे हुई.

    एक बयान में जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह मरने वालों के परिवारों की इच्छा के अनुसार, उनके शवों को दफ़नाने या लाने की प्रक्रिया पर वह सऊदी अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं.

    हज दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक है. सऊदी अधिकारियों के अनुसार, इस साल 18 लाख से ज़्यादा लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं.

    इस सप्ताह तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया,जिससे खुले में और पैदल किए जाने वाले कई अनुष्ठान लोगों के लिए मुश्किल हो गए, खासकर बुजुर्गों के लिए ये और भी चुनौतीपूर्ण हो गया.

    सऊदी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख अयमान गुलाम ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि "इस साल हज के दौरान मक्का और मदीना में औसत तापमान में 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है."

    सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि माउंट अराफात के पास एक ट्रीटमेंट सेंटर में गर्मी लोगों की बिगड़ती तबीयत कृ 225 मामले दर्ज किए गए.

  20. पाकिस्तान ने आयरलैंड से मैच जीता लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप से हुआ बाहर

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप का अपना सफ़र आयरलैंड पर जीत के साथ ख़त्म किया है.

    पाकिस्तान ने रविवार रात आयरलैंड को तीन विकेट से हराया. टीम ने107 रन का टारगेट चेज कर19वें ओवर में जीत हासिल की.

    फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी.

    2024 टी20 वर्ल्ड कप के अपने आख़िरी लीग मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा दिखाया. एंड्रयू बालबर्नी 00,कप्तान पॉल स्टर्लिंग 01,लोरन टकर 02,हैरी टेक्टर 00,कर्टिस कैम्फर 07 और जॉर्ज डॉकरेल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

    गैरेथ डेलेनी ने अपनी ढहती टीम को बचाया और19गेंद में 31 रन बनाए.

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने 34 बॉल पर नाबाद 32 रन की पारी खेली जबकि शाहीन शाह अफरीदी 5 बॉल पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे, उनके छक्के के साथ मैच खत्म हुआ और जीत के साथ पाकिस्तान टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हुई.

    इस मैच से पहले ही पाकिस्तान का लीग से बाहर जाना तय था.

    न्यूयॉर्क में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहा था. इससे पहले डलास में अपने शुरुआती मैच में उसे अमेरिका से हार मिली.

    एक के बाद एक हार के बाद सुपर-8 में पाकिस्तान के पहुंचने के आसार पहले ही कम हो चुके थे. लेकिन आयरलैंड और अमेरिका के बीच मैच के दिन बारिश होने के कारण ये मैच हुआ ही नहीं और अमेरिका सुपर-8 में पहुंच गया और इससे तय हो गया कि पाकिस्तान टी20 से बाहर हो गया है.