रूस से तेल आयात करने के मामले पर भारत ने अमेरिका और यूरोपीय संघ को दिया जवाब

भारत का कहना है कि किसी भी प्रमुख अर्थव्यवस्था की तरह, भारत भी अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा.

सारांश

लाइव कवरेज

सुमंत सिंह और अभय कुमार सिंह

  1. भारत-इंग्लैंड टेस्ट: क्रिस वोक्स बल्लेबाज़ी करने उतरेंगे या नहीं, रूट ने क्या कहा?

    क्रिस वोक्स

    इमेज स्रोत, Alex Davidson/Getty

    इमेज कैप्शन, क्रिस वोक्स के कंधे पर चोट की वजह से उनके खेलने को लेकर स्थिति साफ़ नहीं थी

    भारत-इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स के खेलने को लेकर जो रूट ने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर वोक्स खेलने के लिए तैयार हैं.

    चौथे दिन का खेल ख़त्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में क्रिस वोक्स के खेलने से जुड़े सवाल पर जो रूट ने कहा, "आपने शायद उन्हें ड्रेसिंग रूम में सफ़ेद जर्सी में देखा होगा, वह भी हम सब की तरह पूरी तरह से मैदान में हैं."

    उन्होंने कहा, "यह उस तरह की सिरीज़ रही है, जहां खिलाड़ियों को जोखिम उठाना पड़ा है. उम्मीद है कि ऐसा न हो... और ज़रूरत पड़ने पर वह तैयार हैं."

    सिरीज़ के पांचवें और आख़िरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में छह विकेट के नुक़सान पर 339 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया गया था.

    इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की ज़रूरत है. वहीं भारत को इस मैच को जीतने के लिए चार विकेट लेने होंगे.

    क्रिस वोक्स के कंधे पर चोट की वजह से उनके खेलने को लेकर स्थिति साफ़ नहीं थी. लेकिन, जो रूट ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर वोक्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतर सकते हैं.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.