You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ गोपनीय दस्तावेज़ वाला केस फ्लोरिडा की अदालत ने ख़ारिज किया

फ्लोरिडा की एक अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ गोपनीय दस्तावेज़ वाले केस को खारिज कर दिया है.

सारांश

  • डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ गोपनीय दस्तावेज़ वाला केस फ्लोरिडा की अदालत ने ख़ारिज किया.
  • इमरान ख़ान की व्हॉट्सऐप वीडियो कॉल के ज़रिए अदालत में पेशी का उनके वकीलों ने विरोध किया.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी ओली को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाक़ात की.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. स्पेन ने जीता यूरो 2024 कप, इंग्लैंड को 2-1 से हराकर चौथी बार बना चैंपियन

    स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर यूरो फुटबॉल कप ख़िताब जीत लिया है. स्पेन ने रिकार्ड चौथी बार यूरो कप जीता है.

    रविवार को बर्लिन में हुए फाइनल मैच में शुरुआत से ही स्पेन ने अपना दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन इंग्लैंड ने जम कर संघर्ष किया.

    दूसरे हाफ में स्पेन पहला गोल करने में कामयाब रहा. स्पेन के नेको विलियम्स ने 47वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी.

    लेकिन इंग्लैंड के कोल पामर ने 73वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया. खेल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी. 86 वें मिनट में मैच का रुख़ उस वक़्त पलट गया जब स्पेन के सब्सटीट्यूट खिलाड़ी मिकेल ओयारजाबल ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी.

    ये अंतर मैच के ख़त्म होने तक बरकरार रहा. इस हार के साथ ही इंग्लैंड का एक और बड़ा टूर्नामेंट जीतने का सपना टूट गया. 1996 के बाद इंग्लैंड की टीम कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है.

    इंग्लैंड को इस मैच में हराने के साथ ही स्पेन यूरो कप का चौथी बार चैंपियन बन गया है. इससे पहले वह 1964, 2008 और 2012 में यूरो कप जीत चुका है.

  2. बाइडन का राष्ट्र के नाम संबोधन, ट्रंप पर हमले को लेकर क्या कुछ कहा

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अब से थोड़ी देर पहले राष्ट्र के नाम संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की निंदा की है. उन्होंने इस हमले में मारे गए एक व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदना जताई.

    उन्होंने अमेरिकी समाज में हिंसा पर कहा, ''हम इस रास्ते पर नहीं जा सकते हैं. हमें इस पर जाना भी नहीं जाना चाहिए. हम अपने इतिहास में काफ़ी हिंसा झेल चुके हैं.''

    ओवल ऑफिस से दिए गए अपने दस मिनट से कम समय के भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय एकता पर ज़ोर दिया और कहा कि अमेरिका में गर्म राजनीतिक बयानबाज़ियों के इस दौर में ‘शांत’ रहने का समय है.

    हालांकि बाइडन ने कुछ रिपबल्किन नेताओं की ओर लगाए गए आरोपों के बारे मे कुछ नहीं कहा. कई रिपबल्किन नेता आरोप लगा रहे हैं कि बाइडन ट्रंप के ख़िलाफ़ विभाजनकारी विमर्श को बढ़ावा दे रहे हैं.

    बाइडन ने रविवार को पेंसिल्वेनिया की एक रैली में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद राष्ट्र के संबोधित किया है. ट्रंप पर एक शूटर ने गोली गोली चलाई थी. गोली ट्रंप के बहुत क़रीब से गुज़री थी. इस हमले में एक शख़्स की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे.

  3. बीबीसी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    14 जुलाई के लाइव को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.