‘समिट ऑफ़ द फ़्यूचर’ में पीएम मोदी बोले- भारत पूरी दुनिया के लिए काम करता रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में ‘समिट ऑफ़ द फ़्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित किया है.
सारांश
- बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के अभियुक्त की मौत
- लेबनान ने कहा- इसराइली हमले में 21 बच्चों सहित 274 लोगों की मौत
- बाल यौन शोषण से जुड़ा कॉन्टेंट देखना या डाउनलोड करना अपराध: सुप्रीम कोर्ट
- ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई फ़िल्म 'लापता लेडीज़'
लाइव कवरेज
चंदन कुमार जजवाड़े
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अगर इस बार चुनाव हारे तो वह फिर चुनाव नहीं लड़ेंगे, बर्न्ड डेबुस्मैन, बीबीसी न्यूज़, वाशिंगटन

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का ये आख़िरी चुनाव हो सकता है.
रविवार को ट्रंप ने कहा कि अगर वो नवंबर में हार जाते हैं, तो वो 2028 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे.
78 साल के ट्रंप लगातार तीन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं.
सिनक्लेयर मीडिया ग्रुप से एक इंटरव्यू में जब ट्रंप से पूछा गया कि अगर वो कमला हैरिस से हार जाते हैं तो क्या दोबारा चुनाव लड़ेंगे. तो इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता. मैं ये होता नहीं देख रहा हूँ.”
ट्रंप ने कहा, “उम्मीद है कि हम इस चुनाव में कामयाब रहेंगे.”
अमेरिकी क़ानून के तहत कोई भी व्यक्ति दो से ज़्यादा कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति नहीं रह सकता. ऐसे में अगर ट्रंप जीतते भी हैं, तो भी वो 2028 में राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.
पहले ऐसा शायद ही कभी हुआ हो कि ट्रंप ने चुनाव में हार की संभावना को स्वीकारा हो. पर ये बीते चार दिनों में दूसरी बार है, जब ट्रंप ने हार का ज़िक्र किया है.
गुरुवार को इसराइली – अमेरिकन काउंसिल के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि किसी भी प्रकार की हार के लिए यहूदी वोटर्स भी ज़िम्मेदार होंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ट्रंप ने कहा, “क्या उन्हें अंदाज़ा है कि अगर मैं ये चुनाव नहीं जीतता हूं तो क्या हो सकता है?”
“और यहूदी लोगों का इससे बहुत कुछ लेना देना होगा क्योंकि 40% के समर्थन का मतलब है, 60% लोग दुश्मनों को वोट दे रहे हैं.”
कई चुनावी सर्वे में कमला हैरिस ट्रंप से आगे चल रही हैं.
नमस्कार
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अदिति शर्मा आप सभी तक आज की बड़ी ख़बरें पहुंचाऊंगी.
आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
श्रीलंका के वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है. 55 साल के दिसानायके नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) गठबंधन के प्रमुख हैं. अनुरा कुमारा ने कहा- ये नई शुरुआत. श्रीलंका चुनाव से जुड़ी यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
आम आदमी पार्टी की अतिशी ने शनिवार को दिल्ली की सबसे युवा महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. केजरीवाल की मौजूदगी में बतौर मुख्यमंत्री क्या आतिशी अपनी अलग पहचान बना पाएंगी? इस रिपोर्ट को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच संघर्ष और तेज़ हो गया है. दोनों पक्षों ने सीमा पार एक दूसरे पर बड़े हमले किए हैं. इसराइल और हिज़्बुल्लाह ने एक दूसरे पर तेज़ किए हमले, नेतन्याहू बोले- हर कदम उठाने को तैयार. मामले की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
तमिलनाडु में पिछले 11 दिनों से दक्षिण कोरिया की जानीमानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग के लगभग डेढ़ हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं. भारत में हड़ताल पर क्यों हैं सैमसंग के सैकड़ों कर्मचारी. मामले की पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
रविवार के लाइव पेज पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
