You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

ईरान के कब्ज़े वाले जहाज से केरल पहुंचीं एंटेसा, ईरानी सुरक्षा बलों के बारे में बताई ये बात

एंटेसा जोसेफ़ ईरानी कब्ज़े वाले व्यापारिक जहाज एमएससी एरीज़ के 25 सदस्यों वाले इंटरनेशनल क्रू की एकमात्र ऐसी सदस्य हैं जिन्हें छोड़ा गया है. वे आज शाम भारत वापस लौट आई हैं.

सारांश

  • ईडी ने कारोबारी राज कंद्रा की करीब 97 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है.
  • पहलवान साक्षी मलिक को टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में जगह मिली.
  • केंद्रीय मंत्री नारायण राणे महाराष्ट्र की रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.
  • यूक्रेनी प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि यूक्रेन अगर रूस से हारता है तो तीसरा विश्वयुद्ध छिड़ सकता है.

लाइव कवरेज

प्रवीण

  1. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने वाली मस्क की मांग पर अमेरिका ने क्या कहा?

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के सहायक प्रेस सचिव वेदांत पटेल ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव का समर्थन करते हैं.

    जनवरी में एलन मस्क ने यह मुद्दा उठाते हुए भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्य बनाने की मांग का समर्थन किया था. इसी मांग पर वेदांत पटेल ने प्रतिक्रिया दी है.

    वेदांत पटेल ने कहा, ''राष्ट्रपति ने इस बारे में बात की है. हम संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद में सुधार का समर्थन करते हैं. अभी मेरे पास इस बारे में ज्यादा कुछ कहने को नहीं है. लेकिन हम सुधार की ज़रूरत को समझते हैं.''

    मस्क का कहना था कि सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत का यूएनएससी का सदस्य नहीं होना बेतुकी बात है.

    मस्क ने भारत के अलावा अफ्रीका के लिए भी यूएनएससी में स्थायी सीट की मांग की थी.

    कुछ दिन पहले एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि वो पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि ये मुलाकात कब होगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्थ नहीं है.

  2. कश्मीर के अनंतनाग में चरमपंथियों की गोली से प्रवासी मज़दूर की मौत

    जम्मू और कश्मीर पुलिस का कहना है कि अनंतनाग ज़िले में एक प्रवासी मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई.

    इससे पहले जम्मू और कश्मीर पुलिस ने दावा किया कि अनंतनाग ज़िले में एक मज़दूर को गोली मारी गई है.

    पुलिस के मुताबिक गोली लगने के बाद मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई.

    पुलिस ने कहा, ''व्यक्ति को आतंकवादियों ने गोली मारी है और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.''

    बुधवार देर रात कश्मीर पुलिस ने इस घटना पर कहा था, "आतंकवादियों ने राजू शाह नाम के एक मज़दूर पर हमला किया है और वह गंभीर रूप से घायल हैं. राजू बिहार के रहने वाले हैं और अनंतनाग के जबलीपुरा बिजबहेरा में रह रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. इलाके की घेराबंदी करके तलाशी जारी है."

  3. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है.

    17 अप्रैल की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.