सूडान: राष्ट्रपति भवन के दो गार्डों की हत्या

सूडान का राष्ट्रपति भवन

इमेज स्रोत, AFP

प्रकाशित

सूडान के राष्ट्रपति भवन के दो सुरक्षा गार्डों की एक व्यक्ति ने चाक़ू से हत्या कर दी.

राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने कहा कि हमलावर ने सुरक्षा बलों की बंदूक़ छीन ली थी. इसके बाद एक गार्ड ने हमलावर को मार डाला.

प्रवक्ता के अनुसार हमलावर "मानसिक रूप से असंतुलित" लग रहा था.

सूडान के राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, सूडान के राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर ने घटना के वक़्त राष्ट्रपति भवन में नहीं थे.

जिस वक़्त ये घटना घटी उस वक़्त राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर राष्ट्रपति भवन में मौजूद नहीं थे.

बशीर पर डार्फ़र के अन्तर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधीकरण में युद्ध अपराध का मामला चल रहा है, हालांकि वो इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं.

सूडान के प्रेस सचिव एमाद अहमद ने बताया कि हमलावर चेतावनी दिए जाने पर भी नहीं रुका जिसके बाद गार्डों ने उसे गोली मार दी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>