इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आज आख़िरी दिन, तारीख़ बढ़ने की ख़बरों पर आयकर विभाग ने क्या कहा?

इमेज स्रोत, Getty Images
इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फ़ाइल करने की आज आख़िरी तारीख़ है. इनकम टैक्स विभाग ने बताया है कि आईटीआर फ़ाइल करने की तारीख़ को नहीं बढ़ाया गया है.
दरअसल, बीते दिनों ऐसी ख़बरें सामने आई थीं कि आईटीआर फ़ाइल करने की आखिरी तारीख़ को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है. इन ख़बरों को इनकम टैक्स विभाग ने फ़र्ज़ी करार दिया है.
इनकम टैक्स विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए जानकारी दी, "एक फ़र्ज़ी ख़बर प्रसारित हो रही है, जिसमें कहा गया है कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 30.09.2025 कर दिया गया है."
विभाग ने कहा, "आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15.09.2025 है."
इस साल बजट की घोषणा के वक़्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए टैक्स स्लैब की घोषणा की थी. इस घोषणा के मुताबिक़ अगर किसी व्यक्ति की सालाना आय 12 लाख रुपये तक है तो उसे इनकम टैक्स नहीं देना होगा.



