अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता संदीप राय को दीजिए इजाज़त.
कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
डच सरकार ने नीदरलैंड्स में चीन के स्वामित्व वाली चिप निर्माता कंपनी नेक्सपेरिया में अपनी दखलंदाज़ी को निलंबित कर दिया है.
सुरभि गुप्ता, संदीप राय
अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता संदीप राय को दीजिए इजाज़त.
कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

इमेज स्रोत, Getty Images
डच सरकार ने चीन के साथ बातचीत के बाद नीदरलैंड्स में चीन के स्वामित्व वाली चिप निर्माता कंपनी नेक्सपेरिया में अपनी दखलंदाज़ी को निलंबित कर दिया है.
बीते सितंबर में 'गंभीर गवर्नेंस कमियों' और कारों व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए यूरोप में सेमीकंडक्टर आपूर्ति को लेकर चिंता जताते हुए इस कंपनी पर कार्रवाई की गई थी.
इसके जवाब में बीजिंग ने कंपनी के चिप्स के निर्यात को रोक दिया था.
हालांकि बुधवार को डच सरकार ने कहा कि बीजिंग के साथ 'रचनात्मक बातचीत' के बाद वह अपने पहले वाले फ़ैसले को रोक रही है.
चीन ने इस क़दम का स्वागत किया और कहा कि यह "उचित समाधान की दिशा में सही दिशा में उठाया गया यह पहला क़दम" है.
अक्तूबर में एक डच अदालत ने पूर्व नेक्सपेरिया सीईओ और विंगटेक के संस्थापक झांग श्यूझेंग को हटाने का आदेश दिया था. अदालत ने यह कदम कथित कुप्रबंधन का हवाला देते हुए उठाया था.
पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी सरकार ने नेक्सपेरिया की पैरेंट कंपनी विंगटेक को अपनी तथाकथित "एंटिटी लिस्ट" में शामिल कर दिया था. अमेरिका ने कंपनी को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंता के रूप में चिह्नित किया था.
इन नियमों के तहत अमेरिकी कंपनियों को सूची में शामिल फ़र्मों को बिना विशेष मंज़ूरी, अमेरिकी निर्मित सामान निर्यात करने की अनुमति नहीं होती है.

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली में लाल क़िले के नज़दीक कार ब्लास्ट के बाद चर्चा में आए अल फ़लाह ग्रुप के चेयरमैन जव्वाद अहमद सिद्दीक़ी को कोर्ट ने 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है.
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, "माननीय अदालत ने ईडी को 13 दिनों की हिरासत मंज़ूर की है."
बयान के अनुसार, "ईडी ने 18 नवंबर को पीएमएलए 2002 क़ानून के तहत अल फ़लाह ग्रुप के चेयरमैन जव्वाद अहमद सिद्दीक़ी को गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई उस विस्तृत जांच और सबूतों के विश्लेषण के बाद हुई, जो अल फ़लाह ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर हुई तलाशी के दौरान मिले थे."
ईडी ने कहा कि यह जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामले से जुड़ी जारी जांच का हिस्सा है.

इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ़्रीका जाएंगे.
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, जोहानसबर्ग में हो रहे इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री 21 से 23 नवंबर तक रहेंगे.
यह लगातार चौथा जी-20 सम्मेलन होगा जो ग्लोबल साउथ में आयोजित किया जा रहा है.
मंत्रालय ने कहा कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी जी-20 एजेंडे पर भारत के नज़रिए को पेश करेंगे.
विदेश मंत्रालय ने कहा, "जी20 नेताओं के सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री जोहानसबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं. प्रधानमंत्री भारत-ब्राज़ील-दक्षिण अफ़्रीका (आईबीएसए) की बैठक में भी शामिल होंगे, जिसका आयोजन दक्षिण अफ़्रीका कर रहा है."

इमेज स्रोत, Gett
रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर तर्नोपील पर ड्रोन और मिसाइल से भीषण हमला किया, जिसमें कम से कम 25 लोग मारे गए हैं, जिनमें तीन बच्चे हैं
यूक्रेनी रेस्क्यू अधिकारियों ने कहा कि हमले में दो आवासीय ब्लॉकों को निशाना बनाया गया.
अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में 73 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 15 बच्चे शामिल हैं.
यह हमला 2022 में शुरू हुए रूस के खुले युद्ध के बाद पश्चिमी यूक्रेन पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक बताया जा रहा है.
पश्चिमी क्षेत्रों लवीव और इवानो-फ्रैंकिवस्क पर भी हमले हुए. उत्तरी शहर खारकीएव के तीन ज़िलों को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया गया, जिसमें 30 से ज़्यादा लोग घायल हुए.
लवीव के प्रमुख ने कहा कि वहां एक एनर्जी फ़ेसेलिटी को नुक़सान पहुंचा है.
ऑनलाइन पोस्ट की गई तस्वीरों में इमारतों और वाहनों में आग लगी दिखाई दी.
यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने रूस के 476 ड्रोन में से 442 को और 48 मिसाइलों में से 41 को मार गिराया.

इमेज स्रोत, ANI
देश के जाने-माने 272 लोगों की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना वाले खुले ख़त पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इसे पूरी तरह से प्रायोजित पत्र बताया और कहा, “हर कोई इसे समझ सकता है. आप हस्ताक्षरकर्ताओं को देख सकते हैं. एक कैबिनेट मंत्री की पत्नी भी हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक हैं."
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने देश के सामने तथ्य और सबूत पेश किए कि कैसे चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलीभगत कर रहा है और मतदाता सूची में व्यापक तौर पर तिकड़म कर रहा है.”
उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग को सवालों के जवाब देने चाहिए लेकिन ऐसा लगता है कि किसी अदृश्य ताक़त की ओर से सवाल पूछे जा रहे हैं. मुझे लगता है कि हमारे देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए चुनावी प्रक्रिया का निष्पक्ष होना और सभी सवालों के जवाब देना ज़रूरी है.”
उन्होंने आरोप लगाया, “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीईसी के रूप में काम करन के बजाय बीजेपी के पन्ना प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं.”
कांग्रेस नेता सलमान ख़ुर्शीद ने कहा कि “उन्हें (चुनाव आयोग) राहुल गांधी की ओर से पेश सबूतों पर जवाब देना चाहिए. अगर आप सबूत ख़ारिज़ करते हैं तो आपको इसका आधार देना चाहिए.”
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त

इमेज स्रोत, ANI
पश्चिम बंगाल में एक बीएलओ की कथित आत्महत्या पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'गहरा दुख' जताया है.
हालांकि सिलीगुड़ी में बीजेपी विधायक शंकर घोष ने इस दावे को झूठा बताया है.
सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि 'जबसे मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया शुरू हुई है, इस तरह की यह 28वीं मौत है. बहुत से लोग डर, अनिश्चितता, तनाव और काम के बोझ से परेशान हैं.'
उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज फिर जलपाईगुड़ी के माल में हमने एक बूथ लेवल अधिकारी को खो दिया, श्रीमती शांति मुनी एक्का, जो एक आदिवासी महिला और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं. उन्होंने चल रहे एसआईआर काम के असहनीय दबाव में अपनी जान ले ली.”
“इतनी कीमती जानें इसलिए जा रही हैं क्योंकि भारत के तथाकथित चुनाव आयोग की ओर से अनियोजित और लगातार बढ़ते काम का बोझ डाला जा रहा है. जो प्रक्रिया पहले 3 साल में पूरी होती थी, उसे अब चुनाव से ठीक पहले 2 महीनों में पूरा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे बीएलओ पर अमानवीय दबाव पड़ रहा है.”
मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग से ‘इस अनियोजित अभियान को तुरंत रोके’ जाने की अपील की.
बीजेपी विधायक शंकर घोष ने कहा, "हमारी मुख्यमंत्री आदतन झूठी हैं. जब भी वो ऐसे आधारहीन आरोप लगाएं, चुनाव आयोग को उनके ख़िलाफ़ जांच शुरू कर देनी चाहिए. एसआईआर 12 राज्यों में हो रहा है और अभी तक ऐसी कोई घटना दर्ज नहीं हुई, लेकिन हमारे राज्य में हमारी मुख्यमंत्री एसआईआर नहीं होने देना चाहती हैं."
टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने आरोप लगाया, “नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग एसआईआर को 'वोट चोरी' के टूल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए इसमें जल्दबाजी की जा रही है. ज्ञानेश कुमार, मोदी के लिए अपनी वफादारी साबित करने के लिए लोगों की जान से खेल रहे हैं.”
वहीं कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "इससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु से भी बीएलओ के आत्महत्या से जुड़ी खबरें आई थीं. ऐसे हर मामले में ये बात सामने आ रही है कि एसआईआर के दबाव की वजह से बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं."
आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.

इमेज स्रोत, ANI
बिहार में एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने शाम को राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान से मुलाक़ात की.
एनडीए के अन्य नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया.
उनके साथ सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, संजय झा, धर्मेंद्र प्रधान, दिलीप जायसवाल, उपेंद्र कुश्वाहा के अलावा एनडीए के अन्य नेता मौजूद थे.
गुरुवार को सुबह 11.30 बजे पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा.
नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने कहा, "कल का दिन हम सभी के अलावा, बिहार के लोगों के लिए भी ऐतिहासिक होगा. देश भर में लोकप्रिय प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे. बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे और बिहार से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है."
"शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा और आगे चलकर प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर बिहार के विज़न को आगे बढ़ाने में मदद करेगा."
इससे पहले एनडीए विधायकों की बैठक हुई थी.
जेडीयू ने एक्स हैंडल पर इस बैठक के बारे में कहा, "बिहार के विकास के पर्याय और विश्वास के प्रतीक श्री नीतीश कुमार जी को आज सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया. विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने पूर्ण विश्वास और एकमत सहमति के साथ नीतीश कुमार जी के नाम का अनुमोदन किया."

इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु में कोयंबटूर पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की एक सभा को संबोधित किया.
उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की. इसके तहत 9 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफ़र की गई.
बीबीसी तमिल के अनुसार, किसान महासंघ की ओर से कोयंबटूर में काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.

किसान संगठनों ने आरोप लगाया, "पीएम ने जेनेटिकली मॉडिफ़ाइड संशोधित बीज विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किया है. उन्हें जैविक किसानों के सम्मेलन में भाग लेने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्होंने उपज का दोगुना मूल्य देने का अपना वादा पूरा नहीं किया है."
हालांकि प्रदर्शन में शामिल लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
पीएम मोदी ने किसान सम्मेलन में जैविक खेती को बढ़ाने का आह्वान किया.
अपने भाषण के शुरू में उन्होंने कहा, “जब यहां मंच पर आया तो मैं देख रहा था कि काफ़ी किसान भाई-बहन गमछा घुमा रहे थे...बिहार की हवा मेरे आने से पहले ही पहुंच गई है.”
उन्होंने कहा, "प्राकृतिक खेती एक ऐसा विषय है, जो मेरे दिल के बहुत क़रीब है. मैं तमिलनाडु के सभी किसान साथियों को दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन के इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं."
दिल्ली एनसीआर में ख़तरनाक प्रदूषण पर आज का कार्टून.


इमेज स्रोत, ANI
बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद बुधवार को नीतीश कुमार को एनडीए के विधायक दल का नेता चुना गया.
जेडीयू नेता उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए के नेता के रूप में चुना गया है.”

इमेज स्रोत, ANI
बैठक के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “कैबिनेट के गठन का फ़ैसला मुख्यमंत्री करेंगे. पहले हम राजभावन जा रहे है और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.”
एलजेपी आरवी नेता चिराग पासवान ने कहा, “आज की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है. बिहार की जनता ने एनडीए के प्रत्याशियों पर, पीएम नरेंद्र मोदी की सोच पर, नीतीश कुमार के अनुभव पर और बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट पर भरोसा जताते हुए जो प्रचंड जीत देने का काम किया है, इसलिए हमारे ऊपर जनता के विश्वास पर ख़रा उतरने की ज़िम्मेदारी है.”

इमेज स्रोत, ANI
बुधवार शाम 3.30 बजे पटना में एनडीए के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया है.
नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ लेंगे.
गुरुवार को सुबह 11.30 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे.
इससे पहले बुधवार को जेडीयू के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया था और बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया था.

इमेज स्रोत, ANI
देश के जाने-माने 272 लोगों ने एक खुले ख़त में कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की है.
इन 272 लोगों में 16 जज, 14 राजदूतों सहित 123 रिटायर्ड ब्यूरोक्रैट्स, 133 सशस्त्र बलों के रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं.
इसमें लिया गया है, "लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बार-बार चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है."
इसमें लिखा गया है, "हम, सिविल सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक, इस बात पर गहरी चिंता जाहिर करते हैं कि भारत के लोकतंत्र पर बल प्रयोग से नहीं, बल्कि उसकी आधारभूत संस्थाओं के ख़िलाफ़ ज़हरीली बयानबाज़ी से हमला हो रहा है."
"कुछ राजनेता, नीतिगत विकल्प पेश करने के बजाय, अपनी नाटकीय राजनीतिक रणनीति के तहत भड़काऊ लेकिन निराधार आरोपों का सहारा लेते हैं."
जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा, "संवैधानिक संस्थाओं के ख़िलाफ़ ग़लत जानकारी फ़ैलाने की कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है, ख़ासकर राहुल गांधी की." पहले वो सेना पर हमले करते हैं फिर सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं और इसके बाद संसद के प्राधिकार को लेकर हंगामा करते हैं. और कुछ समय से वे चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं."

इमेज स्रोत, EPA
मिस यूनिवर्स के दो जजों ने इस सालाना प्रतियोगिता से कुछ दिन पहले इस्तीफ़ा दे दिया है.
इनमें से एक ने आयोजकों पर चयन प्रक्रिया में धांधली करने का आरोप लगाया है.
लेबनानी-फ्रेंच संगीतकार ओमर हार्फ़ूश ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह आठ सदस्यीय जूरी से इस्तीफा दे रहे हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि एक "तत्काल बनी जूरी" ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही फ़ाइनलिस्ट चुन लिए थे. यह प्रतियोगिता शुक्रवार को थाईलैंड में होने वाली है.
कुछ घंटों बाद फ़्रेंच फ़ुटबॉल मैनेजर क्लॉड माकेलेले ने भी कहा कि वह "अप्रत्याशित निजी कारणों" से प्रतियोगिता से हट रहे हैं.
ओमर हार्फ़ूश ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "136 देशों की प्रतिभागियों में से 30 फ़ाइनलिस्ट चुनने के लिए तत्काल एक जूरी बनाई गई है, जिसमें मेरे समेत असली जूरी के किसी भी सदस्य को शामिल नहीं किया गया था."
उन्होंने कहा कि यह जानकारी उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए मिली.
उन्होंने दावा किया कि गैर-आधिकारिक जूरी में ऐसे लोग शामिल हैं "जिनके कुछ मिस यूनिवर्स प्रतिभागियों से निजी संबंध हैं, जिससे हितों के टकराव की गंभीर आशंका पैदा होती है."
ये इस्तीफ़े ऐसे समय में आए हैं जब कुछ हफ़्ते पहले कई मिस यूनिवर्स प्रतिभागियों ने एक प्री-इवेंट कार्यक्रम से वॉकआउट किया था.
उन्होंने यह क़दम थाईलैंड के एक अधिकारी के विवादित बयान के बाद उठाया था.

इमेज स्रोत, ओळघ
नीतीश कुमार की सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया है.
बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, "पार्टी को बहुत धन्यवाद देता हूं कि पार्टी ने इतना बड़ा दायित्व दिया है...बिहार का विकास किया जाएगा."
बीजेपी के अन्य नेताओं ने इस चुनाव पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई दी है.
बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कहा, "नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उपनेता के रूप में विजय सिन्हा का सर्वसम्मति से चयन हुआ है. पिछले बार भी इनके नेतृत्व में लगातार बिहार का विकास होता रहा और आगे भी और तेज रफ्तार से होगा."
भाजपा विधायक नितिन नबीन ने कहा, "सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा को बहुत बधाई. दोनों फिट हैं और आने वाले समय में हिट भी होंगे."
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुनने का समर्थन किया है और उन्होंने हमारे उपमुख्यमंत्री के रूप में शानदार काम करने का कार्य किया. "
"वह (विजय कुमार सिन्हा) बहुत ही वरिष्ठ नेता हैं. उनके नाम का भी प्रस्ताव आया है और सर्वसम्मति से समर्थन मिला. मैं सम्राट चौधरी को विधायक दल के नेता के रूप में और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान करता हूं.”
बिहार चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है. एनडीए में बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को पांच सीटों पर जीत मिली है.

आंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा है कि राज्य के अल्लूरी सीतारामराजू ज़िले में बुधवार को एक और मुठभेड़ हुई, जो कल के घटनास्थल से लगभग 5 से 7 किलोमीटर दूर है.
बीते 24 घंटे में इसी ज़िले में यह दूसरी मुठभेड़ है.
आंध्र प्रदेश के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, इंटेलिजेंस महेश चंद्र लड्डा ने बताया, "इस मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए हैं. इनमें चार पुरुष और तीन महिलाएँ शामिल हैं. मृतकों में टेक शंकर के नाम से जाने जाने वाले मेट्टूरी जोगा राव भी शामिल हैं."
लड्डा ने बताया, "मेट्टुरी जोगा राव उर्फ टेक शंकर सीपीआई माओवादी के आंध्र ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र के प्रभारी और सेंट्रल कमेटी के सदस्य थे और तकनीकी ऑपरेशन संभालते थे."
पुलिस के मुताबिक़ कल अल्लूरी सीतारामराजू ज़िले के मारेदुमिली के पास मंगलवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़ हुई थी.
एक दिन पहले ही महेश चंद्र लड्डा ने शीर्ष माओवादी नेता माड़वी हिड़मा के मारे जाने की पुष्टि की थी.
इस बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माओवादियों से हथियार छोड़ने की अपील की है.
नक्सल विरोधी अभियान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और परिणाम भी मिल रहे हैं...हमने अपील की है कि जिनको (मुख्यधारा में) वापस आना है, वो पुनर्वास चुनें. सरकार ससम्मान पुनर्वास के लिए तैयार है."
नमस्कार!
अब तक बीबीसी संवाददाता सुरभि गुप्ता आप तक ख़बरें पहुंचा रही थीं. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता संदीप राय आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

इमेज स्रोत, ANI
नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. ये जानकारी जेडीयू के आधिकारिक एक्स अकाउंट दी गई है.
वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है.
दिलीप जायसवाल ने कहा, "केंद्रीय नेतृत्व ने सम्राट चौधरी को नेता के पद पर और विजय सिन्हा को उप नेता के पद पर अपनी सहमति दी है. आज विधायकों का प्रस्ताव आया और सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया है."
जेडीयू ने एक्स पर पोस्ट किया, "पटना स्थित 1, अणे मार्ग में आयोजित जेडीयू विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया."
बिहार चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है. एनडीए में बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को पांच सीटों पर जीत मिली है.

इमेज स्रोत, DIBYANGSHU SARKAR/AFP via Getty Images
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का हेल्थ अपडेट दिया है.
बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट किया, "शुभमन गिल को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लग गई थी. दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया."
"उन्हें निगरानी में रखा गया और अगले दिन छुट्टी दे दी गई. शुभमन गिल पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और वह 19 नवंबर, 2025 को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे."
"बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी जारी रखेगी और दूसरे टेस्ट में वह खेलेंगे या नहीं इस पर उसी के अनुसार फ़ैसला लिया जाएगा."
दक्षिण अफ़्रीका के साथ भारतीय टीम का दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में 22 नवंबर से शुरू होगा.