ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत ठीक नहीं रही तो क्या होगा? इसके जवाब में ट्रंप ये बोले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कल अमेरिका के अलास्का में मिलने वाले हैं.

सारांश

लाइव कवरेज

आनंद मणि त्रिपाठी और सुरभि गुप्ता

  1. आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच आज करेगी सुनवाई

    डॉग शेल्टर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यों की बेंच ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर शेल्टर्स में भेजने का आदेश दिया था (फ़ाइल फोटो)

    जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की नई बेंच गुरुवार को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले की सुनवाई करेगी.

    इस बेंच में जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया भी शामिल होंगे.

    इस मामले की सुनवाई पहले जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच कर रही थी.

    इस बेंच ने 11 अगस्त को आदेश दिया था कि दिल्ली, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फ़रीदाबाद में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से सभी आवारा कुत्तों को हटाकर डॉग शेल्टर में रखा जाए और उन्हें वापस छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए.

    बेंच ने कहा था कि इस कार्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और बिना किसी समझौते के पूरा किया जाना चाहिए.

    न्यायमूर्ति पारदीवाला की बेंच ने सोमवार को यह भी कहा था कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन इस प्रक्रिया में बाधा डालता है तो न्यायालय उनके ख़िलाफ़ अवमानना सहित कड़ी कार्रवाई करेगा.

    इसके बाद आदेश के विरोध में पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने व्यापक प्रदर्शन किया था.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    मैं बीबीसी संवाददाता आनंद मणि त्रिपाठी अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.