दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने बढ़ाई फ़ीस, विदेशी भाषाओं में पढ़ाई हुई महंगी
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने कई कोर्सो के लिए फ़ीस बढ़ाने की घोषणा की है.
जेएमआई ने शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 के लिए कई कोर्सो में 16 से 41 फ़ीसदी तक फीस बढ़ाई है.
नए साल के प्रॉस्पेक्टस की तुलना पिछले साल के प्रॉस्पेक्टस से करने पर ट्यूशन फीस में भारी वृद्धि दिखती है.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ फ़ारसी विभाग में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी देखी गई है, जहां फीस 41.41 फ़ीसदी बढ़कर 6,700 रुपये से 9,475 रुपये प्रति वर्ष हो गई है.
वहीं अरबी विभाग में 37.15 फ़ीसदी की बढ़ोतरी के साथ दूसरे नंबर पर है, जहां फीस 7,200 रुपये से बढ़कर 9,875 रुपये प्रति वर्ष हो गई है.
इसी तरह, तुर्की और अन्य भाषाओं में बीए (ऑनर्स) सहित विदेशी कार्यक्रमों में भी 37.15 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है.