बिहार: पटना में अब तक सबसे कम वोटिंग, जानिए कहां पर सबसे ज़्यादा हुआ मतदान
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़, सुबह 11 बजे तक बिहार में 27.65 फ़ीसदी मतदान हुआ है.
जारी आंकड़ों के मुताबिक़, बिहार के बेगूसराय में सबसे ज़्यादा 30.37 मतदान हुआ.
वहीं राजधानी इस सूची में सबसे पीछे है. 11 बजे तक पटना में 23.71 फ़ीसदी मतदान हुआ.
बिहार में आज यानी गुरुवार को पहले चरण में 18 ज़िलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
20 ज़िलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा.