यूपी में सपा की बड़ी जीत पर अखिलेश यादव क्या बोले?
मतगणना वाले दिन सुबह से रात तक क्या कुछ हुआ. कौन से प्रमुख चेहरे कहां से जीते, कौन कहां से हारा और जीत के बाद बीजेपी, कांग्रेस नेताओं ने क्या कुछ कहा. पढ़िए सारे अपडेट्स एक जगह.
सारांश
लोकसभा चुनाव 2024: एनडीए ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, इंडिया गठबंधन भी 230 सीटों के पार.
नरेंद्र मोदी बोले- हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें जीत नहीं पाए, जितनी अकेले बीजेपी ने जीती हैं.
राहुल गांधी बोले- चुनाव ने कह दिया है कि नरेंद्र मोदी हम आपको नहीं चाहते हैं, शाह को नहीं चाहते हैं.
सपा की जीत पर अखिलेश यादव बोले- यूपी की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नई राह दिखायी है
राहुल गांधी रायबरेली, वायनाड सीट से जीते. नरेंद्र मोदी वाराणसी और अमित शाह गांधी नगर सीट से जीते.
लाइव कवरेज
प्रवीण, विकास, अभिनव
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी 116 सीटों पर आगे, ओडिशा में बीजेपी को 56 सीटों पर बढ़त
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं.
भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक़ आंध्र प्रदेश में टीडीपी 116 सीटों पर आगे चल रही है.
सत्ताधारी वाईएसआरसीपी को महज 22 सीटों पर ही बढ़त मिली है.
टीडीपी की सहयोगी जेएनपी 15 और बीजेपी 6 सीटों पर आगे चल रही है.
वहीं ओडिशा में बीजेपी 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. राज्य में सत्ताधारी बीजेडी 37 सीटों पर आगे चल रही है.
कांग्रेस को सात सीटों पर बढ़त मिली है और अन्य दो सीटों पर आगे चल रहे हैं.
ओडिशा की 147 और आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ ही वोटिंग हुई है.
रुझानों में एनडीए 299 पर और इंडिया गठबंधन 193 सीटों पर आगे है
इमेज स्रोत, ANI
सवेरे 10.30 बजे तक के डेटा नेट के रुझानों में एनडीए (बीजेपी और सहयोगी पार्टियां) 299 सीटों और इंडिया गठबंधन (कांग्रेस और सहयोगी पार्टियां) 193 सीटों पर आगे चल रही है.
वहीं अन्य 43 सीटों पर अन्य पार्टियों को शुरुआती बढ़त मिलती दिख रही है.
अब तक रुझानों में उत्तर प्रदेश में एनडीए 43 पर और इंडिया गठबंधन 36 पर आगे दिख रही है. बिहार में एनडीए 32 सीटों पर आगे है और इंडिया गठबंधन 7 सीटों पर आगे है.
वहीं पश्चिम बंगाल में एनडीए 17 पर और इंडिया गठबंधन 4 सीटों पर आगे है. 21 सीटों पर अन्य पार्टियां बढ़त बनाती दिख रही है.
सवेरे 10 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 542 में से 457 सीटों के रुझान आ गए हैं.
इनमें बीजेपी 209 सीटों पर आगे और 80 सीटों पर कांग्रेस आगे चलती दिख रही है.
वहीं समाजवादी पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है.
अब तक उत्तर प्रदेश की 80 में से 79 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. इनमें बीजेपी 40 सीटों पर और समाजवादी पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है.
वहीं गुजरात में बीजेपी 25 पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे है.
लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश क्या बोले
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, जयराम रमेश (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुरुआती
रुझानों पर प्रतिक्रिया दी है.
जयराम रमेश ने दावा किया है कि
वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूतपूर्व प्रधानमंत्री होने वाले हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई से जयराम रमेश
ने कहा, "ये रुझान दिखाते हैं कि वर्तमान
प्रधानमंत्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं. ये उनकी (पीएम मोदी) नैतिक और राजनीतिक हार है."
"ये पहले कभी नहीं हुआ है कि
प्रधानमंत्री खुद अपनी सीट वाराणसी पर पीछे चल रहे हैं. पीएम मोदी बार-बार कह रहे
थे कि ट्रेलर, ट्रेलर, ट्रेलर ये ट्रेलर सामने आ गया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शुरुआती रुझानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर के लिए वाराणसी सीट से पीछे चल रहे थे. लेकिन अब वो आगे चल रहे हैं.
डेटा नेट के मुताबिक़ शुरुआती रुझानों में एनडीए को 303 सीटों पर बढ़त मिली हुई है. इंडिया गठबंधन 192 सीटों पर आगे चल रहा है. अन्य 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के शुरुआती रुझान आने के बाद लुढ़का शेयर बाज़ार
इमेज स्रोत, ANI
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने के बाद मंगलवार सवेरे शेयर बाज़ार खुलने के बाद से तुंरत गिरना शुरू हो गया.
बीएसई सेंसेक्स के अनुसार सोमवार को बाज़ार भारी उछाल के साथ 76,400 से अधिक पर बंद हुआ था.
लेकिन मंगलवार को बाज़ार दो हज़ार अंक गिर गया है.
वहीं निफ्टी इन्डेक्स आज सवेरे 23,179.50 पर खुला लेकिन शुरूआती दौर में ही 654 अंक गिर कर 22,609 पर पहुंच गया है.
शुरुआती रुझानों में एनडीए को 277 सीटों पर बढ़त, इंडिया गठबंधन 205 सीटों पर आगे
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह (फाइल फोटो)
18वें लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं. डेटा नेट के अनुसार बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलती दिख रही है.
एनडीए 277 सीटों पर आगे चल रहा है. इंडिया गठबंधन को 205 सीटों पर बढ़त मिली है. वहीं अन्य 47 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने क्या दावा किया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, रवि किशन
गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद
रवि किशन ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार केंद्र में
सरकार बनाने में कामयाब होगी.
रवि किशन ने समाचार एजेंसी एएनआई से
कहा, "रामराज्य बरक़रार रहेगा. विश्व के
सबसे बड़े नेता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. देश की जनता ने मोदी पर
विश्वास जताया है."
"ग़रीबों-वंचितो, बेटियों, किसानों सभी ने
पीएम मोदी में विश्वास जताया है. सभी ने मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए वोट
किया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रवि किशन गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.
18वें लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है.
मतगणना से पहले हैदराबाद सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने क्या दावा किया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लत्ता
हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी
उम्मीदवार माधवी लता ने दावा किया है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र में
लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब होगी.
समाचार एजेंसी एएनआई से माधवी लता ने
कहा, "मैं काफ़ी उत्साहित हूं. हम देश के
साथ हैदराबाद की सीट पर चुनाव जीत रहे हैं. पीएम मोदी के दो कार्यकाल शानदार रहे
हैं और उन्होंने देश के लिए काम किया है."
"पीएम मोदी ने लोगों के दिल में अलग
छाप छोड़कर 'मोदी का परिवार' बनाया है. हम 400 पार की उम्मीद कर रहे हैं. देश के साथ हम हैदराबाद की सीट पर
भी चुनाव जीत रहे हैं."
हैदराबाद की सीट पर माधवी लता का
मुक़ाबला एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मतगणना से पहले अखिलेश यादव का आरोप- विपक्ष के नेताओं को नज़रबंद किया जा रहा है
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश
यादव ने आरोप लगाया है कि मतगणना से पहले विपक्षी दलों के नेताओं को नज़रबंद किया
जा रहा है.
अखिलेश का दावा है कि ऐसा इसलिए किया
जा रहा है ताकि विपक्षी दलों के नेता मतगणना में हिस्सा नहीं ले पाएं. अखिलेश यादव ने एक वीडियो भी जारी किया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर
पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "माननीय
सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव प्रमुख और पुलिस प्रमुख,
इस बात का तत्काल संज्ञान लें कि मिर्ज़ापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा
उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में ज़िलाधिकारी व पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक
कार्यकर्ताओं को घरों में नज़रबंद करने का अवैधानिक कार्य कर रहे हैं, जिससे वो कल मतगणना में हिस्सा न ले सकें."
"अपने मत की रक्षा का अधिकार सबको है
और तब तो और भी ज़्यादा है जब कोर्ट द्वारा लगाए गये कैमरों के सामने भी धांधली
करने का दुस्साहस करने वाली सरकार सत्ता में हो."
अखिलेश यादव ने कहा, "ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जाए व प्रशासनिक रूप से निरुद्ध
किये गये लोगों को तुरंत मुक्त किया जाए. जब समस्त राजनीतिक दल शांतिपूर्ण तरीक़े
से कार्य कर रहे हैं, ऐसे में शासन-प्रशासन भी ऐसा कोई
अनैतिक कार्य न करे, जिससे जन-आक्रोश पनपे."
"आशा है ऐसे पक्षपाती डीएम और
प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत हटाया जाएगा और मतगणना को शांति के वातावरण में
सम्पन्न कराया जाएगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भूपेश बघेल के ईवीएम मशीन बदलने के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब, कहा- इसमें कोई तथ्य नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भूपेश बघेल (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के मतगणना
से ठीक पहले कई क्षेत्रों में ईवीएम मशीनों को बदल देने के आरोप पर चुनाव आयोग ने
जवाब जारी किया है.
चुनाव आयोग ने कहा है कि भूपेश बघेल
ने ईवीएम मशीन बदलने के जो आरोप लगाए हैं वो तथ्यों पर आधारित नहीं हैं.
भूपेश बघेल ने सोमवार रात सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना से ठीक पहले कई क्षेत्रों
में मशीनों को बदल दिया गया है.
छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव आयोग ने
कहा, "राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के
कांग्रेस उम्मीदवार के साथ शेयर की गई ईवीएम मशीन की संख्या में कथित मिसमैच का
आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं है. जो मशीनें मतदान में इस्तेमाल की गईं, उन्हीं की लिस्ट साझा की गई है."
"मॉक ड्रिल के दौरान तकनीक ख़राबी के
कारण मशीनों को बदला गया था. उनकी लिस्ट भी उम्मीदवार के साथ साझा की गई थी."
चुनाव आयोग ने कहा, "मतदान एजेंटों ने मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम को सील करने
के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेपर सील पर साइन किए हैं."
"कैंडिडेट्स को मतदान से पहले और बाद
में दिए गए बैलेट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट के यूनिक
नंबर्स को साझा की गई लिस्ट के साथ वेरिफाई किया जा सकता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
भूपेश बघेल ने क्या आरोप लगाया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर
पोस्ट भूपेश बघेल ने पोस्ट किया, "चुनाव
आयोग ने चुनाव में प्रयुक्त होने वाली मशीनों के नंबर दिए थे. इसमें बैलेट यूनिट,
कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट शामिल हैं. मेरे चुनाव क्षेत्र
राजनांदगांव मतदान के बाद फ़ॉर्म 17 सी में जो
जानकारी दी गई है उसके अनुसार, बहुत सी मशीनों
के नंबर बदल गए हैं. जिन बूथों पर नंबर बदले हैं उससे हज़ारों वोट प्रभावित होते
हैं."
बघेल ने लिखा, "और भी कई लोकसभा क्षेत्रों में यही शिकायतें मिली हैं. हम
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत कर रहे हैं. चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि
किन परिस्थितियों में मशीनें बदली गई हैं और चुनाव परिणाम पर होने वाले असर के लिए
कौन ज़िम्मेदार होगा?"
उन्होंने एक्स पर बदले हुए नंबरों की
एक सूची भी जारी की है.