बेंगलुरु भगदड़ : देखिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ कैसे हुई बेकाबू

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और 33 लोग घायल हैं.

सारांश

लाइव कवरेज

इफ़्तेख़ार अली और आनंद मणि त्रिपाठी

  1. बिलावल भुट्टो ने कहा- पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन शर्तों पर नहीं

    भारत और पाकिस्तान तनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र गए पाकिस्तानी डिप्लोमेटिक मिशन के प्रमुख बिलावल भुट्टो ज़रदारी

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन और संयुक्त राष्ट्र गए पाकिस्तानी डिप्लोमेटिक मिशन के प्रमुख बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ शांति चाहता है, लेकिन शर्तों पर नहीं.

    न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी संसदीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने कहा, "भारत ने बिना जांच और सबूत के पहलगाम घटना के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया, जबकि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भारत को पहलगाम घटना की जांच में मदद की पेशकश की थी."

    उन्होंने कहा कि भारत ने सीमा का उल्लंघन किया और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया.

    भुट्टो ने कहा, "पाकिस्तान सभी तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है. आतंकवाद के ख़िलाफ़ युद्ध में हमने भारी क़ीमत चुकाई है."

    बिलावल भुट्टो ने कहा, "हमने देखा कि हाल ही में तनाव (भारत-पाकिस्तान के बीच) कितनी तेज़ी से बढ़ा. दो परमाणु शक्तियां युद्ध के कगार पर थीं. हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने युद्ध विराम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई."

  2. आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने बेंगलुरु की जीत पर क्या कहा?

    विजय माल्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, विजय माल्या ने आरसीबी टीम को बधाई दी है (फ़ाइल फ़ोटो)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व मालिक विजय माल्या ने आरसीबी की जीत पर प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिन्होंने मेरा यह सपना सच किया उनका धन्यवाद.

    विजय माल्या ने लिखा, "जब मैंने आरसीबी की स्थापना की तो मेरा सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु में आए."

    उन्होंने कहा, "मुझे यह सौभाग्य मिला कि मैंने एक युवा खिलाड़ी के तौर पर महान विराट कोहली को चुना और यह वाकई काबिले-तारीफ़ है कि वह 18 सालों से आरसीबी के साथ बने हुए हैं."

    साथ ही उन्होंने कहा, "मुझे यह सम्मान भी मिला कि मैंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स को टीम में शामिल किया, जो हमेशा आरसीबी के इतिहास का कभी न भूले जाने वाला हिस्सा रहेंगे."

    आरसीबी के पूर्व मालिक ने कहा, "आख़िरकार आईपीएल ट्रॉफ़ी बेंगलुरु पहुंच गई है. उन सभी को ढेरों बधाई और धन्यवाद जिन्होंने मेरा यह सपना सच किया."

  3. विराट कोहली ने अपने चाहने वालों को क्या संदेश दिया?

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, आईपीएल के पहले सीज़न से ही विराट कोहली आरसीबी के साथ हैं

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल खिताब जीतने के बाद अपने फ़ैंस के लिए एक संदेश दिया है. साथ ही उन्होंने फ़ैंस का धन्यवाद किया है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "इस टीम ने इस सपने को सच कर दिखाया, एक ऐसा सीज़न जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा."

    उन्होंने लिखा,"यह जीत आरसीबी के उन सभी फ़ैंस के लिए है, जिन्होंने सबसे मुश्किल समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा."

    कोहली ने आगे कहा, "यह जीत उन तमाम वर्षों की निराशा और टूटे दिलों के लिए है.."

    उन्होंने आईपीएल ट्रॉफ़ी के लिए 18 साल लंबे इंतज़ार पर कहा कि जहां तक आईपीएल ट्रॉफ़ी की बात है, इसके लिए इतना इंतज़ार करना तो बनता ही था.

  4. इसराइल ने सीरिया में हथियारों के ठिकानों को बनाया निशाना

    सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा

    इसराइल ने दावा किया है कि उसने सीरिया में हथियारों के ठिकानों पर हमले किए हैं.

    यह हमला मंगलवार को सीरिया से इसराइल में दो मिसाइलें दागे जाने की ख़बरों के कुछ घंटों बाद किया गया है.

    सीरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण सीरिया पर इसराइली हमलों के कारण 'भारी जान-माल का नुक़सान' हुआ है.

    साथ ही मंत्रालय ने यह भी आरोप लगाया कि इसराइल इस इलाक़े को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है.

    इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने कहा कि वह इसराइल पर दागी गई मिसाइलों के लिए सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा को ज़िम्मेदार मानते हैं.

    हाल ही में दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए हुई अप्रत्यक्ष वार्ता के बावजूद इसराइल ने सीरिया में हमलों को बढ़ा दिया है.

    खासकर तब से जब अल-शरा ने एक विद्रोही हमले का नेतृत्व किया, जिसमें दिसंबर 2024 में बशर अल-असद की सरकार को सत्ता से हटा दिया था.

  5. ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम को लेकर उठाया ये बड़ा क़दम

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप के इस क़दम से दुनियाभर के स्टील निर्माताओं में चिंता बढ़ी है

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ़ को 25 फ़ीसदी से बढ़ाकर 50 फ़ीसदी करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं.

    मार्च के बाद से ये दूसरी बार है जब इस क़दम से धातुओं पर आयात कर में बढ़ोतरी की गई है.

    ट्रंप ने कहा है कि ये क़दम, जो बुधवार से लागू हो रहे हैं, अमेरिकी स्टील उद्योग के भविष्य को सुरक्षित करने के इरादे से उठाए गए हैं.

    हालांकि, आलोचकों का कहना है कि ये संरक्षण उपाय अमेरिका के बाहर के स्टील निर्माताओं के लिए भारी नुकसानदायक हो सकते हैं.

    ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी स्टील पर 25 फ़ीसदी और एल्युमीनियम पर 10 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया था.

  6. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद क्या कहा?

    विराट कोहली और अय्यर

    इमेज स्रोत, Gett

    इमेज कैप्शन, आरसीबी आईपीएल के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी

    आईपीएल 2025 का ख़िताब जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा कि मैं जीतने के बाद भावुक हो गया था.

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फ़ाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. आरसीबी ने पंजाब किंग्स को मात देकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता है.

    विराट

    वहीं फ़ाइनल मुकाबला हारने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि मुझे टीम में शामिल हर खिलाड़ी पर गर्व है.

    अय्यर
  7. एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के किस बिल को ‘घिनौना’ कहा?

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एलन मस्क ने पिछले हफ़्ते अचानक ट्रंप प्रशासन छोड़ दिया था

    अरबपति एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स और खर्च वाले बिल की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने इसे 'घिनौना' बताया है.

    यह क़ानून मई में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स (अमेरिकी संसद के निचले सदन) में पास किया गया था. इस क़ानून में कई ट्रिलियन डॉलर के टैक्स में छूट, रक्षा खर्च में बढ़ोतरी और अमेरिकी सरकार को ज़्यादा कर्ज लेने की अनुमति शामिल है.

    मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर मंगलवार को लिखा, "जिन लोगों ने इसके लिए वोट दिया, उन्हें शर्म आनी चाहिए."

    टेक अरबपति मस्क डिपार्टमेंट ऑफ़ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) यानी खर्च कटौती विभाग में 129 दिनों तक काम करने के बाद पिछले हफ़्ते अचानक प्रशासन से अलग हो गए थे.

    ये टिप्पणियां सरकार छोड़ने के बाद ट्रंप के साथ एलन मस्क की पहली सार्वजनिक असहमति को दिखाती हैं. इससे पहले उन्होंने इस योजना को सिर्फ़ 'निराशाजनक' कहा था.

    मंगलवार को एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट में एलन मस्क ने कहा कि, "यह अमेरिका के पहले से ही बहुत बड़े बजट घाटे को बढ़ाकर 2.5 ट्रिलियन डॉलर कर देगा और अमेरिकी नागरिकों पर असहनीय कर्ज़ का बोझ डाल देगा.

  8. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिंदी की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.