ग़ज़ा पर पूरी तरह कब्ज़े को लेकर क्या बोले इसराइली पीएम नेतन्याहू

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज़ से बातचीत में ग़ज़ा पर पूरी तरह से नियंत्रण का इरादा ज़ाहिर किया.

सारांश

लाइव कवरेज

आनंद मणि त्रिपाठी, सुरभि गुप्ता

  1. भारत पर टैरिफ़ लगाने के बाद ट्रंप ने कहा, "अभी बहुत कुछ बाकी है"

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने का ऐलान किया था.

    यह नया टैरिफ़ पहले से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ़ के साथ जुड़कर कुल 50 प्रतिशत हो जाएगा.

    उसके बाद व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ट्रंप से पूछा गया कि चीन सहित कई देश रूस से तेल खरीद रहे हैं, तो भारत को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है?

    इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, "अभी तो सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं. देखते हैं आगे क्या होता है. आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. कई अतिरिक्त प्रतिबंध भी देखने को मिल सकते हैं."

    ट्रंप से पूछा गया, "क्या चीन पर भी अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने की आपकी कोई योजना है?"

    डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया, "ऐसा हो सकता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम आगे क्या कदम उठाते हैं."

    भारत से पहले अमेरिका ने ब्राजील पर 50 फ़ीसदी का टैरिफ़ लगा रखा है. यह अमेरिका का अधिकतम टैरिफ़ है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    मैं बीबीसी संवाददाता आनंद मणि त्रिपाठी अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.