You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के बाद क्या-क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, "आज से अमेरिका का स्वर्ण युग शुरू हो रहा है. हमारा देश अब समृद्ध और सम्मानित होगा."

सारांश

  • पश्चिम बंगाल में फिर आपस में भिड़े टीएमसी के नेता, एक की मौत
  • बांग्लादेश में कब तक हो पाएंगे चुनाव? बीएनपी नेता ने दिया ये जवाब
  • इंडिया गठबंधन और दिल्ली विधानसभा चुनाव पर क्या बोले शरद पवार
  • महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने और इंडिया गठबंधन पर संजय राउत क्या बोले?

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान

  1. अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

    आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आम आदमी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के हवाले से बताया कि प्रवेश वर्मा पर लगाए गए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए मामले को पुलिस को भेज दिया है.

    'आप' की लीगल सेल और केजरीवाल ने अपनी शिकायत में ‘हर घर नौकरी’ अभियान के तहत लोगों का पंजीकरण करने के लिए रोजगार शिविर लगाने और वर्मा पर 1100 रुपये बांटे जाने का आरोप लगाया.

    नई दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चुनावी क्षेत्र है. इस बार बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है.वहीं, कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को इस सीट से टिकट दिया है.

  2. ट्रंप के दावों के बाद ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ सहयोग पर कही ये बात

    ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट इग़ा ने कहा कि देश रक्षा और खनन संसाधनों के क्षेत्र में अमेरिका के साथ काम करना चाहता है.

    म्यूट इग़ा ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करने के तरीकों की तलाश कर रही है.

    म्यूट इग़ा ने ये बयान ऐसे समय दिया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्ज़े की बात कही है.

    ग्रीनलैंड आर्कटिक में डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है.

    डेनमार्क के विदेश मंत्री ने भी कहा है कि वो "वैध अमेरिकी हितों को सुनिश्चित करने के लिए" ट्रंप के साथ "बातचीत जारी रखने" के लिए ग्रीनलैंड के साथ काम करने के लिए तैयार हैं.

    उत्तरी अमेरिका से यूरोप जाने के सबसे छोटे रूट पर ग्रीनलैंड है और ये अमेरिका के लिए रणनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है.

  3. LIVE: कुम्भ का पहला शाही स्नान

    LIVE: कुम्भ का पहला शाही स्नान, प्रयागराज से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी के अभिनव गोयल और देबलिन रॉय.

    फेसबुक पर देखने के लिए यहां क्लिक करें.

    यूट्यूब पर देखने के लिए यहां क्लिक करें.

  4. कुम्भ का दूसरा दिन, आज है प्रयागराज में शाही स्नान, देखें तस्वीरें

    प्रयागराज में सोमवार से कुम्भ मेले की शुरुआत हो गई है और आज यानी मंगलवार को इसका दूसरा दिन है.

  5. लॉस एंजेलिस में लगी आग किन इलाक़ों में फैली, जानिए क्या हैं ताज़ा हालात

    अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आग पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. आग के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है.

    जिन इलाक़ों में आग अभी भी फैली है उनमें पैलिसेड्स, ईटन और हर्स्ट शामिल हैं.

    इस बीच जानें कि अभी तक क्या-क्या हुआ?

    • आग से सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाक़ों में पैलिसेड्स पहले नंबर पर है. यहां पर लगी आग 23 हजार एकड़ से अधिक इलाक़े में फैली हुई और सिर्फ 14 प्रतिशत हिस्सों की आग पर ही काबू पाया जा सका है. आग बुझाने के लिए 5 हज़ार से अधिक लोग लगे हुए हैं.
    • आग से सबसे अधिक प्रभावित इलाक़ों में दूसरे नंबर पर शामिल ईटन में 33 फ़ीसदी हिस्सों पर ही काबू पाया जा सका है. अभी भी 14 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में आग लगी हुई है.
    • आग पर 100 प्रतिशत काबू पाने का मतलब ये नहीं है कि उसे पूरी तरीके से बुझा दिया गया है. इसका मतलब है कि आग की लपटों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है.
    • नेशनल वेदर सर्विस के मौसम वैज्ञानिक रिच थॉम्पसन ने कहा कि जिन सेंटा एना हवाओं के कारण लॉस एंजेलिस में लगी आग बढ़ी है, अभी भी उससे राहत नहीं मिलने वाली.
    • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, "हमारा दिल उन 24 निर्दोष आत्माओं के लिए दुखी है जिन्हें हमने खो दिया है."
  6. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान दोपहर दो बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगे.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    भारत के शेयर बाज़ार क्यों नहीं खड़े हो पा रहे, ये रहीं अहम वजहें

    सऊदी अरब ने सीरिया के लिए इतना बड़ा सम्मेलन क्यों किया?

    40 साल पहले भारत आई बांग्लादेशी सुमित्रा अब कैसे बन गईं भारतीय?

    इंदौर को 'भिखारी मुक्त' बनाने की तैयारी, भीख देने वालों को भी मिलेगी सज़ा