You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

कश्मीर के अनंतनाग में चरमपंथियों की गोली से प्रवासी मज़दूर गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने कहा ये एक चरमपंथी हमला था जिसमें जिसमें एक मजदूर घायल हुआ है.

सारांश

  • टीएमसी का घोषणापत्र जारी, सीएए-एनआरसी और यूसीसी लागू ना करने का वादा
  • गुलाम नबी आज़ाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
  • चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने मणिपुर के नेता को पार्टी से निकाला
  • राहुल गांधी ने कहा- ये संविधान की लड़ाई लड़ने वालों और लोकतंत्र खत्म करने वालों के बीच का चुनाव है
  • हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- कुछ दिनों में असम से आफ़स्पा क़ानून हट जाएगा

लाइव कवरेज

प्रवीण

  1. कश्मीर के अनंतनाग में चरमपंथियों की गोली से प्रवासी मज़दूर गंभीर रूप से घायल

    जम्मू और कश्मीर पुलिस का कहना है कि अनंतनाग ज़िले में एक अप्रवासी मज़दूर को गोली मारी गई है.

    पुलिस ने कहा ये एक चरमपंथी हमला था जिसमें जिसमें एक मजदूर घायल हुआ है.

    कश्मीर पुलिस ने इस घटना पर कहा है, "आतंकवादियों ने राजू शाह नाम के एक मज़दूर पर हमला किया है और वह गंभीर रूप से घायल हैं. राजू बिहार के रहने वाले हैं और अनंतनाग के जबलीपुरा बिजबहेरा में रह रहे हैं. उन्हें इलाज के लइए अस्पताल ले जाया गया है. इलाके की घेराबंदी करके तलाशी जारी है."

    बीते कुछ सालों से कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों और देश के अन्य हिस्सों ये वहां रोज़गार के लिए जाने वाले मज़दूरों पर हमले की घटना बढ़ी है.

  2. ईरान के कब्ज़े में मालवाहक जहाज़ पर मौजूद भारतीयों के परिजनों की क्या हैं चिंताएं

  3. गुलाम नबी आज़ाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

    गुलाम नबी आज़ाद लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनकी पार्टी के कहा था कि वह अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

    लेकिन अब उनकी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी ने मोहम्मद सलीम पारे को दक्षिण कश्मीर की इस सीट से उम्मीदवार बनाया है.

    इस महीने की शुरुआत में ही डीपीएपी ने कहा था कि आज़ाद इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

    मोहम्मद सलीम पारे ने पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा, "अनंतनाग-राजौरी सीट से नामांकन के लिए दो तीन दिन ही बचे थे. दक्षिण कश्मीर के नेताओं ने गुलाम नबी आज़ाद के साथ बैठक की. इस बैठक में मेरा नाम आगे आया. मैं नेतृत्व का, गुलाब नबी आज़ाद जी का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया. मैं कोशिश करूंगा कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा करने की पूरी कोशिश करूंगा."

    उन्होंने कहा, "इस सीट पर गुलाम नबी आज़ाद साहब का नाम आया था. मैं चाहता था कि वो यहां से लड़ें लेकिन यहां के लोग और हमारे कार्यकर्ता गुलाम नबी आज़ाद को एक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. हमारे संसदीय चुनाव खत्म होते ही यहां विधानसभा चुनाव होंगे. इस सारी बातों को ध्यान में रख कर पार्टी ने ये फ़ैसला लिया है."

    अनंतनाग-राजौरी सीट से पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता मियां अल्ताफ़ चुनावी मैदान में हैं.

    साल 2022 में कांग्रेस छोड़ने वाले आज़ाद ने नई पार्टी बनायी थी. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आरोप लगाते रहे हैं कि आजाद बीजेपी की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं.

  4. यूपीएससी 2023: मज़दूर के बेटे से लेकर आईआईटी ग्रेजुएट तक, मिलिए इस बार के सितारों से...

  5. टीएमसी का घोषणापत्र जारी, सीएए-एनआरसी और यूसीसी लागू ना करने का वादा

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए

    तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण से दो दिन पहले अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है.

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आर्थिक सलाहकार अमित मित्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के दस वादों का ब्योरा दिया.

    तृणमूल कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र को 'दीदी की शपथ' का नाम दिया है. पार्टी ने कहा है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के पर इन वादों को पूरा किया जाएगा.

    पार्टी के इस घोषणा पत्र में सौ दिनों का प्लान के काम से लेकर राशन, गैस सिलेंडर और आवास के साथ ही नागरिकता (संशोधन) कानून, एनआरसी और समान नागरिक संहिता की बात की गई है.

    पार्टी ने इसमें केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं के विकल्प के तौर पर नई योजनाओं का एलान किया है.

    इसमें लखपति दीदी के विकल्प के तौर पर लक्ष्मी भंडार और आयुष्मान भारत की जगह स्वास्थ्य साथी बीमा योजना लाने का वादा किया गया है.

    टीएमसी के घोषणा पत्र में की मुख्य बातें

    -मनरेगा कार्ड धारकों को सौ दिनों के काम की गारंटी दी जाएगी. देश भर के मजदूरों को रोजाना न्यूनतम चार सौ रुपये की मजदूरी दी जाएगी.

    -सीएए को खत्म किया जाएगा. एनआरसी को भी बंद किया जाएगा. देश में कहीं भी समान नागरिक संहिता लागू नहीं होगी.

    -गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराया जाएगा. सबको पक्के मकान बना कर दिए जाएंगे.

    -देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को साल में 10 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे.

    -राशन के जरिए पांच किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा. मुफ्त राशन सामग्री घर-घर पहुंचा दी जाएगी.

    -अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के बाद दी जाने वाली स्कालरशिप की रकम बढ़ा दी जाएगी. साठ साल से ज्यादा उम्र के लोगों की पेंशन की रकम भी बढ़ाई जाएगी. उनको एक हजार मासिक की दर से सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे.

    -स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक देश के तमाम किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए कानूनी गारंटी दी जाएगी. यह उनकी फसलों की लागत से औसतन कम से कम 50 फीसदी ज्यादा होगी.

    -पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमत की किफायती सीमा तय की जाएगी. इनकी दरों में उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण के लिए प्राइस स्टैबिलाइजेशन फंड बनाया जाएगा.

    -25 साल तक के तमाम स्नातक और डिप्लोमा धारी युवकों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. छात्रों को वित्तीय सहायता के लिए मासिक स्कॉलरशिप दी जाएगी. उच्च शिक्षा के लिए दस लाख रुपये तक स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी.

    -बंगाल की कन्याश्री योजना के साथ तालमेल रखते हुए 13 से 18 साल की युवतियों को शिक्षा के लिए सालाना एक हजार और एकमुश्त 25 हजार की रकम दी जाएगी.

    केंद्र की आयुष्मान योजना की जगह और बेहतर स्वास्थ्य साथी योजना शुरू की जाएगी. इसके तहत दस लाख तक की बीमा सुविधा मिलेगी.

  6. यूक्रेन युद्ध में अब तक रूस के 50 हज़ार सैनिकों की मौत, मरने वालों में अधिकतर 'क़ैदी रंगरूट'

  7. चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने मणिपुर के नेता को पार्टी से निकाला

    लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले बीजेपी ने बुधवार को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के बीजेपी नेता ई द्विजामिनी सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, छह साल के लिए उन्हें पार्टी से निकाला गया है.

    बीजेपी की मणिपुर इकाई ने एक बयान में कहा है कि द्विजामिनी सिंह को "पार्टी के नियमों के उल्लंघन" के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

    कांग्रेस के पूर्व विधायक सिंह पार्टी से टिकट ना मिलने के कारण साल 2022 में बीजेपी में शामिल हुए थे.

    बीजेपी से निकाले जाने के बाद तुरंत ही सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया. 19 अप्रैल को इनर मणिपुर में चुनाव होने हैं.

  8. मूसलाधार बारिश के बाद खाड़ी के इन देशों में आई बाढ़, 75 सालों का रिकॉर्ड टूटा

  9. लालू यादव ने कहा- 'ये लोग बाबा साहेब का संविधान हटाना चाहते हैं...'

    आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने कहा है कि भीम राव आंबेडकर के संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है और ये हम नहीं होने देंगे.

    सारण में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के समर्थन में रैली करते हुए लालू यादव ने ये बात कही.

    उन्होंने कहा, "बाबा साहेब के संविधान को हटाने, मिटाने की कोशिश की जा रही है. लोकतंत्र को मिटाने की कोशिश की जा रही है और हम ये हरगिज़ होने नहीं देंगे. बाबा साहेब का संविधान ना होता तो हमें आरक्षण ना मिलता. इस संविधान में लोकतंत्र की जो व्याख्या है वो नहीं होती. हम सब को आज संकल्प लेना है कि बाबा के संविधान को किसी कीमत पर खत्म नहीं होने देंगे."

    बिहार की सारण लोकसभा सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं. लालू पहली बार इसी सीट से सांसद बने थे, लेकिन पिछले दो चुनावों से इस सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा है.

    रोहिणी का इस सीट पर सीधा मुक़ाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी से है. जो 2014 से ही लगातार इस सीट से सांसद हैं.

  10. पेरिस ओलंपिक 2024: फ़्रांस में विवादित हिजाब प्रतिबंध बना सबसे बड़ा मुद्दा

  11. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- 'कुछ दिनों में असम से आफ़स्पा क़ानून हट जाएगा'

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में असम से आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट यानी आफ़्स्पा क़ानून हट जाएगा.

    एक रैली के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बयान दिया.

    इसके साथ ही इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्रधानमंत्री ने एक हालिया इंटरव्यू में दिए गए बयान पर सरमा ने कहा, "इलेक्टोरल बॉन्ड चुनावी फंडिंग में पारदर्शिता लाने का एक प्रयास था. सुप्रीम कोर्ट ने उसमें कुछ कमियां बताई हैं. वो कमियां दूर होंगी. लेकिन अगर भारत में चुनाव अगर होना है और तो पारदर्शिता से ही होना होगा तभी भारत का गणतंत्र बचा रहेगा."

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम तरफ़दारी करते हुए कहा था कि इस स्कीम के आने से ही मनी ट्रेल का पता चल पाया. इस का विरोध करने वाले लोग पछताएंगे.

    फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को असंवैधानिक ठहराया था और इसे खरीदने के लिए अधिकृत बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को निर्देश दिए गए कि वो इलेक्टोरल बॉन्ड किसने खरीदा और किन पार्टियों के मिला इसका डेटा जारी करे.

    जो डेटा सामने आया उसके मुताबिक़ 6060.51 करोड़ चंदा अकेले बीजेपी को मिला. दूसरे नंबर पर टीएमसी थी जिसे 1609 करोड़ का चंदा मिला.

  12. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुसलमान उम्मीदवारों का क्या है चुनावी समीकरण- ग्राउंड रिपोर्ट

  13. राहुल गांधी ने कहा- 'ये संविधान की लड़ाई लड़ने वालों और लोकतंत्र खत्म करने वालों के बीच का चुनाव है'

    राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक चुनावी रैली में कहा है कि ये चुनाव दो विचारधारा की लड़ाई है.

    एक ओर संविधान की लड़ाई करने वाले हैं तो दूसरी तरफ़ है आरएसएस और बीजेपी है जो लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं.

    उन्होंने मांड्या में एक चुनावी रैली में कहा, "चुनाव का समय है और ये दो विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ़ है कांग्रेस और इंडिया गठबंधन जिसने संविधान की लड़ाई लड़ी. हिंदुस्तान को संविधान दिया और लोकतंत्र दिया. और दूसरी तरफ़ है आरएसएस बीजेपी जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं. लोकतंत्र को ख़त्म कर रहे हैं और हिंदुस्तान की हर एक संस्था में अपने लोग डाल रहे हैं."

    राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

    अमेठी से चुनाव लड़ने के एक सवाल पर उन्होनें जवाब दिया है कि पार्टी की सीईसी की टीम ये फ़ैसला करती है कि कौन कहा से चुनाव लड़ेगा.

    अब तक कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है.

  14. ज़ीनत अमान ने लिव-इन रिलेशनशिप पर दी थी सलाह, क्या बोलीं मुमताज़ और सायरा बानो

  15. आम आदमी पार्टी ने 'आप का रामराज्य' वेबसाइट लॉन्च की

    रामनवमी के मौके पर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 'आप का रामराज्य' वेबसाइट लॉन्च की है.

    आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस बात की जानकारी दी.

    संजय सिंह ने कहा, "रामनवमी के मौके पर आज हम लोग एक वेबसाइट की शुरुआत करने जा रहे हैं आप का रामराज्य."

    "आम आदमी पार्टी की और अरविंद केजरीवाल की रामराज्य को लेकर क्या अवधारणा है. वो रामराज्य जिसकी श्रीराम ने कही. जिसको सच करके श्रीराम ने दिखाया."

    उन्होंने कहा, ''वो रामराज्य जिसका जिक्र महात्मा गांधी ने बार-बार किया. जिसमें गैर-बराबरी ना हो, जिसमें सबके सुख और सुविधाओं का ख्याल रखा जाए. रामराज्य के सपने को सच करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में काम करके दिखाया है."

    संजय सिंह ने आगे कहा, "यह पहली राम नवमी है जब अरविंद केजरीवाल हमारे साथ नहीं है. अरविंद केजरीवाल जेल में हैं."

    आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले के मामले में जेल में हैं.

  16. क्या बीजेपी ने उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता की प्रयोगशाला बना दिया है?

  17. प्रियंका गांधी ने कहा- अगर संविधान बदल देंगे तो फिर आरक्षण का क्या होगा?

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में एक चुनावी रैली में सवाल उठाया कि बीजेपी के नेता संविधान बदलने की बात क्यों कर रहे हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई से प्रियंका गांधी ने कहा, ''किसी को डरना नहीं चाहिए, कहने का मतलब क्या है. संविधान को बदलने की बात बीजेपी कर रही है. संविधान बदलेंगे तो आरक्षण का क्या होगा. ये जो अधिकार है देश में चाहे पीएम हो या फिर कोई किसान, वोट का जो अधिकार है उसका क्या होगा.''

    ''यह चुनाव जनता का चुनाव होना चाहिए और जनता के मुद्दों पर बात होनी चाहिए.''

    प्रियंका गांधी ने कहा, ''मोदी और भाजपा के नेता महंगाई की बात नहीं कर रहे, बेरोज़गारी पर बात नहीं हो रही. ध्यान भटकाने पर बात हो रही है.''

    प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सराहनपुर में कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के लिए प्रचार करने पहुंची थीं.

    पीएम मोदी ने सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि इस देश में किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है.

  18. यूपीएससी सिविल सेवा टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने बताया उन्हें क्या नहीं थी उम्मीद

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने कहा है कि उन्हें पहली रैंक आने की उम्मीद नहीं थी.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आदित्य श्रीवास्तव ने कहा, ''शुरुआत में काफी मुश्किल हुई, लेकिन बाद में मैं खुश था.''

    उन्होंने आगे कहा, ''मैं सिर्फ टॉप 70 रैंक में जगह बनाने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहा था ताकि मुझे आईएएस में जगह मिल पाए.''

    सामने आई चुनौतियों के बारे में आदित्य श्रीवास्तव ने कहा, ''मुश्किल तो होती है. लगातार आपको कोशिश करते रहना होता है.''

    ''आपको अपनी गलतियों को जानना होता है और उनमें सुधार करना होता है. आपको पता भी नहीं होता कि आप कैसे गलतियां सुधार सकते हैं.''

    संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा परीक्षा-2023 के नतीजे मंगलवार को आए.

    इस साल सिविल सेवा परीक्षा 1016 लोगों ने पास की है जो भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य प्रशासनिक सेवा ज्वॉइन करेंगे.

  19. छत्तीसगढ़: बस्तर में संदिग्ध माओवादियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या की

      • Author, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में संदिग्ध माओवादियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी. यहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं.

    मंगलवार को ही सुरक्षाबलों ने कांकेर में 29 माओवादियों के एक मुठभेड़ में मारे जाने का दावा किया था.

    पुलिस के अनुसार- नारायणपुर के फरसगांव के रहने वाले, पंचम दास मानिकपुरी के घर देर रात माओवादियों ने हमला बोला और दरवाज़ा तोड़ कर घर के भीतर घुस गए.

    पुलिस का दावा है माओवादियों ने मौके पर ही पंचम दास मानिकपुरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.

    संदिग्ध माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें आरोप लगाया है कि पंचम दास मानिकपुरी पुलिस के गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहे थे, इसलिए पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ने उनकी हत्या कर दी.

    बस्तर में पिछले साल भर में भारतीय जनता पार्टी के आठ नेताओं की माओवादियों ने हत्या कर दी है.

    चुनाव के समय माओवादियों के हमले आमतौर पर बढ़ जाते हैं. पिछले लोकसभा चुनाव के समय, बस्तर में ही चुनाव प्रचार के लिए गए बीजेपी विधायक भीमा मंडावी और उनके साथियों की संदिग्ध माओवादियों ने हत्या कर दी थी.

  20. लंदन: मुस्लिम छात्रा की स्कूल में नमाज़ बैन के ख़िलाफ़ अपील कोर्ट ने ख़ारिज की

    लंदन के स्कूल की एक मुस्लिम छात्रा की नमाज़ बैन के ख़िलाफ़ अपील को कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया गया है.

    वेम्बली स्थित मिशेला स्कूल की छात्रा नमाज़ बैन को भेदभाव पूर्ण बताते हुए हाईकोर्ट पहुंची थीं.

    स्कूल ने हाईकोर्ट में कहा कि नमाज़ की अनुमति देने से दूसरे छात्रों में सही संदेश नहीं जाएगा.

    83 पन्नों के जजमेंट में जस्टिस थॉमस लिंडेन ने कहा, ''जब दावेदार ने स्कूल में दाखिला लिया, तब उन्होंने कम से कम यह स्पष्ट रूप से स्वीकार कर लिया था कि उनके धर्म को ज़ाहिर करने की क्षमता पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.''

    फ्री स्कूल की फाउंडर और हेड टीचर कैथरिन बीरबलसिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को सभी स्कूलों के लिए जीत बताया है.

    अपील गंवाने के बाद छात्रा ने कहा कि वो स्कूल में ही रहेंगी और उनका फोकस जीसीएसई एग्ज़ाम पर रहेगा.

    छात्रा ने कहा, ''मैं हार गई हूं. लेकिन मुझे लगता है कि बैन के खिलाफ अपील करके मैंने सही किया. मैंने कोशिश की और मैं अपने और अपने धर्म के प्रति ईमानदार रही.''