बांग्लादेश के आर्मी चीफ़ बोले- ‘हर हाल में देंगे अंतरिम सरकार का साथ’

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वक़ार-उज़-ज़मान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि वो देश में प्रमुख सुधारों को पूरा करने में अंतरिम सरकार की हर हाल में मदद करेंगे ताकि अगले डेढ़ साल में देश में चुनाव हो सकें.

सारांश

  • बांग्लादेश के आर्मी चीफ़ बोले- ‘हर हाल में देंगे अंतरिम सरकार का साथ’
  • लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर इसराइल के हमलों में अब तक 558 की मौत
  • कर्नाटक हाई कोर्ट के फ़ैसले के बाद सिद्धारमैया ने कहा- ‘मैं इस्तीफ़ा नहीं दूंगा’
  • इसराइल-ग़ज़ा संघर्ष के बाद लेबनान और इसराइल सीमा से लाखों हुए विस्थापित
  • पूर्व शिक्षाविद हरिनी अमरासूर्या श्रीलंका की तीसरी महिला प्रधानमंत्री के लिए नामित हुईं

लाइव कवरेज

दीपक मंडल और सुमंत सिंह

  1. वन नेशन-वन इलेक्शन लागू हुआ तो क्या कार्यकाल रहते विधानसभाएं भंग कर दी जाएंगी?

  2. पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में ज़ेलेंस्की से की मुलाक़ात

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, MEA INDIA

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की.

    पिछले एक महीने के दौरान दोनों नेताओं की यह दूसरी बैठक है.

    पीएम मोदी ने 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा किया था और रूस-यूक्रेन संघर्ष को ख़त्म करने और शांति बहाल करने की कोशिशों में मदद देने का वादा किया था.

    पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की ‘फ्यूचर समिट’ से अलग एक बैठक में ज़ेंलेस्की से मुलाकात की.

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, MEA INDIA

    भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस मुलाक़ात का ब्यौरा देते हुए कहा गया है,’’दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों पर बात की. उन्होंने यूक्रेन के हालात पर भी चर्चा की. प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के ज़रिये यूक्रेन संकट का हल निकालने में भारत की इच्छा बात एक बार फिर दोहराई''

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत क्वाड के सभी नेताओं से मुलाकात की थी.

  3. लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर इसराइली हमलों में अब तक 492 लोगों की मौत

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों में इसराइली हवाई हमलों में 492 लोगों की मौत हो गई है.

    लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है.

    लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मरने वालों में 35 बच्चे और 58 महिलाएं हैं. इन हमलों में 1645 लोग घायल हुए हैं.

    इसराइली सेना ने बताया है कि इसने हिज़्बुल्लाह के 1300 ठिकानों पर हमले किए हैं.

    इससे हजारों परिवारों को अपने घरों से भागना पड़ा है.

    इसराइली सेना के मुताबिक़ इस बीच हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इसराइल में 200 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं. इससे दो लोग घायल हुए हैं.

    इसराइल और लेबनान के हिज्बुल्लाह लड़ाकों के बीच इस संघर्ष को देखते हुए कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने को कहा है.

    दुनिया भर के नेताओं को इस संघर्ष में एक बड़े युद्ध में बदलने की आशंका सता रही है.

  4. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल आप सभी तक आज की बड़ी ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    महाराष्ट्र में पुलिस का कहना है कि बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों से यौन शोषण मामले के अभियुक्त अक्षय शिंदे की मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस तलोजा अस्पताल से ले जा रही थी, तभी उसने बंदूक़ छीनकर अपनी जान लेने की कोशिश की.

    वामपंथी झुकाव वाले अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के राष्ट्रपति चुने गए हैं. उन्होंने ये जीत साल 2022 में अर्थव्यवस्था के धराशाई होने के बाद हुए चुनावों में हासिल की है.दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सजित प्रेमदासा को दूसरे राउंड की गिनती के बाद हराकर ये जीत दर्ज की है.

    दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत से पाँच सवाल पूछे.दरअसल ये सवाल से ज़्यादा मोहन भागवत से पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह की शिकायत थी.

    अफ़्रीका महाद्वीप में 54 देश हैं और वहां के बहुसंख्यक लोगों की उम्र 30 वर्ष से कम है. यानी अफ़्रीका, दुनिया की सबसे अधिक युवा आबादी वाला महाद्वीप है.लेकिन कई अफ़्रीकी देशों का शासन ऐसे नेताओं के हाथों में है जिनकी उम्र सत्तर या अस्सी साल से अधिक है.इनमें से कई नेता दशकों से सत्ता में हैं और नज़दीकी भविष्य में उनकी सत्ता छोड़ने की कोई योजना नज़र नहीं आ रही है.

    सोमवार के लाइव पेज को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें