You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

ट्रंप ने जिन देशों पर टैरिफ़ का ऐलान किया, उसमें रूस का नाम क्यों नहीं है?

अमेरिका ने बीते बुधवार को कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ़ की घोषणा की. इसमें जिन देशों की लिस्ट जारी की गई, उसमें रूस का नाम नहीं है.

सारांश

लाइव कवरेज

कीर्ति रावत और सुरभि गुप्ता

  1. ट्रंप के टैरिफ़ के एलान से दुनिया भर में हलचल, भारत को मिला 'डिस्काउंट' पर कितना लगाया शुल्क?

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के देशों पर लगाए गए टैरिफ़ की सूची जारी की.

    यह सूची राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यालय ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट की है. इस सूची में भारत का भी नाम शामिल है.

    ट्रंप ने भारत पर 26 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया है.

    वहीं, भारत के पड़ोसी देशों पर अलग-अलग दर से टैरिफ़ लगाया गया है. इस घोषणा में चीन पर 34%, पाकिस्तान पर 29%, बांग्लादेश पर 37%, म्यांमार और श्रीलंका पर 44% टैरिफ़ लगाया गया है.

    ईयू पर ट्रंप ने 20 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया है. राष्ट्रपति ट्रंप पहले से ही दो अप्रैल को 'लिबरेशन डे' बताते रहे हैं.

    इससे पहले अमेरिका ने चार फ़रवरी को चीन से आने वाले सामान पर 10 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया था. जिसे चार मार्च को बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया.

    वहीं अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको से आयात होने वाले सामान पर चार मार्च से 25 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया है. इसके अलावा कनाडा से ऊर्जा संबंधी आयात पर 10 फीसदी टैरिफ़ लगाया गया है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता कीर्ति रावत अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी.

    कल के लाइव पेज़ की ख़बरों को पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    - वक़्फ़ संशोधन बिल तीखी बहस के बाद लोकसभा में हुआ पास अब राज्य सभा की बारी, किसने क्या कहा?

    - डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ को लेकर जुनून के पीछे है 40 साल पुराना जापानी कनेक्शन

    - वक़्फ़ संशोधन बिल: अमित शाह और अखिलेश यादव आमने-सामने, संसद में क्या-क्या हुआ

    - आईपीएल: ऋषभ पंत से संजीव गोयनका की 'गंभीर बातचीत', क्यों याद आए केएल राहुल?

    - वक्फ़ संशोधन बिल लोकसभा में पेश, 10 बातों में समझिए सारी बहस