You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन सिंधु'

भारत ने ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू किया है. इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है.

सारांश

लाइव कवरेज

सुरभि गुप्ता और इफ़्तेख़ार अली

  1. ट्रंप के 'बिना शर्त सरेंडर' वाले संदेश के बाद आया ख़ामेनेई का बयान, क्या कहा?

    ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा है कि ईरान 'कभी भी इसराइल के साथ सुलह नहीं करेगा.'

    एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "युद्ध शुरू हो गया है."

    इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘बिना शर्त सरेंडर’ और 'ईरानी सुप्रीम लीडर के छिपे होने' जैसी बातें लिखी थीं.

    इसके बाद, अब आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने एक्स पर पोस्ट किया.

    ख़ामेनेई ने लिखा, "हमें आतंकवादी ज़ायनिस्ट शासन को कड़ा जवाब देना चाहिए. हम ज़ायनिस्टों पर कोई दया नहीं दिखाएंगे."

    ट्रंप ने क्या पोस्ट किया था?

    ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा था, "हमें अच्छी तरह पता है कि तथाकथित 'सुप्रीम लीडर' कहां छिपे हुए हैं. वह एक आसान निशाना हैं, लेकिन फ़िलहाल वहां सुरक्षित हैं."

    ट्रंप ने लिखा था, "हम उन्हें अभी हटाने (मारने) नहीं जा रहे हैं, कम से कम अभी तो नहीं. लेकिन हम यह भी नहीं चाहते कि आम नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर मिसाइलें दागी जाएं. हमारा सब्र अब ख़त्म होता जा रहा है."

    इसराइल ने 13 जून को ईरान के 'परमाणु कार्यक्रम' से जुड़े ठिकानों पर हमला किया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुरभि गुप्ता अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिंदी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.