वक़्फ़ संशोधन विधेयक बना क़ानून, राष्ट्रपति ने दी मंज़ूरी
वक़्फ़ संशोधन विधेयक अब क़ानून की शक्ल ले चुका है. शनिवार देर रात राष्ट्रपति ने इसे मंज़ूरी दे दी है.
केंद्र सरकार ने गज़ट जारी कर इसकी सूचना दी है. हालांकि, यह क़ानून कब से लागू होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
वक़्फ़ संशोधन विधेयक पर इस हफ़्ते संसद के दोनों सदनों में तीखी बहस हुई. लोकसभा में यह विधेयक बुधवार आधी रात के बाद जबकि राज्यसभा में गुरुवार आधी रात पारित हुआ था.
वक़्फ़ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों का कहना है कि यह अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है.
विधेयक के ख़िलाफ़ तीन विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
कांग्रेस के किशनगंज से सांसद मोहम्मद जावेद, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान और एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया है.
यह भी पढ़ें: