इसराइल ने ग़ज़ा में इमरजेंसी सेवा के 14 चिकित्सकों की मौत पर क्या कहा?

इसराइली सेना ने कहा है कि पिछले महीने ग़ज़ा में इमरजेंसी सेवा के 14 चिकित्सकों की मौत "ग़लतफहमी" की वजह से हुई थी.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान और इफ़्तेख़ार अली

  1. ट्रंप के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग, निर्वासित किए गए शख़्स का मुद्दा भी उठाया

    अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों ने अल साल्वाडोर निर्वासित किए गए किल्मर अब्रेगो गार्सिया और अन्य कई मुद्दों के ख़िलाफ़ ये विरोध प्रदर्शन किया

    अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल ही में लिए गए फ़ैसलों के ख़िलाफ़ शनिवार को विरोध प्रदर्शन हुए और इसमें हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे.

    इस आंदोलन को "50501" नाम से जाना जाता है. इसका मतलब था, '50 प्रदर्शन', '50 राज्य', '1 आंदोलन'. अमेरिका में कुल 50 राज्य हैं.

    प्रदर्शनकारियों ने ग़लती से अल साल्वाडोर निर्वासित किए गए किल्मर अब्रेगो गार्सिया और अन्य कई मुद्दों के ख़िलाफ़ ये विरोध प्रदर्शन किया.

    हालांकि, ट्रंप प्रशासन किल्मर अब्रेगो गार्सिया की अमेरिका वापसी के पक्ष में नहीं है.

    इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने डिपार्टमेंट ऑफ़ गवर्नमेंट एफ़िशिएंसी के सरकारी नौकरियों में कटौती करने और अन्य ख़र्च को कम करने के निर्णय का भी मुद्दा उठाया.

    अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

  2. निशिकांत दुबे के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी से क्या अपील की

    निशिकांत दुबे और असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI/ Getty

    इमेज कैप्शन, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट ज़िम्मेदार है

    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट और चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया संजीव खन्ना पर दिए गए बयान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है.

    सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक जनसभा में कहा कि बीजेपी अदालत को धमकी दे रही है.

    उन्होंने कहा, "बीजेपी संविधान को लेकर फ़्रॉड कर रही है और डरा रही है, धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है, मिस्टर मोदी बताओ कि कौन कट्टर हो चुका है. सत्ता में आप हैं और आपके लोग कट्टर हो चुके हैं. इतना कट्टर हो चुके हैं कि कोर्ट को धमकी दे रहे हैं."

    "मोदी जी अगर आप धमकी देने वालों को नहीं रोकेंगे तो देश कमज़ोर होगा और देश कभी भी माफ़ नहीं करेगा. आज सत्ता आपके पास है, लेकिन कल नहीं रहेगी."

    निशिकांत दुबे ने क्या कहा?

    झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था, "देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट ज़िम्मेदार है. सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है. अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना है तो संसद और विधानसभा का कोई मतलब नहीं है, इसे बंद कर देना चाहिए."

    इसके साथ ही उन्होंने कहा, "इस देश में जितने गृह युद्ध हो रहे हैं, उसके ज़िम्मेदार केवल चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया संजीव खन्ना साहब हैं."

  3. दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई, क्या बोले सीएम उमर अब्दुल्लाह?

    उमर अब्दुल्लाह

    इमेज स्रोत, @OmarAbdullah

    इमेज कैप्शन, सीएम उमर अब्दुल्लाह ने नाराज़गी जताते हुए अपनी फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करने पर नाराज़गी जताई.

    उमर अब्दुल्लाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जम्मू से उड़ान भरने के 3 घंटे बाद हमारी फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. अब मैं रात एक बजे फ्लाइट की सीढ़ियों पर खड़ा हूं और ताज़ी हवा ले रहा हूं. मुझे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं है कि यहां से हम कब रवाना होंगे."

    उन्होंने इसके कुछ घंटे बाद एक अन्य पोस्ट करके बताया कि वो तीन बजे के बाद दिल्ली पहुँचे हैं.

    हालांकि, अभी इंडिगो की ओर से उमर अब्दुल्लाह के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विमानन कंपनी ने एक ट्रैवल एडवाइज़री जारी की थी.

    इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइज़री में कहा था कि श्रीनगर में मौसम की स्थिति उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है. हम समझते हैं कि इससे असुविधा हो सकती है और हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं. कृपया करके रियल टाइम में अपनी फ्लाइट की स्थिति को लेकर अपडेट रहिए.

    इंडिगो का बयान

    इमेज स्रोत, @IndiGo6E

    इमेज कैप्शन, इंडिगो की ट्रैवल एडवाइजरी