इसराइल का फ़लस्तीनी हमलावरों को मारने का दावा

इसराइल ने कहा है कि उसने उन दो हथियारबंद हमलावरों को मार दिया है, जिन पर इस महीने की शुरुआत में कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में गोलीबारी करने का शक है. उस हमले में तीन इसराइली मारे गए थे.

सारांश

  • अलग-अलग फ़ोन में अलग-अलग किराए को लेकर ओला और उबर को नोटिस
  • लॉस एंजेलिस में जंगल की आग फिर भड़की उठी है. हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. अब जिस इलाके में आग लगी है वो शहर से 45 मील दूर है.
  • बिहार के मोकामा में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है.
  • भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तों पर भारत के रुख़ के बारे में बयान दिया.
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ के सीन हेन्निटी को दिए एक इंटरव्यू में टिकटॉक पर पूछे गए सवाल का जो जवाब दिया है, वो चर्चा में है.

लाइव कवरेज

हिमांशु दुबे, इफ़्तेख़ार अली

नमस्ते.

बीबीसी लाइव पेज पर आपका स्वागत है. बीबीसी संवाददाता हिमांशु दुबे दोपहर दो बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगे.

कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.