ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए हमले की किंग चार्ल्स ने की निंदा

यूके के किंग चार्ल्स तृतीय ने ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर "यहूदी विरोधी आतंकवादी हमले" के बाद ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए एक संदेश जारी किया है.

सारांश

लाइव कवरेज

इफ़्तेख़ार अली और सुरभि गुप्ता

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, अंडर-19 एशिया कप: भारत के ख़िलाफ़ पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी चुनी

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    दुबई में अंडर-19 एशिया कप 2025 का पांचवां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है.

    भारत के ख़िलाफ़ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी है. हालांकि बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ.

    बारिश के कारण मैच को दोनों टीमों के लिए 49-49 ओवरों तक सीमित कर दिया गया है.

    इससे पहले दोनों ही टीम एक-एक मैच जीत चुकी है.

    भारत के पहले मुक़ाबले में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 56 गेंद में तूफ़ानी शतक जमाकर इतिहास रच दिया.

    उन्होंने अपनी पारी में 95 गेंदों पर कुल 171 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 14 छक्के और 9 चौके लगाए.

  2. बीबीसी न्यूज़ इंडिया को ईएनबीए अवॉर्ड्स में 'बेस्ट वीडियोग्राफ़र-इंग्लिश' का मिला गोल्ड पुरस्कार

    'बेस्ट वीडियोग्राफ़र-इंग्लिश'

    ईएनबीए अवॉर्ड्स में बीबीसी न्यूज़ इंडिया को 'बेस्ट वीडियोग्राफ़र-इंग्लिश' का गोल्ड अवॉर्ड दिया गया है.

    'बेस्ट वीडियोग्राफ़र-इंग्लिश' की कैटेगरी में बीबीसी के बिमल थंकचन की रिपोर्ट- 'द नेहरू ट्रॉफ़ी – भारत की मजेस्टिक स्नेक बोट रेस' के लिए ये अवॉर्ड मिला है.

    बीबीसी संवाददाता बिमल थैंकचन
    इमेज कैप्शन, बिमल थंकचन हाथों में 'बेस्ट वीडियोग्राफ़र-इंग्लिश' का अवॉर्ड लिए हुए

    बिमल को जिस रिपोर्ट के लिए अवॉर्ड मिला है वह देखिए-

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 1
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 1

    वहीं बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को 'बेस्ट न्यूज़ कवरेज हिन्दी' का सिल्वर अवॉर्ड दिया गया है.

    बेस्ट न्यूज़ कवरेज- हिन्दी की कैटेगरी में बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित और देबलीन रॉय की रिपोर्ट- 'ग्राउंड इन्वेस्टिगेशन: हसीना के जाने के बाद, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर क्या बीत रही है?' को ये अवॉर्ड मिला है.

    बीबीसी
    इमेज कैप्शन, यह पुरस्कार समारोह शनिवार, 13 दिसंबर को नई दिल्ली के होटल इरोज़ में आयोजित किया गया था

    यहां देखिए बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वो ग्राउंड रिपोर्ट-

    छोड़िए YouTube पोस्ट, 2
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त, 2

  3. दिल्ली की हवा 'गंभीर' श्रेणी में, कई जगहों पर एक्यूआई 500 के क़रीब

    दिल्ली एयर क्वालिटी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) गंभीर की श्रेणी में पहुंच गई है

    राजधानी दिल्ली रविवार की सुबह एक घने धुंध की चादर में लिपटी नज़र आई.

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक़, कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता का स्तर यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) क़रीब 500 दर्ज किया गया.

    401 से 500 के बीच के एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

    अगर आनंद विहार की बात करें तो वहां का एक्यूआई 491 दर्ज किया गया.

    वहीं शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी सिवियर (गंभीर) होने के बाद यहाँ ग्रैप-4 (ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू कर दिया गया है.

    ग्रैप का स्टेज-4 क्या होता है?

    • दिल्ली में सभी ट्रकों की एंट्री पर पाबंदी (ज़रूरी सामान लाने वाले ट्रकों को छोड़कर). लेकिन एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 डीज़ल गाड़ियों के दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होती है.
    • ज़रूरी सामान लाने वाली गाड़ियों को छोड़कर डीज़ल पर चलने वाली बीएस-4 मीडियम गुड्स व्हीकल और हैवी गुड्स व्हीकल को निश्चित समय के लिए दिल्ली में प्रवेश की अनुमति.
    • बीएस-3 और इससे नीचे के स्टैंडर्ड की दिल्ली से बाहर की गाड़ियों के लिए दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी.
    • ग्रैप स्टेज-3 में बताए गए सभी तरह के निर्माण कार्यों, मरम्मत कार्यों पर रोक.
    • राज्य सरकार कक्षा छह से 9 और कक्षा 11 के छात्रों के लिए स्कूल बंद करने और ऑनलाइन क्लासेस कराने को लेकर फ़ैसला ले सकती है.
    • इसके साथ ही ग्रैप-3 में बताए गए प्रावधान के मुताबिक़ राज्य सरकार कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद करने और ऑनलाइन क्लासेस कराने को लेकर फ़ैसला ले सकती है.
  4. सीरिया में आईएस के हमले में तीन अमेरिकियों की मौत

    मेरिकी सैनिक

    इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, आईएस के ख़िलाफ़ अभियान के तहत दूसरे बलों को ट्रेनिंग देने में मदद करने के लिए अमेरिकी सैनिक 2015 से सीरिया में मौजूद हैं

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक बंदूकधारी के हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक इंटरप्रेटर (अनुवादक) की मौत हो गई है.

    अधिकारियों के मुताबिक़, इस हमले में तीन अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं. इस दौरान हमलावर को मार गिराया गया.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह अमेरिका और सीरिया के ख़िलाफ़ आईएसआईएस का हमला था. उन्होंने कहा कि इसका बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा.

    सीरिया की सरकार ने भी इस हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है.

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया है कि मारे गए लोगों की पहचान 24 घंटे तक सार्वजनिक नहीं की जाएगी. ऐसा उनके परिजनों को सूचना देने के बाद ही किया जाएगा.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, सूडान: ड्रोन हमले में बांग्लादेश के छह यूएन पीसकीपर की मौत, मोहम्मद यूनुस ने क्या कहा?

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने ड्रोन हमले पर दुख जताया है

    संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा है कि शनिवार को सूडान के दक्षिणी कोरडोफ़ान इलाके़ में ड्रोन हमले में बांग्लादेश के छह संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत हो गई है. बांग्लादेश ने इस हमले की कड़ी निंदा की है.

    संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल अबेई (यूएनआईएसएफ़ए) ने बताया कि दक्षिणी कोरडोफ़ान राज्य की राजधानी काडुगली में उनके शिविर पर ड्रोन हमला हुआ. इस हमले में छह सैनिकों की मौत हुई और छह अन्य घायल हुए हैं. इनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है.

    यूएनआईएसएफ़ए के मुताबिक सभी पीड़ित बांग्लादेश से हैं.

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस हमले को 'भयानक' बताया है. उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकता है.

    गुटेरेस ने कहा कि दक्षिणी कोरडोफ़ान में शांति सैनिकों पर इस तरह के हमले किसी भी सूरत में जायज़ नहीं हैं. इसके लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए.

    न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने एक बयान में कहा है कि वह इस हमले से बेहद दुखी हैं. उन्होंने बताया कि इस हमले में छह लोगों की मौत हुई है और आठ लोग घायल हुए हैं.

    मोहम्मद यूनुस ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की है कि बांग्लादेश के कर्मियों को हर ज़रूरी आपात सहायता उपलब्ध कराई जाए.

    उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में बांग्लादेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी.

    वहीं बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है. संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक अबेई इलाके़ में तैनात हैं. यह इलाका सूडान और दक्षिण सूडान के बीच विवादित क्षेत्र है.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, दो लोगों की मौत और आठ गंभीर रूप से घायल

    ब्राउन यूनिवर्सिटी में फायरिंग

    इमेज स्रोत, CBS/WPRI

    इमेज कैप्शन, ब्राउन यूनिवर्सिटी अमेरिका के सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है

    अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

    घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. हालांकि प्रोविडेंस शहर के मेयर ब्रेट स्माइली ने चेतावनी दी है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.

    पुलिस के मुताबिक़, हमलावर अब भी फ़रार है. बताया गया है कि अभियुक्त काले कपड़ों में था और पैदल ही मौके़ से भाग गया.

    पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था लेकिन जांच के बाद उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं पाया गया. उसे अब छोड़ दिया गया है.

    ब्राउन यूनिवर्सिटी और उसके आसपास के इलाक़े में लोगों को घरों के अंदर रहने की चेतावनी अब भी लागू है.

    इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें इस गोलीबारी की जानकारी दे दी गई है. यह घटना शनिवार को स्थानीय समय के मुताबिक़, शाम 4 बजकर 5 मिनट पर हुई.

  7. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.