You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

शांति सैनिक भेजे जाने के ममता बनर्जी के बयान और भारतीय मीडिया पर बांग्लादेश ने क्या कहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बांग्लादेश में शांति सैनिक भेजे जाने की मांग पर बांग्लादेश ने प्रतिक्रिया दी

सारांश

  • महाराष्ट्र में सस्पेंस जारी, बीजेपी ने निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी को बनाया पर्यवेक्षक
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर वहां पर शांति सेना भेजे जाने की मांग की
  • त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त के ऑफ़िस में तोड़-फोड़ की घटना
  • धार्मिक स्थलों पर सर्वे को लेकर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने पत्रकारों से बात की
  • बशर अल-असद ने उत्तरी सीरिया में विद्रोहियों के अचानक हुए हमले के खिलाफ लड़ाई में ईरान और रूस की मदद को महत्वपूर्ण बताया

लाइव कवरेज

कीर्ति रावत और अभिषेक पोद्दार

  1. उत्तरी तमिलनाडु की ओर बढ़ते हुए धीमा पड़ा चक्रवाती तूफ़ान फ़ेंगल

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक़ चक्रवाती तूफ़ान फेंगल 7 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर मुड़ गया है.

    चक्रवाती तूफ़ान फेंगल पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो जाएगा.

    एक दिसंबर को चक्रवाती तूफ़ान फेंगल तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराया था.

    तूफ़ान फेंगल की वजह से तमिलनाडु सरकार ने स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा करते हुए मछुआरों को समंदर में न जाने की नसीहत दी थी.

    कल से तमिलनाडु और पुडुचेरी में प्रशासन हाई अलर्ट पर है और शिक्षण संस्थानों से कहा गया है कि वे किसी भी तरह की परीक्षा या विशेष कक्षाएं आयोजित न कराएं.

  2. संयुक्त राष्ट्र ने ग़ज़ा और इसराइल के बीच मुख्य क्रॉसिंग से जाने वाली मदद रोकी

    यूएन ने ग़ज़ा और इसराइल के बीच एक मुख्य क्रॉसिंग के ज़रिए सहायता सामग्री भेजना बंद कर दिया है.

    यूएनआरडब्ल्यूए के प्रमुख, फिलिप लाज़ारिनी ने कहा कि हाल ही में केरेम शालोम क्रॉसिंग के पास से ग़ज़ा को दी जाने वाली सहायता के सामान को सशस्त्र गिरोहों ने लूट लिया था.

    उन्होंने इसराइल से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

    इस पर इसराइल ने पहले भी कहा था कि वो ग़ज़ा को मिलने वाली सहायता को पहुंचाने की मदद करता है और इसराइल ने सहायता साम्रगी को लूटने का आरोप हमास पर लगाया है.

    केरेम शालोम क्रॉसिंग ग़ज़ा के बीस लाख से अधिक लोगों के लिए सहायता पहुंचाने का मुख्य मार्ग है.

    संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि ग़ज़ा भुखमरी के कगार पर है.

    16 नवंबर को ग़ज़ा के लिए सहायता सामग्री ले जा रहे 109 ट्रकों पर नकाबपोश लोगों ने हमला किया था. उन्होंने ट्रक चालकों को बंधक बनाकर, 97 ट्रकों को लूट लिया था.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    मैं बीबीसी संवाददाता कीर्ति रावत दोपहर दो बजे तक आप तक बड़ी ख़बरें पहुंचाऊंगी.

    बीबीसी हिंदी के होम पेज पर जाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    कल यानी 1 दिसंबर के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    इस वक़्त हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें-

    - साल 2020 में हुए युद्धविराम के समझौते के बाद से सीरिया में काफी हद तक शांति रही है. लेकिन बीते दिनों हयात तहरीर अल-शाम नाम के एक इस्लामी चरमपंथी समूह ने अलेप्पो पर हमला किया और बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है. इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    -अजमेर की एक स्थानीय अदालत ने उस याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है जिसमें दरगाह के नीचे 'मंदिर’ होने का दावा किया है. इस दरगाह में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और इनमें सभी धर्मों के लोग शामिल हैं. हमारी ग्राउंड रिपोर्ट को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - बांग्लादेश में बीते दिनों सनातन जागरण मंच के चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ़्तारी और इसके बाद हुई हिंसा से एक बार फिर भारत और बांग्लादेश के राजनयिक रिश्तों में कड़वाहट आ गई है. इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.