दक्षिण सूडान में विस्फोट, 170 मरे

इमेज स्रोत,
दक्षिणी सूडान के अधिकारियों का कहना है कि तेल के एक टैंकर में विस्फोट होने के कारण कम से कम 170 लोग मारे गए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी इक्वाटोरिया राज्य के मारिदि में लोग टैंकर सड़क से उतर गया और लोग ईंधन चुराने लगे जब इस वाहन में आग लग गई.
मरादि काउंटी के कमिश्नर विल्सन थॉमस ने बताया कि जब ड्राइवर मदद लेने के लिए पास के शहर में गया तो स्थानीय लोग टैंक पर चढ़ गए.
कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं.
इलाज की पर्याप्त सुविधाएं नहीं

इमेज स्रोत, AP
धमाका क्यों हुआ इसका कारण नहीं पता चल सका है.
कहा जा रहा है कि स्थानीय अस्पताल मरीज़ों से अटे पड़े हैं.
दक्षिण सूडान वर्ष 2011 में एक शांति समझौते के बाद आज़ाद हुआ था. इससे अफ्रीका का सबसे लंबा चलने वाला गृहयुद्ध खत्म हुआ था.
लेकिन ये देश दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है. और आज भी सरकारी सुरक्षा बलों और विद्रोही बलों में संघर्ष जारी है
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>




















