You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

वोक्कालिगा और लिंगायतों के विरोध के बीच जातिवार जनगणना पर दबाव में कांग्रेस सरकार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मंत्रिमंडल सामाजिक-आर्थिक एवं शिक्षा सर्वेक्षण (जातिगत जनगणना) रिपोर्ट पर 18 अक्टूबर को चर्चा करेगी.

सारांश

  • दीपा करमाकर ने लिया संन्यास, बोलीं- बहुत सोचने के बाद ये निर्णय लिया
  • कराची एयरपोर्ट के पास हुए धमाकों में अपने नागरिकों की मौत पर चीन ने बयान जारी किया है
  • पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के बीच हुई मुलाक़ात
  • चेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो के दौरान अव्यवस्था से पांच लोगों की मौत
  • लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दी लालू प्रसाद यादव को ज़मानत

लाइव कवरेज

अभिषेक पोद्दार और अश्वनी पासवान

  1. चेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो देखने के लिए जमा हुई भीड़ में पांच लोगों की मौत

    चेन्नई के मरीना बीच पर रविवार को आयोजित किए गए एक एयर शो के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई.

    चेन्नई के मरीना बीच पर भारतीय वायुसेना के एयर शो का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए लाखों की तादाद में लोग पहुंचे थे.

    हालांकि यह कहा जा रहा है कि काफ़ी ज़्यादा थकान और दूसरे कारणों की वजह से लोगों की मौत हुई है.

    छह अक्तूबर को भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह एयर शो आयोजित किया गया था.

    दोपहर एक बजे जब कार्यक्रम ख़त्म हुआ तो समुद्र तट पर मौजूद भीड़ ने तुरंत वहां से हटने की कोशिश की. इसके चलते उस इलाके की सभी सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया.

    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लंबे समय तक लू चलने की वजह से डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से 200 से भी ज़्यादा लोग बेहोश हो गए. वहीं 90 से ज़्यादा लोगों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, शहर के सीनियर पुलिस अधिकारी का कहना है कि एक व्यक्ति की मौत बीच के सामने ही हो गई. वहीं बाकी के लोगों की मौत दूसरी जगहों पर हुई थी.

    ये सभी लोग उन हज़ारों लोगों की भीड़ में शामिल थे, जो मरीना बीच पर एयर शो देखने के लिए गए हुए थे.

    तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और एआईएडीएमके प्रमुख एके पलानीस्वामी ने इस घटना के लिए डीएमके सरकार की निंदा की है.

    उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस तरह के बड़े कार्यक्रम की सही तरीके से व्यवस्था करने में नाक़ाम रही.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं. कल के लाइव ब्लॉग की ख़बरें आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    नीचे कुछ ख़ास ख़बरें हैं, जिन्हें आपको पढ़ना चाहिए-

    - टी-20 महिला वर्ल्ड कप: भारतीय टीम की पाकिस्तान पर जीत, मगर कौन सी कमज़ोरी सामने आई- पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    - लेबनान को कौन चलाता है और देश में हिज़्बुल्लाह कितना ताक़तवर?- पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    - मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने भारत दौरे से पहले जताई एक उम्मीद, विवाद पर क्या कहा?- पूरी ख़बर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    - वो विदेशी कलाकार जिसने भारतीय महलों में बनाई देवी-देवताओं की पेंटिंग- पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.