अब इस लाइव पेज को यहीं विराम देते हैं. कल सुबह देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के साथ फिर लौटेंगे. फ़िलहाल मुझे यानी बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े को अनुमति दीजिए.
लेकिन जाते-जाते आपके लिए छोड़ जाते हैं आज की कुछ बड़ी ख़बरें -
महाराष्ट्र में पुलिस का कहना है कि बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों से यौन शोषण मामले के अभियुक्त अक्षय शिंदे की मौत हो गई है. इस ख़बर को विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें.
सोमवार को इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच जंग का दायरा काफ़ी बड़ा हो गया है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ इसराइल के हवाई हमलों में देश में क़रीब 300 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 हज़ार से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. इस ख़बर को विस्तार से समझने के लिए यहाँ क्लिक करें.
फ़िल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ज़िक्र किया कि उन्हें ‘एडीडी’ यानी अटेंशन डेफ़िसिट डिसऑर्डर है. क्या यह कोई बीमारी है? विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने 22 सितंबर को जंतर-मंतर से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से पाँच सवाल पूछे थे. केजरीवाल के इन सवालों में क्या सियासत हो सकती है, जानने लिए यहाँ क्लिक करें.


















