वीमेन टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूज़ीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया

वीमेन टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को शुक्रवार को 58 रनों से हरा दिया है.

सारांश

  • महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत का पहला मुक़ाबला, न्यूज़ीलैंड ने भारत को दिया 161 रनों का लक्ष्य
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे
  • दक्षिणी लेबनान के 30 से अधिक गांवों के लोगों को इसराइली सेना ने तत्काल घरों को खाली करने के लिए कहा है
  • इसराइली हवाई हमले से वेस्ट बैंक में 18 लोगों की हुई मौत
  • दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास को ख़ाली कर दिया है
  • तिरुपति लड्डू विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार की एसआईटी को किया भंग
  • श्रीलंका में नई सरकार बनने के बाद पहली बार कोलंबो पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर

लाइव कवरेज

चंदन कुमार जजवाड़े

  1. लेबनान की राजधानी बेरूत में इसराइल के ताज़ा हमले- कई बड़े धमाके

    बेरूत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल के हमलों के बाद दक्षिणी बेरूत के दहिए इलाक़े में उठाता धुआं

    लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों में बड़े धमाकों की आवाज़ सुनी गई है. बेरूत से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक़ यह इलाक़ा स्थानीय हवाई हड्डे के ठीक बाहर है और यहां इसराइल ने हमला किया है.

    हालाँकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इस हमले का मक़सद किसे निशाना बनाना था, लेकिन यह इलाक़ा हिज़्बुल्लाह का मज़बूत गढ़ है.

    इससे पहले इसराइली सेना ने इस इलाक़े की दो इमारतों से लोगों को बाहर निकल जाने को कहा था.

    इस बीच लेबनानी सेना ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में उसके दो सैनिक मारे गए हैं. इसराइल इस इलाक़े में हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ ज़मीनी कार्रवाई कर रहा है. इसराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में आम लोगों को कई गांवों को खाली करने आदेश भी दिया है.

    इसराइल ने वेस्ट बैंक में भी हमास के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई की है. वेस्ट बैंक में फ़लस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वहाँ इसराइली हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है.

    अधिकारियों के मुताबिक़ इसराइल ने तुल्कार्म शरणार्थी कैंप पर हवाई हमले किए हैं.

    इसराइल ने कहा है कि इस उसने हमले में हमास के वरिष्ठ सदस्य ज़ाही याशर अब्द अल रज़ाक़ को मार दिया है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं. कल के लाइव ब्लॉग की ख़बरें आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़े सकते हैं.

    नीचे कुछ ख़ास ख़बरें हैं, जिन्हें आपको पढ़ना चाहिए-

    -इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच मौजूदा संघर्ष दो दुश्मनों की ऐसी लड़ाई है, जो क़रीब चार दशक से एक-दूसरे के आमने-सामने हैं.

    इसराइल ने लेबनान पर पहले कब-कब किया हमला और इस बार हालात कितने अलग? विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें.

    - इसराइल पर ईरान के हमले का जुआ कितना कारगर? ईरान के हमलों के बाद दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह और इसराइल के बीच भीषण संघर्ष जारी है. इसराइली सेना ने कहा है कि यहां उसके एक कमांडर समेत आठ सैनिकों की मौत हुई है. इस ख़बर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    -बिहार के चर्चित ब्रज बिहारी प्रसाद हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुनाया है. ब्रज बिहारी प्रसाद की जिस वक़्त हत्या हुई थी, वो बिहार सरकार में मंत्री थे. कई वजहों से इस हत्याकांड की चर्चा आज भी होती है. ख़बर को विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें.