You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

आज़म ख़ान से जुड़ी रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें गिराने का आदेश

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 2006 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के एक क़ानून के तहत हुई थी. यह यूनिवर्सिटी आज़म खान की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल रही है.

सारांश

लाइव कवरेज

दीपक मंडल, अरशद मिसाल

  1. भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन नासा मिशन पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

    नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और रूस के दो कॉस्मोनॉट सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से बुधवार तड़के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे.

    वो तीन घंटे से अधिक की यात्रा के बाद यहां पहुंचे. यहां पहुंचने पर उनका गले मिलकर और हाथ हिलाकर स्वागत किया गया.

    मेनन और रूसी कॉस्मोनॉट प्योत्र दुब्रोव और अन्ना किकिना को लेकर रोस्कोस्मोस का अंतरिक्ष यान मंगलवार रात 8:17 बजे भारतीय समय के मुताबिक़ बैकोनूर से रवाना हुआ.

    उस समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कॉस्मोड्रोम के ऊपर से गुजर रहा था.

    करीब आठ मिनट में शुरुआती कक्षा में पहुंचने के बाद सोयुज एमएस-29 ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने के लिए करीब तीन घंटे की यात्रा शुरू की.

    अंतरिक्ष यान रात 11:52 बजे स्टेशन के प्रिचल मॉड्यूल से जुड़ गया.

  2. एफ़बीआई ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला

    अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी एफ़बीआई ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपने मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया है.

    कौशल पर अमेरिका में हत्या, अपहरण और ड्रग्स की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. नीतीश कौशल जम्मू भगवानपुरिया गैंग का मेंबर है. एफ़बीआई भगवानपुरिया गिरोह पर शिकंजा कस रही है.

    एफ़बीआई ने मंगलवार को कहा कि भारतीय नागरिक नीतीश कौशल ने कथित तौर पर भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह की ओर से अपहरण और हमलों समेत कई हिंसक वारदातों को अंजाम दिया.

    एफ़बीआई ने कहा, "नीतीश कौशल की एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में कथित भूमिका के लिए तलाश है. यह संगठन हत्या, अपहरण, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल है."

  3. ईरान बोला, ‘अब इस्लामाबाद समझौते जैसी कोई चीज़ बाक़ी नहीं रही’

    ईरान के दक्षिणी तटीय इलाक़ों पर अमेरिका के नए हमलों और सेंटकॉम की ओर से ईरान के दक्षिणी हिस्से की नौसैनिक नाकेबंदी फिर से शुरू करने के ऐलान के बाद, ईरान के उप विदेश मंत्री काज़िम ग़रीबाबादी ने कहा कि तेहरान और अमेरिका के बीच बनी समझ की बुनियादी रूपरेखा पूरी तरह टूट चुकी है.

    उन्होंने कहा कि अब 'इस्लामाबाद समझौते' जैसी कोई चीज़ नहीं रह गई है. बुधवार सुबह दक्षिणी ईरान में कई धमाकों की ख़बरें आईं.

    अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स और सेना ने कहा कि उन्होंने मिसाइल और ड्रोन हमलों के ज़रिए कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

  4. ट्रंप ने ईरान पर ज़मीनी हमले के बारे में ये कहा

    होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाज़ों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के 24 घंटे में ही यूटर्न लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

    फॉक्स न्यूज़ के संवाददाता टेरी यिंगसेट के साथ एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान बातचीत की टेबल पर नहीं आता तो अमेरिकी सेना अगले सप्ताह देश के बिजली संयंत्रों और पुलों पर बमबारी करेगी.

    ट्रंप ने जमीनी अभियान चलाने की संभावना से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ''मैं इस बारे में भी कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन अगर मुझे लगता है कहना सही होगा, तो मैं कह देता हूं. कभी-कभी जमीनी अभियान की जरूरत होती है, लेकिन ऐसे और भी लोग हैं जो हमारे लिए जमीनी अभियान चलाएंगे.’’

    28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला कर दिया, जिसके बाद ईरान ने प्रभावी रूप से होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया था.

    इसी जलमार्ग के ज़रिये दुनिया के लगभग 25 फ़ीसदी तेल और एलएनजी की लगभग 20 फ़ीसदी सप्लाई गुज़रती है.

  5. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप : फ़्रांस पर जीत के बाद जश्न में डूबे स्पेन के फ़ैंस, देखिए तस्वीरें

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फुटबॉल में स्पेन ने फ़्रांस को हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है.

    डलास स्टेडियम में खेले गए सेमीफ़ाइनल में उसने फ़्रांस की टीम को शानदार अंदाज़ में मात दी.

    स्पेन ने फ़्रांस को 2-0 से हराया. अब स्पेन का मुक़ाबला फ़ाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच मैच के विजेता से होगा.

    स्पेन की इस जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया. वहीं फ़्रांस के फुटबॉल प्रेमियों में गम का माहौल था.

  6. भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ जीता पहला वनडे, शुभमन गिल और अक्षर पटेल की शानदार पारी

    भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया है. मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 258 रन बनाए थे.

    लेकिन टीम इंडिया ने शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की बेहतरीन पारियों की बदौलत इस मैच को चार ओवर पहले ही जीत लिया.

    इसी के साथ टीम इंडिया ने सिरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है.

    भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा सिर्फ़ 11 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने और विराट कोहली भी केवल 5 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चलते बने.

    इसके बाद शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाला और 75 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रनों की शानदार पारी खेली. वॉशिंगटन सुंदर ने हाफ़ सेंचुरी लगाते हुए 52 नाबाद रन बनाए.

    ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया. अक्षर ने महज 52 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए और वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर मैच को फ़िनिश किया.

    इससे पहले इंग्लैंड ने जो रूट और लियाम डॉसन के अर्द्धशतकों और सातवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की मदद से शुरुआती झटकों से उबरते हुए 258 रन बनाए.

  7. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: फ़्रांस को हराकर स्पेन फ़ाइनल में, टूटा एम्बापे का सपना

    'ये लड़ाई चुनी हुई सरकार की जवाबदेही के लिए है': सोनम वांगचुक के समर्थन में कौन-कौन सेलिब्रिटी आया

    टी-20 वर्ल्ड कप में शिकस्त के बाद भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स पर कैसे रचा इतिहास

    प्रशांत किशोर कितने अमीर हैं और उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति है