You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अमेरिका के 'पीस प्लान' पर रूस और यूक्रेन में हलचल, ज़ेलेंस्की बोले- देश को धोखा नहीं दूंगा

अमेरिका का जो 28 बिंदुओं वाला प्रस्ताव सामने आया है उसमें यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र से पीछे हटने, उसकी सैन्य संख्याबल को घटाने और नेटो में कभी शामिल न होने के वादे जैसी शर्तें शामिल हैं.

सारांश

  • नीतीश कुमार की कैबिनेट में पोर्टफ़ोलियो का बंटवारा, पहली बार गृह विभाग बीजेपी के पास
  • दुबई के एयर शो में भारत का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटना का शिकार, पायलट की मौत
  • प्रशांत किशोर ने कहा- दिल्ली में एक घर छोड़कर अपनी सारी संपत्ति दान कर दूंगा
  • भारत सरकार ने शुक्रवार से सभी चार श्रम क़ानूनों को लागू करने की घोषणा कर दी है. इन्हें मौजूदा 29 श्रम क़ानूनों के स्थान पर लागू किया जा रहा है.
  • बांग्लादेश ए सुपर ओवर तक पहुंचे बेहद ही रोमांचक मैच में भारत ए को हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार के फ़ाइनल में पहुंचा

लाइव कवरेज

दीपक मंडल, सुरभि गुप्ता

  1. अमेरिका भारत को बेचेगा ये दो अहम हथियार

    अमेरिका ने भारत को दो अहम हथियार बेचने के सौदे को मंज़ूरी दे दी है.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने भारत को 92.8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 823 करोड़ रुपये के हथियार बेचने की मंज़ूरी दे दी है.

    भारत को जो हथियार बेचे जाएंगे उनमें जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल और एक्सकैलिबर प्रिसिसन आर्टिलरी प्रोजेक्टाइल शामिल हैं. ये ऐसे गोले हैं जो सटीक निशाना लगा सकते हैं.

    ये सौदा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के नौ महीने बाद हुआ है. यहां दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर प्रतिबद्धता जताई थी.

    इस साल अक्टूबर में भारत और अमेरिका के बीच दस साल के लिए में रक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए समझौते के एक फ्रेमवर्क पर दस्तख़त किए गए थे.

    यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत रूस के अलावा दूसरे देशों से भी हथियार ख़रीदकर अपनी सप्लाई में विविधता लाना चाहता है.

    ऐसी खबरें हैं कि ट्रंप ने भारत से अमेरिका में बने और अधिक हथियार ख़रीदने की अपील की थी.

  2. ब्राज़ील में जलवायु परिवर्तन पर कॉप-30 की बैठक के दौरान लगी आग, जॉर्जिना रैनार्ड और बीबीसी क्लाइमेट टीम

    ब्राज़ील के बेलेम में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन कॉप-30 के दौरान आग लगने से आयोजन स्थल को तुरंत ख़ाली कराना पड़ा है. हालांकि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया.

    आग एक मंडप में लगी थी. कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि आग पर लगभग छह मिनट में काबू पा लिया गया. लेकिन 21 लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्क़त होने पर डॉक्टरों ने जांच की.

    बीबीसी के पत्रकारों ने पेविलियन ज़ोन में आग की लपटें और धुआं उठते देखा. लोगों को तुरंत बाहर ले जाया गया.फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तेज़ी से अंदर की तरफ़ दौड़ती नज़र आईं.

    संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि आग को छह मिनट में बुझा दिया गया और 13 लोगों का धुएं के असर की वजह से इलाज किया गया.

    आग किस वजह से लगी, यह अभी पता नहीं चल सका है.

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के अगले क़दमों पर सहमति बनाने की कोशिशें आख़िरी दौर में थीं लेकिन आग की वजह से बातचीत रोकनी पड़ी है.

    हालांकि संयुक्त राष्ट्र के एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को बातचीत फिर शुरू होगी.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

    दीपक प्रकाश: ना एमएलए ना एमएलसी, फिर भी नीतीश सरकार में मंत्री बने उपेंद्र कुशवाहा के बेटे

    '16 साल की उम्र में मुझ पर सीआईए ने किए थे प्रयोग, अब मैं मुकदमा कर रही हूं'

    अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- 'भारत के साथ सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान को मिली बढ़त', कांग्रेस ने किया सरकार से सवाल

    नीतीश की नई सरकार में शामिल तीन महिला और एक मुस्लिम मंत्री के बारे में जानें